Gupt Navratri 2025: इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा चमत्कार, फंसा हुआ पैसा मिलेगा वापस
गुप्त नवरात्र के दौरान जगत जननी मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। देवी मां दुर्गा की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्र के दौरान अन्न और धन का दान करना उत्तम माना जाता है।
Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र का धार्मिक महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र मनाया जाता है। इस साल 26 जून से लेकर 04 जुलाई तक गुप्त नवरात्र है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही देवी मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर परेशानी दूर होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर देवी मां मेहरबान रहेंगी। उनकी कृपा से सभी दुख और दर्द दूर हो जाएंगे। साथ ही खुशियों से जीवन भर जाएगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Gupt Navratri June 2025: गुप्त नवरात्र में ग्रहों की पीड़ा होगी दूर, जानिए देवी के किस रूप की करनी है पूजा
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान वृषभ राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन की परेशानी दूर होगी। करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बिगड़े या रुके काम बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। आय में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा को पूजा के समय श्रीफल अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को गुप्त नवरात्र के दौरान सभी शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा की कृपा से आर्थिक परेशानी दूर होगी। घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। कई माध्यम से धन लाभ होगा। सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। इससे बिगड़े काम बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। अल्प प्रयास से सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। राजकीय तंत्र से फायदा होगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता फिक्स हो सकता है। गुप्त नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा करें। वहीं,पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल की खीर भोग में अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्र में हर दिन करें ये पाठ, माता रानी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।