इस Raksha Bandhan बहन को देना है खास तोहफा? तो इन विकल्पों को देखें एक बार

इस साल रक्षाबंधन पर आप भी अपनी प्यारी बहन को एक खास तोहफा देना चाहते हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या गिफ्ट दें? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको कुछ बेहतरीन गिफ्ट्स के विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी बहन को पसंद आ सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
बहन के लिए Raksha Bandhan Gift

राखी के त्योहार का इंतजार हर बहन काफी बेसब्री से करती है। अब भला इंतजार क्यों नहीं रहेगा? जब राखी पर भाई से मनपसंद गिफ्ट्स मिलेंगे तो। लेकिन राखी के इस त्योहार में भाईयों के लिए सबसे मुश्किल काम यही होता है कि वह अपनी प्यारी बहन को क्या गिफ्ट करें? तो अगर आप भी कंफ्यूज हैं और समझ नहीं आ रहा है कि अपनी बहन को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट दें? तो यहां आपको कुछ विकल्प दिए गए हैं, जो राखी पर बहन को गिफ्ट करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शंस हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अपनों के लिए खास ये गिफ्ट्स आपको अमेजन पर किफायती कीमतों पर मिल जाएंगे और ये गिफ्ट्स उपयोगी भी हैं, जो आपकी बहन के काम आ सकते हैं। तो आइए इन विकल्पों को देखते हैं, ताकि आप अपनी बहन के लिए एक सही गिफ्ट चुन सकें। 

बजट के अनुसार बहन के लिए अच्छा उपहार कैसे चुनें? 

रक्षाबंधन पर अपनी बहन के लिए एक अच्छा उपहार चुनना बहुत मुश्किल होता है और खासकर जब बात कम बजट में एक अच्छा उपहार चुनने की हो, तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि अपने बजट के अनुसार अपनी बहन के लिए अच्छा उपहार कैसे चुनें? तो देखिए अगर आप अपनी बहन को उसकी पसंद के अनुसार तोहफा देना चाहते हैं, तो आप ज्वेलरी, हैंडबैग, जैसे ऑप्शंस को चुन सकते हैं। ये आपको कम बजट में मिल जाएंगे और आपकी बहन को पसंद भी आएंगे। इसके अलावा, आप अपनी बहन को पर्सनलाइज्ड कीचेन, मग, डायरी, वॉच और स्किन केयर हैम्पर भी दे सकते हैं। वहीं अगर आप बजट के अंदर को यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो फोटो स्क्रैपबुक गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें आप अपनी और अपनी बहन की पुरानी फोटोज को लगा सकते हैं।

  • Samsung Galaxy Tab A7 Wi-Fi+4G Tablet

    अगर आपकी बहन कॉलेज या स्कूल में पढ़ती है, तो आप अपनी बहन को सैमसंग गैलेक्सी का यह टैब गिफ्ट कर सकते हैं। यह टैब स्लिम मेटल बॉडी में आता है, जो प्रीमियम लुक देता है और कॉम्पैक्ट व लाइटवेट होने के कारण इसे आसानी से कहीं पर भी लेकर जाना आसान होता है। यह एक Wifi प्लास और 4G टैबलेट है, जिसमें आप कॉलिंग भी कर सकते हैं। अन्य डिवाइस को टैब से कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इस टैब में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज शामिल है, जिससे इस टैब में मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। इसमें 8MP कैमरा भी शामिल होता है, जिससे आप एचडी क्वालिटी में वीडियो और फोटोग्राफी कर सकते हैं। यह एक उपयोगी गिफ्ट है, जो आपकी बहन के काफी काम आ सकता है।

    01
  • Fossil Riley Analog Rose Gold Dial Women's Watch

    फॉसिल की यह वॉच बेहद खूबसूरत है, जिसे आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक बहुत उपयोगी गिफ्ट है, जिसे आपकी बहन कॉलेज/स्कूल/ऑफिस जाते समय पहन सकती है। यह वॉच रोज गोल्ड कलर में आती है, जो बेहद आकर्षक लुक प्रदान करती है। यह स्टेनलेस स्टील से बना होता है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता है। इस वॉच की डिस्प्ले गोल आकार में आता है और इसका क्लासी लुक इसे अधिक आकर्षक बनाता है। अच्छी बात यह है कि आपको यह वॉच किफायती कीमत पर मिल जाएगी।

    02
  • 925 Pure Silver Jewellery Set

    अगर आपकी बहन की शादी होने वाली है या शादी हो चुकी है, तो आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को यह खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इस पूरे सेट में आपको एक नेकलेस, ईयररिंग और रिंग मिलती है, जिसका डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। इसमें ब्लू स्टोन लगा हुआ है, जो इस ज्वेलरी की खूबसूरती को बढ़ाता है। यह हाई क्वालिटी मटेरियल से बनी ज्वेलरी है, जो सालों तक इस्तेमाल के बाद भी खराब नहीं होती है। सगाई, शादी या किसी खास फंक्शन पर पहनने के लिए यह ज्वेलरी सेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    03
  • Samsung Galaxy Buds Pro 2 in Ear Earbuds

    क्या आपकी बहन को भी गाने सुनने का शौक है? अगर हां, तो आपकी बहन को यह गिफ्ट बहुत पसंद आ सकता है। रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को यह ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह ब्लूटूथ ईयरबड्स हैं, जो नॉइस कैंसलिंग तकनीक के साथ आते हैं यानी म्यूजिक सुनते समय आपको बैकग्राउंड शोर नहीं सुनाई देता है। इससे आप हाई क्वालिटी ऑडियो में म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। इस ईयरबड्स की ऑडियो क्वालिटी भी काफी दमदार है। इसमें एचडी वॉयस में कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप क्लियर और शार्प ऑडियो में कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं।

    04
  • GUESS Women's Brown Printed Tote Bag| Ladies Purse Handbags

    रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करने के लिए यह हैंडबैग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस हैंडबैग का डिजाइन काफी शानदार है, जिसे आपकी बहन कॉलेज या ऑफिस लेकर जा सकती है। इस हैंडबैग में 2 कम्पार्टमेंट दिए गए हैं, जिसमें काफी सामान आसानी से रख सकते हैं। इसकी क्वालिटी भी काफी बढ़िया है, क्योंकि यह हाई क्वालिटी मटेरियल से बना हुआ है, जो सालों तक खराब नहीं होता है।

    05

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट नहीं देना चाहिए?

क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है कि रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए? तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट नहीं देना चाहिए। जैसे आपको कभी भी अपनी बहन को बिना पूछे लिपस्टिक या कोई ड्रेस नहीं गिफ्ट करनी चाहिए, क्योंकि हर किसी पसंद अलग होती है। तो ऐसा हो सकता है कि आपका दिया लिपस्टिक शेड और ड्रेस आपकी बहन को पसंद ना आए। इसके अलावा, रक्षाबंधन पर कभी अपनी बहन को बहुत ज्यादा सस्ता और नकली प्रोडक्ट गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ लोग पुराना या इस्तेमाल किया हुआ आइटम भी गिफ्ट कर देते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। बहुत लोग गिफ्ट की जगह पैसे देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा पसंद लाया गया गिफ्ट आपकी बहन को प्यार और जुड़ाव का एहसास दिलाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा है?
    +
    राखी के त्योहार का हर भाई-बहन को काफी बेसब्री से इंतजार होता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
  • रक्षाबंधन की क्या मान्यता है?
    +
    पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान कृष्ण की उंगली सुदर्शन चक्र से कट गई थी, तो द्रौपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साड़ी से कपड़े का एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली में बांध दिया था। जिसके बाद भगवान कृष्ण ने हमेशा द्रौपदी की रक्षा करने का वादा किया था।
  • रक्षाबंधन का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?
    +
    रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच के प्यार को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का वादा करता है और उन्हें गिफ्ट देता है।