Bada Mangal 2nd 2025: आज है दूसरा बड़ा मंगल, एक क्लिक में जानें पूजा, भोग और मंत्र
बड़े मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस साल ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल (Bada Mangal 2nd 2025) मंगलवार 20 मई यानी आज के दिन मनाया जा रहा है तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं जो इस प्रकार हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा-पाठ के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान भगवान की पूजा करने से सभी कष्टों का अंत होता है। इसके साथ ही वीर बजरंगी की कृपा मिलती है, तो आइए इस दिन (Bada Mangal 2nd 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
दूसरे बड़े मंगल की पूजा विधि (Bada Mangal 2nd 2025 Puja Method)
- ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें।
- घर के मंदिर को साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
- एक वेदी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- उन्हें लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, तुलसी की माला, लाल चोला और लड्डू चढ़ाएं।
- इसके अलावा आप भोग के रूप में हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, गुड़-चने, केला, मीठा पान व अन्य कोई भी मिठाई चढ़ा सकते हैं।
- घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
- हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
- आखिरी में हनुमान जी की भव्य आरती करें।
- इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, धीरे-धीरे सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा
हनुमान जी भोग (Bada Mangal 2nd 2025 Bhog)
बड़ा मंगल के दिन राम भक्त को खासतौर से बूंदी के लड्डू, इमरती, मीठा पान और गुड़-चने का भोग लगाया जाता है। हालांकि इसके अलावा अन्य ऋतु फल भी अर्पित किए जा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पवन पुत्र को मीठा बहुत प्रिय है, इसलिए अपनी श्रद्धा अनुसार कोई भी मीठा भोग लगाया जा सकता है।
पूजन मंत्र (Bada Mangal 2nd 2025 Puja Mantra)
- ॐ हं हनुमते नमः॥
- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय नमो नमः॥
- अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
- सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
- ॐ अंजनीसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: अमावस्या और पूर्णिमा आखिर क्यों दो बार मनाते हैं वट सावित्री व्रत?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।