Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bada Mangal 2025: दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये भोग, सभी संकटों का होगा नाश

    Updated: Thu, 15 May 2025 12:58 PM (IST)

    बड़ा मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन (Bada Mangal 2025) पर भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है तो आइए हनुमान जी के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Bada Mangal 2025: हनुमान जी के भोग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व है, जिन्हें बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। यह पर्व भगवान हनुमान की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए समर्पित है। इस दिन भक्त बजरंगबली की पूजा करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन (Bada Mangal 2025) सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए जब दूसरा बड़ा मंगल आने ही वाला है, तो हनुमान जी के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान जी के भोग (Bada Mangal 2025 Bhog)

    • बूंदी - दूसरे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को कुछ विशेष भोग अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इनमें सबसे प्रमुख है बूंदी का भोग। बूंदी हनुमान जी को अति प्रिय है और इसे अर्पित करने से जीवन में मिठास और खुशहाली आती है।
    • गुड़ और चने - इसके अलावा, गुड़ और चने का भोग भी इस दिन विशेष महत्व रखता है। यह भोग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से भक्तों को बल और साहस की प्राप्ति होती है।
    • इमरती - कुछ भक्त इस दिन हनुमान जी को इमरती का भोग भी लगाते हैं। यह भगवान हनुमान को बेहद पसंद है। इसके अलावा लड्डू और पेड़ा जैसे पारंपरिक मिठाई भी हनुमान जी को अर्पित की जा सकती है।

    हनुमान चालीसा का करें पाठ (Recite Hanuman Chalisa)

    इस दिन वीर हनुमान को उनका प्रिय भोग अर्पित करने के साथ-साथ हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ परम कल्याणकारी माना गया है। इस दिन दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करें। इससे हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है।

    हनुमान जी पूजा मंत्र (Hanuman Ji Puja Mantra)

    • ॐ हनुमते नमः।।
    • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय।।
    • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।।

    यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2025: शनि जयंती की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।