शादी की शॉपिंग से पहले देखें Lehenga Designs, जो छाए हुए हैं ट्रेंड में! मॉडर्न दुल्हनिया को आएंगे पसंद

शादी वाले दिन आप भी खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट भी दिखना चाहती हैं, तो यहां ट्रेंड में छाए हुए लहंगे के डिज़ाइन देख सकती हैं। ये हेवी से लेकर हल्के डिज़ाइन तक में उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
ट्रेंडिंग लहंगा डिज़ाइन
ट्रेंडिंग लहंगा डिज़ाइन

हर दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत और खास दिखे। यही वजह है कि ब्राइडल फैशन में हर साल नए-नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं। आजकल मॉडर्न यानी Gen Z दुल्हनें ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ थोड़ा स्टाइलिश और यूनिक टच भी पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप लेटेस्ट Bridal Lehenga के डिज़ाइन्स यहां देख सकती हैं जो आजकल सोशल मीडिया के ट्रेंड में खूब छाए हुए हैं। इन दिनों पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, पीच, लैवेंडर और आइवरी कलर के लहंगे काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, जो दुल्हनें रॉयल लुक चाहती हैं, उनके लिए क्लासिक रेड, मैरून और वाइन कलर के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे शानदार विकल्प रहेंगे। इसके अलावा, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, सीक्विन वर्क, मिरर वर्क और थ्रेड वर्क वाले लहंगे भी काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। 

देखें 5 ट्रेंडिंग लहंगे के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

FUSIONIC Women's Red Color Zari And Stone Work Satin Material Semi-Stitched Lehenga

चाहे किसी भी जमाने की दुल्हन क्यों न हो, लाल रंग सबका पसंदीदा होता है। यह डिजाइनर लहंगा भी लाल रंग में बना हुआ है जिस पर हेवी जरी और स्टोन की कढ़ाई की गई है, जिसे पहनने पर आपको शाही लुक मिल सकता है। साथ ही, रात की रोशनी में यह काफी खूबसूरत चमकेगा भी। सैटिन फैब्रिक में बने होने की वजह से यह वेलवेट या कड़क सिल्क की तुलना में पहनने में काफी हल्का और आरामदायक होता है जिससे आप आराम से चल-फिर सकती हैं। वहीं, सेमी-स्टिच्ड होने के कारण आप इसके ब्लाउज को अपनी फिटिंग के अनुसार, ट्रेंडी नेकलाइन, स्लीव्स या बैक डिजाइन के साथ सिलवा सकती हैं और स्टाइलिश अंदाज पा सकती हैं।

01

Traditional Bridal Lehenga

मॉडर्न दुल्हनें अक्सर ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं जो सालों बाद वेडिंग एल्बम देखने पर भी पुराना न लगे। रेड वेलवेट और गोल्डन जरी का कॉम्बिनेशन सालों से भारतीय शादियों की पहचान रहा है, जो एक बेहद शाही और सदाबहार लुक देने में मदद करता है। चूंकि यह Wedding Lehenga सेमी-स्टिच्ड है, इसलिए मॉडर्न दुल्हनें अपनी पसंद के अनुसार इसके ब्लाउज को डिजाइन करवा सकती हैं। साथ ही, दुपट्टे को भी वे अपने स्टाइल के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक होने की वजह से यह नवंबर, दिसंबर और जनवरी के मौसम में होने वाली शादियों के लिए भी काफी सही रहेगा जो गर्माहट और आराम देने में मदद करेगा। 

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Women's Digital Print With Zari Dori Embroidery Work Chinnon Silk Lehenga

भारी-भरकम वेलवेट या हैवी वर्क वाले लहंगों को शादी के बाद दोबारा पहनना मुश्किल होता है। लेकिन इस लहंगे के ब्लाउज, दुपट्टे और स्कर्ट को शादी के बाद अन्य त्योहारों या पारिवारिक समारोहों में अलग-अलग तरीकों से जैसे प्लेन साड़ी या कुर्ती के साथ मिक्स-एंड-मैच करके आसानी से दोबारा पहना जा सकता है। वहीं, डिजिटल प्रिंट होने के कारण यह हैवी लहंगों की तुलना में काफी आरामदायक रहता है। चिनॉन सिल्क फैब्रिक की वजह से यह बेहद मुलायम और हवादार है जिससे दुल्हन अपनी शादी की लंबी रस्मों, डांस और फंक्शन्स का पूरा आनंद बिना थके या भारीपन महसूस किए उठा सकती है।

03

TRENDMALLS Women's Velvet Sequin Embroidery Lehenga

क्या आप वही लाल, मैरून और गुलाबी रंग के लहंगों को देख-देखकर थक गई हैं और अपनी शादी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बैंगनी रंग वाले इस लहंगे को चुन सकती हैं। यह न केवल देखने में शाही और आकर्षक लगता है बल्कि शादी या रिसेप्शन वाली रात काफी खूबसूरत लुक दे सकता है। आपको बता दें, इस Bridal Lehenga में ट्रेडिशनल और फ्लोरल डिजाइन के साथ-साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न भी दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह का लुक दे रहे हैं। साथ ही, लहंगे पर की गई बारीक कढ़ाई और सीक्विन का काम लाइटिंग में बेहद खूबसूरत चमक बिखेर सकता है। यह दुल्हन को बिना बहुत ज्यादा भारी-भरकम ज्वेलरी पहने भी एक ग्लैमरस और ब्राइडल लुक देने में मदद करता है। इसका घेरदार सिल्हूट और चौड़ा डेकोरेटिव बॉर्डर ब्राइडल एंट्री के समय काफी शानदार दिखेगा।

04

TRENDMALLS Women's Velvet Sequin Embroidery Lehenga Choli

अगर आपकी शादी नवंबर-दिसंबर में हो रही है तो आप इसे बेफिक्र होकर चुन सकती हैं, क्योंकि यह वेलवेट फैब्रिक से बना हुआ है जो ठंड से बचाने के साथ-साथ शाही लुक देने में भी मदद करता है। मैरून रंग में उपलब्ध इस लहंगे का दुपट्टा बेज रंग में आता है जो कंट्रास्ट लुक देने में मदद करता है और फोटोशूट के दौरान भी अच्छा नजर आ सकता है। आपको बता दें, मॉडर्न दुल्हनें पारंपरिक भारी जरी के काम के बजाय आजकल सीक्विन के काम को ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसमें मौजूद गोल्डन सीक्विन की कढ़ाई रात की रोशनी में बेहद खूबसूरत चमक बिखेर सकती है। चूंकि लहंगा और चोली भारी वेलवेट के हैं, इसलिए साथ में हल्का नेट का दुपट्टा दिया गया है। इससे दुल्हनों के लिए दुपट्टे को अलग-अलग स्टाइलिश तरीकों से कैरी करना और डांस करना बहुत आसान हो जाता है।

05

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मॉडर्न दुल्हनों के लिए कौन-से लहंगा डिज़ाइन ट्रेंड में हैं?
    +
    आजकल पेस्टल कलर, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, सीक्विन वर्क, मिरर वर्क और मिनिमल डिज़ाइन वाले ब्राइडल लहंगे काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी आसानी से ले सकती हैं।
  • मॉडर्न ब्राइड के लिए कौन-सा लहंगे का रंग अच्छा रहता है?
    +
    अगर आप मॉडर्न और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो बेबी पिंक, पीच, लैवेंडर और आइवरी जैसे रंग चुन सकती हैं, ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं। वहीं, रॉयल लुक के लिए लाल और मैरून भी अच्छे विकल्प हैं, जो सदाबहार भी माने जाते हैं।
  • क्या शादी के लिए लाइटवेट ब्राइडल लहंगा पहनना सही रहेगा?
    +
    अगर आप शादी के फंक्शन में आराम से घूमना और एंजॉय करना चाहती हैं, तो लाइटवेट लहंगा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल प्रिंटेड लहंगा भी आते हैं जो दिखने में शाही लगते हैं लेकिन पहनने में हल्के होते हैं।
  • मॉडर्न ब्राइडल लहंगे के साथ किस तरह का ब्लाउज अच्छा लगता है?
    +
    आपको बता दें, आजकल डीप नेक, ऑफ-शोल्डर, लॉन्ग स्लीव और बैकलेस ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने लहंगे के डिज़ाइन और पसंद के अनुसार ब्लाउज चुन सकती हैं।