नेगेटिव एनर्जी से हो गए हैं परेशान, तो Ashadha माह में इन जगहों पर जलाएं दीपक, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
सनातन शास्त्रों में आषाढ़ माह (Ashadha Month 2025) का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा का विधान है। साथ ही दान और कुछ प्रमुख जगहों पर दीपक जलाने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ में दीपक से जुड़े उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ (Ashadha Month 2025) का महीना चौथा होता है। इस बार आषाढ़ के महीने की शुरुआत 12 जून से हुई है। वहीं, इस महीने का समापन 10 जुलाई को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस महीने में कुछ प्रमुख जगहों पर दीपक जलाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। साथ ही घर में उत्पन्न नकारत्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
अगर आप भी अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं, तो आषाढ़ के महीने में रोजाना दीपक (Deepak Ke Upay) जलाएं। इससे कई चमत्कारी लाभ मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
(Pic Credit- Freepik)
मनचाहा मिलेगा करियर
आषाढ़ के महीने में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। अगर आप सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो आषाढ़ माह में गंगा स्नान करें और सूर्य देव एवं पितरों को अर्घ्य दें। साथ ही दीपदान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से मनचाहा करियर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Ashadha Month 2025: 12 जून से लगेगा आषाढ़, जानिए किस देवता को समर्पित है ये माह और क्या करें
प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
इसके अलावा आषाढ़ के महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है, तो ऐसे में रोजाना श्रीहरि की उपासना करें और मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नहीं होगी धन की कमी
आषाढ़ के महीने में मां तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। अगर आप मां तुलसी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रोजाना तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। साथ ही मां तुलसी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को करने से मां तुलसी के आशीर्वाद से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का वास
अगर आप घर में नकारत्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो आषाढ़ के महीने में रोजाना घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि मेन गेट पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
यह भी पढ़ें: Ashadh Month Ekadashi 2025: आषाढ़ महीने में कब-कब है एकादशी व्रत? एक क्लिक में जानें डेट और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।