7 एथनिक आउटफिट्स जिनमें बच्चे दिखेंगे प्यारे और महसूस करेंगे आरामदायक!

आने वाले त्योहारों पर बड़ों के साथ-साथ बच्चों का फैशन भी आकर्षक और आरामदायक बनाए रखने के लिए कुर्ता-पैजामा, लहंगा, फ्रॉक और धोती सेट जैसे कपड़े काफी अच्छे रहते हैं। इन्हें आपका लाड़ला या लाड़ली पूरे दिन पहनकर त्योहार का मजा ले सकते हैं और इनके चुभने की परेशानी नहीं आती है।
त्योहारों पर बच्चों को पहनाने के लिए आरामदायक व स्टाइलिश एथनिक कपड़े
त्योहारों पर बच्चों को पहनाने के लिए आरामदायक व स्टाइलिश एथनिक कपड़े

त्योहारों का मौसम आ चुका है और अगर आपको अपने बच्चे के लिए सुंदर डिजाइन वाले अलग-अलग कपड़ों की तलाश है तो सबसे पहले उनके आराम का ख्याल रखना जरूरी है। त्याहोरों पर बच्चे पूरा दिन दौड़ते-खेलेते रहते हैं और ऐसे में हल्के मटेरयिल से बने कुर्ता-पैजामा, फ्रॉक, लहंगा-चोली और सलवार-सूट जैसे Ethnic Wear उनके लिए अच्छे होंगे। इन्हें पहनकर वे पूरा दिन सहज महसूस करते हैं। बच्चों के कपड़े वैसे भी काफी स्टाइलिश आते हैं जिन्हें गणेश चतुर्थी, नवरात्र और दिवाली जैसे त्योहारों पर आसानी से पहनाया जा सकता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • superminis Boys Cotton Full Sleeves Side Open Sanganeri Printed Kurta With Pyjama Set

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • सिल्क के भारी भरकम कुर्ता-पैजामा की जगह बच्चे के लिए कॉटन मटेरियल से बना यह सेट काफी आरामदायक है जो उसे पूरा दिन सहज महसूस कराता है और इसके चुभने की चिंता नहीं रहती है।
    • फुल-स्लीव्स डिजाइन और मैंडरीन कॉलर वाला यह कुर्ता सेट त्योहारों पर बच्चे को स्टाइलिश लुक तो देगा ही, साथ ही खेलते समय उसकी त्वचा धूल व धूप से भी सुरक्षित रहती है।
    • इसका पारंपरिक प्रिंट त्योहारों के लिहाज से काफी अच्छा है और चमकदार रंग हर बच्चे पर खूब जचेगा।

    कैसे करें स्टाइल?

    • बच्चे के आराम को ध्यान में रखते हुए इसके साथ सैंडल या चप्पल कुछ भी पहनाए जा सकते हैं। 

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • गणेश चतुर्थी की पूजा में
    • दुर्गा पूजा में पंडाल घूमने जाते समय
    • दिवाली में दिन के समय
    01
  • superminis Girls Cotton Relaxed Fit Floral Printed Gotta Work 3/4 Sleeves Flared Design Kurti & Sharara Set

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • आपकी राजकुमारी को हर त्योहार पर गोटा-पट्टी वर्क वाला यह शरारा सेट काफी प्यारा लुक देगा और साथ ही इसका हल्का व आरामदायक कपड़ा गर्मी का एहसास आसानी से नहीं होने देता है।
    • ए-लाइन स्टाइल वाली इसकी कुर्ती और घेरदार शरारा पहनने पर एक पारंपरिक लुक देते हैं। इसके साथ दुपट्टा भी मिलता है जिसका शौक लगभग हर बच्ची को होता ही है और ऐसा ही मिलता-जुलता सेट पहनकर मम्मी उसके साथ ट्विन भी कर सकती हैं।
    • इसके शरारे में नाड़े की जगह इलास्टिक लगा है, जिसकी वजह से बच्ची को कसा हुआ महसूस नहीं होगा और वह पूरे दिन इसे पहनकर खेल सकती है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • इसके साथ मैचिंग गोल्डन चूड़ियां, सैंडल और कानों में छोटे टॉप्स पहनाए जा सकते हैं। बालों की ब्रेडिंग करके उसमें तरह-तरह की क्लिप्स या बो लगाए जा सकते हैं। 

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • स्कूल के किसी फंक्शन में
    • कंजक पूजा में
    • दिवाली पार्टी


    कपड़ों, ज्वेलरी और फुटवियर समेत तरह-तरह के फैशन प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए करिए स्टाइल स्ट्रीट का रुख 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VASTRAMAY Boys' Blue & Rose Gold Bandhni Kurta & Patiyala Set

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बना यह कुर्ता-पटियाला सेट हर बच्चे के लिए स्टाइल और आराम दोनों का सही संतुलन प्रदान करता है, जिससे इसे पहनकर खेलते-दौड़ते समय बिल्कुल भी असुविधा नहीं होती है। 
    • इस Kurta-Pajama का पारंपरिक बांधनी प्रिंट त्योहारों की चमक-धमक के लिहाज से काफी अच्छा है और ब्लू, ग्रीन व लाल जैसे रंगों के विकल्प बच्चे पर जचते भी हैं। 
    • इसका कपड़ा भी काफी मुलायम है जो चुभता नहीं है और बच्चे की नाजुक त्वचा पर खुजली या रैशेज की समस्या भी नहीं होती है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • मोजड़ी के साथ यह सेट काफी अच्छा लगेगा।

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • डांडिया नाइट
    • दिवाली पूजा
    • भाईदूज
    03
  • White Button New south Indian traditional pattu pavadai Jecquard Lehenga choli for girls dress

    • नेट या जॉर्जेट वाली लहंगा-चोली देखने में तो काफी अच्छी लगती है लेकिन बेटियां उसमें सहज महसूस नहीं करती हैं। उसकी जगह इस बार त्योहारों पर साउथ इंडियन शैली वाला यह लहंगा उसके लिए आरामदायक व आकर्षक दोनों है।
    • इसका चमकदार रंग व डिजाइन त्योहारों पर काफी अच्छे लगते हैं और साथ ही बच्ची को औरों से अलग एक पारंपरिक लुक भी मिलता है।
    • लेस व डायमंड वर्क इस South Indian Lehenga को और ज्यादा सुंदर बना रहे हैं और शॉर्ट स्लीव्स वाला ब्लाउज पूरा आराम देता है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • मांग टीका और दोनों हाथों में चूड़ियां इसके साथ काफी अच्छी लगती हैं। ज्यादा पारंपरिक लुक के लिए बालों में गजरा लगा सकते हैं। 

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • नवरात्रि
    • दशहरा
    • लक्ष्मी पूजा
    04
  • Stanwells Kids Baby Girls Traditional Kerala Ethnic Frock Sleeveless Applique Dress

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • वैसे तो आजकल नेट और शिफॉन से बने गाउन का फैशन है लेकिन छोटी बच्चियां उसमें आरामदायक महसूस नहीं करती हैं। ऐसे में त्योहारों पर कॉटन मटेरियल से बना यह फ्रॉक उसे एक पारंपरिक लुक देते हुए सहज महसूस कराता है। यह पहनने में जितना आरामदायक है, देखने में भी उतना ही सुंदर है। 
    • सफेद, गोल्डन व हरे रंग का कॉम्बिनेशन त्योहारों पर काफी अच्छा भी लगता है और इसमें एक गुलाबी रंग का विकल्प भी मौजूद है।
    • गोल गला, प्लीटेड डिजाइन और स्लीवलेस डिजाइनवाला यह फ्रॉक अलग-अलग साइज में आती है, जो छोटी से लेकर 8 साल की लड़कियों तक के लिए अच्छा है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • बालों में गोल्डन रंग का हेयरबैंड लगाकर बच्ची को काफी प्यारा लुक मिलेगा। इसके साथ मैचिंग सैंडल्स भी पहनाई जा सकती हैं।

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • गणेश चतुर्थी में पंडाल घूमते समय
    • कंजक पूजा
    • दिवाली 
    05
  • Fashion Dream Girls Cotton Blend Printed Crop Top and Dhoti Set

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • टीनेज लड़कियों के लिए एक स्टाइलिश और आरामदायक लुक देने के लिए यह धोती-क्रॉप टॉप का सेट काफी अच्छा है, जो त्योहारों में उनके स्टाइल को सबसे आकर्षक बनाता है।
    • इसे पहनकर पंडाल घूमते समय या पार्टी में डांस करते समय सहज महसूस होता है और दुपट्टा संभालने का झंझट भी नहीं होता है।
    • हॉल्टर नेक वाला यह सेट सामान्य फिटिंग का है, जिससे लंबे समय तक पहने रहने पर भी पसीना या गर्मी महसूस नहीं होती है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • लटकन वाले ईयररिंग्स, बोहो स्टाइल वाली चूड़ियां और सैंडल इसके साथ काफी अच्छे लगते हैं।

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • गणेश चतुर्थी पंडाल 
    • गरबा नाइट
    • दिवाली पार्टी या मेला
    06
  • PSPEACHES Boys Cotton Long Sleeves Mandarin Collar Floral Print Kurta And Pyjamas With Nehru Jacket

    बच्चों के लिए क्यों है अच्छा?

    • कॉटन मटेरियल से बना यह प्रिंटेड कुर्ता-पायजामा सेट जैकेट के साथ आता है जो हर नन्हे राजकुमार पर जचेगा और उसे पूरा आराम भी देगा।
    • चाहे पंडाल घूमना हो या सोसाइटी की दिवाली पार्टी में दोस्तों के साथ खेलना हो, यह सेट बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं कराता है और इसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है।
    • इसे बिना जैकेट के भी स्टाइल किया जा सकता है और इसकी जैकेट को किसी अन्य सादे कुर्ता-पायजामे के साथ भी पेयर कर सकते हैं, जिसकी वजह से यह काफी मल्टीपर्पस बन जाता है।

    कैसे करें स्टाइल?

    • मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पल के साथ यह काफी अच्छा लगता है। 

    किस त्योहार पर पहनाएं?

    • नवरात्रि
    • दिवाली
    • भाईदूज


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स   

    07

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बच्चों के एथनिक वियर के लिए सबसे अच्छा फैब्रिक कौन सा है?
    +
    बच्चों के एथनिक वियर के लिए कॉटन, रेयॉन, लिनेन और चंदेरी कॉटन जैसे नरम, सांस लेने वाले और त्वचा के अनुकूल फैब्रिक सबसे अच्छे होते हैं। ये फैब्रिक आराम देते हुए हवा के प्रवाह को बनाए रखते हैं।
  • क्या दिन और रात के समय के लिए अलग-अलग एथनिक कपड़ों का चयन करना चाहिए?
    +
    हां, त्योहारों पर दिन और रात दोनों समय में बच्चों को अलग-अलग कपड़े ही पहनाने चाहिए। चूंकि, बच्चे वैसे भी खेलते और खाते समय कपड़ों को गंदा कर देते हैं, ऐसे में एक ही सेट पूरे दिन नहीं पहनाया जा सकता है। इसके अलावा, दिन के समय के लिए थोड़े हल्के रंग के कपड़े और रात के लिए थोड़े भारी व चमकदार रंगों वाले कपड़ों का चयन करें।
  • बच्चों के लिए एथनिक वियर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    आरामदायक फैब्रिक, सही फिटिंग, बच्चों की गतिविधियों में बाधा न डालने वाला डिजाइन, और कम-से-कम चुभने वाले वर्क या एम्ब्रॉयडरी का ध्यान रखें। ऐसा करने से बच्चे त्योहार पर आरामदायक तरीके से खेल व घूम सकते हैं।
  • बच्चों के एथनिक वियर को स्टाइलिश और आरामदायक कैसे बनाएं?
    +
    इसके लिए उन्हें कम-से-कम एक्सेसरीज़ पहनाएं, फिटिंग पर खास ध्यान दें। कपड़े न तो बहुत ढीले हों और न ही बहुत टाइट। बच्चों को ऐसे जूते पहनाएं जो उनके पैरों को सहज महसूस कराते हुए पूरे लुक में चार-चांद लगा दें और वे आसानी से चल-फिर भी सकें।
  • क्या इन कपड़ों को सिर्फ ड्राय क्लीन करना चाहिए?
    +
    ऐसा जरूरी नहीं है कि बच्चों के एथनिक कपड़ों को सिर्फ ड्राय क्लीन ही कराया जाए। यह पूरी तरह से कपड़े के प्रकार पर निर्भर करता है। कॉटन के हल्के कपड़ों को आसानी से घर पर ही धोया जा सकता है और सिल्क व नेट वाले कपड़ों को ड्राय क्लीन करना चाहिए। किसी भी कपड़े को धोने से पहले ब्रांड द्वारा बताए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें।