New Year के लिए खास Gift Hamper जो हर दिल को भा जाए

नए साल पर करीबी को देने के लिए Gift Hampers सिर्फ उपहार नहीं होते बल्कि आपके प्यार और शुभकामनाओं को व्यक्त करने का तरीका हैं। सही हेम्पर चुनकर आप साल की शुरुआत को ख़ास और यादगार बना सकते हैं।
नए साल पर देने के लिए गिफ्ट हैंपर

नया साल आ गया है। अपने खास लोगों को गिफ्ट हैंपर देकर अपनी तरफ से शुभकामनाएं देना सबको बहुत अच्छा लगता है। अब सिर्फ एक चीज़ देना थोड़ा पुराना हो गया है। आजकल लोग पर्सनलाइज्ड Gift Hamper को ज़्यादा पसंद करते हैं। आप ऐसे गिफ्ट हैंपर्स में चॉकलेट, स्नैक्स, ब्यूटी या वेलनेस से जुड़ी चीज़ें, कोई छोटा सा गिफ्ट या फिर अपने हाथ से लिखा हुआ नोट भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से सामने वाले को लगेगा कि यह सिर्फ एक तोहफा नहीं है, बल्कि आप अपनी फीलिंग्स भी भेज रहे हैं। New Year पर हैंपर देखते ही चेहरे पर स्माइल आ जाती है और साल की शुरुआत यादगार बन जाती है। आप अपने दोस्त, पार्टनर या परिवार के सदस्य के हिसाब से सही चीज़ें चुनकर अपने रिश्ते को और मज़बूत बना सकते हैं।

नीचे देखें हर किसी के लिए खास गिफ्ट हैंपर्स के 5 बेहतरीन ऑप्शन।



  • Omay Foods Wonderful Delights Gift Box

    अगर आपका कोई खास दोस्त या रिश्तेदार खाने-पीने का शौकीन है, तो आप उसे यह गिफ्ट हैंपर देकर उसके नए साल की शुरुआत मजेदार बना सकते हैं। इसमें राजस्थान के पारंपरिक तरीके से भुने हुए कुछ हेल्दी स्नैक्स हैं। अच्छी बात यह है कि ये स्नैक्स बिना तेल के बने हैं और काफी हल्के होते हैं। इस बॉक्स में स्ट्रॉबेरी ब्लास्ट, नवरतन मिक्स, पोटैटो फ्लेक्स और बीटेन चना जैसे कई विकल्प हैं, जिन्हें आप रोज़ाना खा सकते हैं। साथ ही, चॉकलेट आलमंड ब्रिटल मिठास का एक अच्छा स्वाद देता है। एक खुशबूदार पोटपौरी बॉक्स को और भी क्लासी लुक देती है और माहौल को खुशनुमा बनाती है। 

    01
  • Thy Kalpavruksha Mans Gift Set

    अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या दोस्त को नए साल पर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या दें, तो यह Gift Hamper खास लड़कों के लिए तैयार किया गया है। इसमें एक स्टाइलिश घड़ी, सिंथेटिक लेदर का पतला वॉलेट, रिवर्सिबल बेल्ट और 50 मिली का लंबे समय तक टिकने वाला परफ्यूम शामिल है। घड़ी का ब्लैक डायल और सादा डिज़ाइन इसे रोज़ पहनने के लिए और फॉर्मल ड्रेस दोनों के साथ अच्छा बनाता है। वॉलेट हल्का है लेकिन इसमें कार्ड, कैश और सिक्कों के लिए काफी जगह है। 2 तरफा बेल्ट ब्लैक और ब्राउन दोनों कलर में इस्तेमाल की जा सकती है। परफ्यूम की खुशबू में ताज़गी और वुडी नोट्स का सही बैलेंस है, जो दिन और शाम दोनों समय के लिए परफेक्ट है।

    02
  • Thy Kalpavruksha Womans Gift Set

    आपकी पसंदीदा महिला, चाहे वह आपकी मां हों, गर्लफ्रेंड हों या कोई दोस्त, अगर आप उनके नए साल को खास बनाना चाहते हैं, तो यह प्रीमियम Gift Set स्टाइल और काम की चीजों का बढ़िया कॉम्बिनेशन है। यह डार्क पिंक फॉक्स लेदर का बना है। इसमें 12 कार्ड स्लॉट, कैश रखने की जगह और ज़िप वाला सिक्का पाउच है, जिससे रोजमर्रा की चीजें संभालना आसान हो जाता है। इसमें आप फोन और कुछ छोटे जरूरी सामान भी रख सकते हैं। रोज गोल्ड डिज़ाइन वाली यह एनालॉग घड़ी है। यह सादगी भरा, क्लासी लुक देती है और एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों पर अच्छी लगती है। साथ में 50 मिली का परफ्यूम भी है, जिसकी खुशबू फ्रूटी और फ्लोरल है। यह पूरा सेट एक सुंदर लाल गिफ्ट बॉक्स में पैक होकर आता है, जिसे आप सीधे किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं।

    03
  • Dream Gift Glore Customized Gift Hamper Set with Pen, Bottle & Keychain

    यह कस्टमाइज़्ड गिफ्ट हैम्पर पुरुषों के लिए उपयोगी और यादगार तोहफे का बेहतरीन विकल्प है। इस सेट में स्टाइलिश ब्लैक वॉलेट, एलिगेंट पेन, स्टेनलेस स्टील बोतल और मजबूत मेटल कीचेन शामिल हैं, जिन्हें नाम या खास संदेश के साथ पर्सनलाइज़ किया जा सकता है। ब्लैक और गोल्ड फिनिश वॉलेट पर लगा क्राउन बैज इसे प्रीमियम लुक देता है। मैट फिनिश पेन और बोतल रोजमर्रा के इस्तेमाल में सादगी और क्लास जोड़ते हैं। टिकाऊ कीचेन चाबियों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह गिफ्ट सेट नए साल पर देने के लिए उपयुक्त रहता है।

    04
  • Kimirica Love Story Luxury Bath and Body Care Gift Set Box

    नया साल के मौके पर अपने दोस्तों या करीबियों को देने के लिए यह लक्ज़री बाथ और बॉडी केयर गिफ्ट सेट बहुत बढ़िया और काम की चीज़ है। इस सुंदर से बॉक्स में आपको बाथ सॉल्ट, बॉडी वॉश, बॉडी लोशन, नहाने का साबुन और हैंड क्रीम मिलेगी। ये सब रोज़ाना की केयर के लिए ज़रूरी हैं। इन Grooming प्रोडक्ट्स की खुशबू बहुत हल्की और अच्छी है, जो आपको नहाने के बाद तरोताज़ा महसूस कराएगी। बॉडी लोशन और हैंड क्रीम आपकी स्किन को नमी देगी और मुलायम बनाएगी। ये सेट पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सही है। इसकी पैकेजिंग इतनी अच्छी है कि आप इसे सीधे गिफ्ट कर सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या न्यू ईयर गिफ्ट हैंपर महंगे होने ज़रूरी हैं?
    +
    नहीं, दिल को छूने वाले पर्सनलाइजड आइटम्स से भरा गिफ्ट हैंपर कम खर्च में भी ख़ास महसूस करा सकता है।
  • किसे नए साल पर गिफ्ट हैंपर देना चाहिए?
    +
    परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस टीम को देना एक अच्छा तरीका माना जाता है कि आप उनके लिए सोच रखते हैं।
  • क्या गिफ्ट हैंपर को पर्सनलाइजड मैसेज के साथ देना चाहिए?
    +
    जी हाँ, एक छोटा हाथ से लिखा हुआ नोट गिफ्ट हैंपर को और भी खास और पर्सनल बना देता है।