Chandra Gochar 2024: 7 दिसंबर तक इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 07 दिसंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 07 दिसंबर को चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 04 दिसंबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से (Chandra Gochar 2024) राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। मन के कारक चंद्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने पर व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 04 दिसंबर को देर रात 11 बजकर 59 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव कुल मिलाकर दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। जीवन में मनोवांछित फल की प्राप्ति और चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा अवश्य प्राप्त होगी।
मीन राशि
वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रह है। इस राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 को गोचर करेंगे। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, भगवान विष्णु की कृपा से दुख भी सुख में बीतेगा। उनकी कृपा से धन का अभाव नहीं होगा। परिवार वालों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। बड़े भाई और बहन का प्यार और स्नेह मिलेगा। कार्य में बेहतर करेंगे। कारोबार में भी लाभ के योग हैं। सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनि की बाधा दूर होगी।
यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।