Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rashi Mantra Jaap: रोजाना पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 25 May 2024 08:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो राशि अनुसार इष्ट देव की पूजा करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में राशि स्वामी ग्रह मजबूत होता ह ...और पढ़ें

    Rashi Mantra Jaap: रोजाना पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rashi Mantra Jaap: राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं। इनमें प्रथम राशि मेष और अंतिम राशि मीन है। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वहीं, मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति एवं आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इसी प्रकार सभी राशियों के राशि स्वामी एवं आराध्य देवी -देवता हैं। ज्योतिषियों की मानें तो राशि अनुसार इष्ट देव की पूजा करने से जातक को यथाशीघ्र मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में राशि स्वामी ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में ग्रहों के मजबूत रहने पर जातक को आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी अपने इष्ट देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोज पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक हनुमान जी की पूजा के समय 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा पाने हेतु 'ॐ उमायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विनायक की कृपा पाने के लिए 'ॐ गणराजाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए 'ऊँ रामदूताय नम:' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक राशि स्वामी शनिदेव की कृपा पाने के लिए 'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।