Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: पुरुषों की ये क्वालिटी महिलाओं को करती है अट्रैक्ट, जानिए वो खास गुण

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 03:20 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने पुरुषों के उन गुणों के बारे बताया है जो महिलाओं को पसंद आते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को उन पुरुषों में अधिक रुचि होती है जो उनका सम्मान करते हैं। ऐसे और भी गुण को जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें जो इस प्रकार है।

    Hero Image
    Special Quality Of Men: पुरुषों की खास क्वालिटी। (Img Caption - Freepic)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रसिद्ध हैं, जितनी हजारों साल पहले हुआ करती थीं। उन्होंने न केवल राजनीति और कूटनीति पर गहन ज्ञान दिया, बल्कि रिश्तों पर भी अपने विचार साक्षा किए। चाणक्य नीति (Chanakya Niti For Men) में पुरुषों के ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो महिलाओं को काफी पसंद आते हैं, तो आइए उनके बारे में इस आर्टिकल में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुषों की खास क्वालिटी (Special Quality Of Men)

    सम्मान (Respect)

    चाणक्य के अनुसार, जो पुरुष महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके साथ प्यार से पेश आते हैं, वे महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर खिंची चली आती हैं, जो उन्हें बराबरी का दर्जा देते हैं, उनकी बातों को महत्व देते हैं और उनके विचारों का सम्मान करते हैं।

    ईमानदारी (Honesty)

    ईमानदारी किसी भी रिश्ते की नींव होती है। चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष अपने वचनों के पक्के होते हैं, झूठ नहीं बोलते और जिन पर भरोसा किया जा सकता है, वे महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। महिलाएं ऐसे साथी की तलाश करती हैं, जो मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहे और जिस पर वे आंख मूंदकर भरोसा कर सकें।

    सुरक्षा की भावना (Sense of Security)

    महिलाएं ऐसे पुरुष में सुरक्षा की भावना तलाशती हैं, जो न केवल शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी उन्हें सुरक्षित महसूस कराए। साथ ही हर मुश्किल परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा रहे और भावनात्मक सहारा दे सके।

    शांत स्वभाव (Calmness and Patience)

    क्रोधित और चिड़चिड़ा स्वभाव महिलाओं को पसंद नहीं आता है। चाणक्य नीति कहती है कि जो पुरुष शांत स्वभाव के होते हैं और खराब से खराब परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हैं, वे महिलाओं को बहुत अच्छे लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: June Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जप, भगवान शिव की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।