Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर के इन कोनों में जलाएं दीपक, होगा सभी संकटों का नाश
बड़े मंगल का दिन बेहद पावन माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल (Bada Mangal 2nd 2025) मंगलवार 20 मई को पड़ रहा है तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं जो इस प्रकार है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। इन्हें बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है और यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भक्ति भाव के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों और संकटों का अंत होता है, तो आइए इस दिन (Bada Mangal 2nd 2025) से जुड़े कुछ अचूक उपाय के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
दूसरे बड़े मंगल का महत्व (Bada Mangal 2nd 2025 Significance)
बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, हनुमान मंदिरों में दर्शन करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान हनुमान ने भगवान राम से मुलाकात की थी, इसलिए इस महीने के मंगलवारों का विशेष महत्व है।
घर के इन कोनों में जलाएं दीपक (Bada Mangal diya Upay)
मुख्य द्वार - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे में शाम के समय मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जरूर जलाएं।
पूजा घर - घर के पूजा घर में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है।
तुलसी का पौधा - अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास भी एक दीपक जलाएं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए इस दिन इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रसोई घर - रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। यह घर की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है।
बरगद का पेड़ - अगर आपके घर के आसपास कोई बरगद का पेड़ है, तो वहां भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ पर देवताओं का वास होता है और इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है।
घर के ईशान कोण - ईशान कोण देवताओं का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस कोने में दीपक जलाने से घर में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
दीपक जलाने के नियम
- दीपक हमेशा साफ जगह पर रखें।
- दीपक में पर्याप्त मात्रा में तेल या घी डालें ताकि वह पूरी पूजा के दौरान जलता रहे।
- दीपक की लौ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
- दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ या हनुमान जी के वैदिक मंत्रों का जाप जरूर करें।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri 2025: वट सावित्री व्रत पर नहीं मिल रहा है बरगद का पेड़ तो कैसे करें पूजा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।