Children's Day 2026: बच्चों के काम आएंगे ये Gifts, लर्निंग के लिहाज से भी हैं बढ़िया

Children's Day 2026 के मौके पर आप बच्चों को उपहार देना चाहते हैं तो ऐसे गिफ्ट्स का चुनाव कर सकते हैं, जिनकी मदद से वे कुछ सीख पाएं या जो तोहफे उनकी पढ़ाई-लिखाई या लर्निंग में मदद कर सकें। यहां हम आपको गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं ताकि आप सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
बाल दिवस पर बच्चों के लिए गिफ्ट्स
बाल दिवस पर बच्चों के लिए गिफ्ट्स

Children's Day 2026: भारत में हर साल बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह खास दिन चाचा नेहरू यानी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है। कहा जाता है कि उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था। ऐसे में आप भी इस दिन को बच्चों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसे गिफ्ट्स दे सकते हैं जो उनके काम आ सकें या वो उन उपहारों की मदद से कुछ अच्छा सीख सकें। आप उन्हें पेंसिल पाउच, जर्नलिंग या आर्ट किट, पिगी बैंक या फिर क्राफ्ट से जुड़ी चीजें तोहफे में दे सकते हैं। ये चीजें बच्चों के किसी न किसी तरह काम आ सकती हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

बाल दिवस पर बच्चों को दें ये गिफ्ट्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Kids Craft Premium Canvas Pencil Case

आप बच्चों को अच्छी क्वालिटी का एक पेंसिल पाउच दे सकते हैं। यह एस्थेटिक लुक वाला पेंसिल केस बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इसमें वे पेन, कलर, रबर, स्लेक समेत सारे जरूरी स्टेशनरी आइटम्स रख सकते हैं। यह आपको गुलाबी, ब्राउन, पर्पल और नीले रंगों में मिल सकता है। इस पर वाटरप्रूफ कोटिंग की गई है यानी गलती से पानी गिर जाए तो यह खराब नहीं होगा। इसके ऊपर सुंदर स्टार सिक्विन्स और 3D पैच लगे हुए हैं जो बच्चों को अट्रैक्टिव लग सकते हैं।

01

DOODLE Dream Life Planner Gift Set for Women & Girls

आप बाल दिवस 2026 के मौके पर जर्नलिंग किट लेकर बच्चों को दे सकते हैं। इस एक किट में 11 चीजें मिलती हैं जो कि बच्चों को डायरी एंट्री के साथ-साथ अपनी भावनाओं को जाहिर करना सिखा सकती हैं। इस पैकेज में आपको 200 से ज्यादा स्टीकर्स के साथ-साथ सुगंधित मोमबत्ती, पेन, टेबल पर रखने के लिए कैलेंडर आदि चीजें मिलेंगी। बच्चे साल भर इसमें अपनी आदतों और मूड को इसकी मदद से ट्रैक कर सकते हैं। इसकी मदद से वे विजन बोर्ड भी तैयार कर सकते हैं।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

SparkLPlay Madhubani Art Kit for Kids

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सकें तो आप इसकी शुरुआत उन्हें मधुबनी आर्ट किट देकर कर सकते हैं। Children's Day पर बच्चों को भारतीय राज्य बिहार की विरासत यानी मधुबनी आर्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसमें दी गई फ्रिज मैग्नेट पर बच्चे कलर कर सकते हैं और इन्हें सजा भी सकते हैं और बाद में फ्रिज पर चिपका भी सकते हैं। इससे उनका रुझान इस तरह की एक्टिविटीज की ओर बढ़ेगा। इस फन एक्टिविटी की मदद से बच्चे इंडियन आर्ट और कल्चर के बारे में सीख सकते हैं।

03

Sky Tech Electronic Fingerprint Money Safe Piggy Bank for Kids

आप बच्चों को बचत करना सिखाना चाहते हैं तो साल 2026 के चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक पिगी बैंक दे सकते हैं। इसे पासवर्ड की मदद से खोला जाता है। अगर बच्चा पासवर्ड भूल भी जाए तो इसकी बैटरी को 5 मिनट तक निकाल कर दोबारा लगाने पर इसका डिफॉल्ट पासवर्ड 000 पर सेट हो जाता है। इसमें नोट और सिक्के जमा किए जा सकते हैं। नोट डालने पर यह पिगी बैंक अपने आप ही नोट को अंदर की ओर सुरक्षित तरीके से खींच लेता है। इस उपहार की मदद से बच्चे सेविंग्स करना सीख सकते हैं।

04

Story Books for Kids (Set of 10 Books)

आप 6 से 10 साल तक के बच्चों को अच्छी स्टोरी बुक्स दे सकते हैं। इस सेट में 10 किताबें मिलती हैं, जिनमें महान हस्तियों के बारे में जानकारी दी गई है। इनकी मदद से बच्चे दुनिया और भारत के वैज्ञानिकों के बारे में जानकर प्रेरणा हासिल कर सकते हैं। श्रीनिवास रामानुजन, होमी जे भाभा, सीवी रमन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, गैलीलियो और मैरी क्यूरी जैसी हस्तियों के नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इन किताबों की मदद से बच्चों को रीडिंग की आदत भी पड़ेगी और वे जीवन में कुछ अच्छा करने की मोटिवेशन भी ले पाएंगे।

05

अपनों के लिए खास कैटेगरी में पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में बाल दिवस कब मनाया जाता है?
    +
    भारत में हर साल Children's Day 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस खास दिन को पंडित नेहरू की याद में उनके बर्थडे पर मनाते हैं। दरअसल, उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था।
  • बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में किस तरह से जानकारी दें?
    +
    आप बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी देना चाहते हैं तो भारत के अलग-अलग राज्यों की लोकप्रिय आर्ट से जुड़ी किट दे सकते हैं। जैसे कि मंडाला या मधुबनी आर्ट आदि का चयन आप कर सकते हैं।
  • बच्चों को क्या गिफ्ट दें?
    +
    आप बाल दिवस पर या उनके जन्मदिन पर ऐसे गिफ्ट्स दे सकते हैं जो कि उनके काम भी आ सकें जैसे कि पेंसिल पाउच, कलर किट या पिगी बैंग आदि।
  • बच्चों को रीडिंग की आदत लगवाने के लिए कौन सी बुक दें?
    +
    आप चाहतें हैं कि बच्चों को रीडिंग की हैबिट लगे तो आप महान हस्तियों से जुड़ी स्टोरी बुक उन्हें दे सकते हैं। जिनकी मदद से वे मोटिवेट भी हो पाएं।