Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2024: जानें, क्यों अंक शास्त्र में 24 नंबर को माना जाता है शुभ और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:52 PM (IST)

    अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी की मानें तो साल 2024 को अगर हम जोड़ते हैं तो कुल अंक 8 प्राप्त होता है। अतः 2024 यूनिवर्सल ईयर है। यूनिवर्सल ईयर 8 ऊर्जा का सूचक है। इसके लिए अंक 8 को पावर नंबर भी कहा जाता है। हालांकि 8 अंक के स्वामी शनि देव हैं। इससे व्यक्ति विशेष पर कर्मों के अनुसार फल पड़ता है।

    Hero Image
    New Year 2024: ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी से जानें, 24 नंबर की विशेषताएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024: सनातन धर्म में अंक ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से संख्या विशेष की गणना की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो अंक शास्त्र में 24 नंबर का विशेष महत्व है। इसका प्रमाण सनातन शास्त्रों में निहित है। चिरकाल से वर्तमान समय तक कई ऐसे साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनसे प्रमाणित होता है कि 24 अंक बेहद शुभ है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंक ज्योतिष शास्त्र में अंक 24 को क्यों बेहद शुभ माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है ? आइए, इसके बारे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा जी से विस्तार से जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- पर्सनल ईयर से जानें, कैसा रहेगा आपका साल 2024?

    क्यों है अंक 24 बेहद शुभ ?

    अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी की मानें तो साल 2024 को अगर हम जोड़ते हैं, तो कुल अंक 8 प्राप्त होता है। अतः 2024 यूनिवर्सल ईयर है। यूनिवर्सल ईयर 8 ऊर्जा का सूचक है। इसके लिए अंक 8 को पावर नंबर भी कहा जाता है। हालांकि, 8 अंक के स्वामी शनि देव हैं। इससे व्यक्ति विशेष पर कर्मों के अनुसार फल पड़ता है। कई ज्योतिष 8 अंक को शुभ कार्य करने के लिए उत्तम नहीं मानते हैं। अतः अंक ज्योतिष शास्त्र में वर्ष 2024 की गणना केवल 24 से की जा रही है। इस बारे में टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा जी कहती हैं कि 24 अंक सुख का सूचक है। अगर 24 अंक का मूलांक ज्ञात करते हैं, तो 6 प्राप्त होता है। अंक 6 के स्वामी सुखों के कारक और दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। अंक 6 धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। अतः मां लक्ष्मी की कृपा से साल 2024 में लोगों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही सुख, ऐश्वर्य और धन में वृद्धि होगी।

    धार्मिक महत्व

    सनातन धर्म में अंक 24 का विशेष महत्व है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं और जैन धर्म में भी 24 तीर्थंकर हैं। साथ ही अशोक चक्र में 24 तीलियां हैं। जबकि, आभूषण व्यापारी सोने और हीरे की गणना भी 24 कैरेट में करते हैं। 24 कैरेट को शुद्ध माना जाता है। इसमें शुद्धता शत प्रतिशत होती है। ईसाई धर्म के अनुयायी भी 24 अंक को बेहद शुभ मानते हैं। इस अंक को ईश्वर की शक्ति कहा जाता है। अतः पृथ्वी की घूर्णन और दिन-रात की गणना 24 घंटे में की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा जी कहती हैं कि 24 अंक इंटीजर नंबर है। अतः इस अंक का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य में सफलता पाने हेतु 24 अंक का चयन करना शुभ है। इसके लिए साल 2024 भाग्यशाली साबित होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इन 5 मंदिरों में करें भगवान गणेश के दर्शन, मनचाही मुराद होगी पूरी

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।