Chandra Gochar 2024: मंगलवार को चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से व्यक्ति हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही उत्साह से लबरेज रहता है। वहीं कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से जातक की मनः स्थि ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: चंद्र देव मन के कारक माने जाते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से व्यक्ति हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही उत्साह से लबरेज रहता है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से जातक की मनः स्थिति अनुकूल नहीं रहती है। व्यक्ति फैसले लेने में भी असमर्थ यानी नर्वस रहता है। कई अवसर पर व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रस्त हो जाता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
चंद्र राशि परिवर्तन
.jpg)
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 02 जनवरी को संध्याकाल 06 बजकर 28 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 05 जनवरी तक रहेंगे। इसके पश्चात, कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।
4 भाग्यशाली राशियां
चंद्र देव मंगलवार को संध्याकाल में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। इसके लिए कन्या राशि के जातक भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इसके अलावा, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों को भी चंद्र के राशि परिवर्तन से लाभ मिलने वाला है। वृश्चिक राशि के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, धनु राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। जबकि, मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इन 4 राशियों पर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बरसेगी।
यह भी पढ़ें: Paush Amavasya 2024: कब है पौष अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।