सावन का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी खास अवसर है। बरसों से ही सावन में हरी चूड़ियां पहनना एक पारंपरिक और शुभ रस्म है, जो इस महीने के दौरान खास तौर पर निभाई जाती है। हरे रंग को हरियाली, भक्ति, शक्ति, प्रेम और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि सावन के महीने में महिलाएं नई चूड़ियां खासतौर पर हरे रंग की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। हरी चूड़ियां सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि यह श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। इन चूड़ियों को पहनने से सुंदरता के साथ-साथ पति प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खासतौर पर सावन व्रत के दौरान हरी चूड़ियां पहनने का महत्व और बढ़ जाता है। आप भी घर बैठे ऑनलाइन स्टाइल वॉल्ट से एक से बढ़कर एक सुंदर डिज़ाइन वाली हरी चूड़ी का सेट ला सकती हैं। इनको आप सावन के दौरान और बाद में भी हर मौके पर पहन सकती हैं। ट्रेंडी लेटेस्ट डिज़ाइन आपकी भक्ति के साथ प्रेम को भी बढ़ावा देते हैं।
हरी चूड़ियों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व क्या है?
सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। हरा रंग जीवन, समृद्धि और हरियाली यानि प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह महीना भगवान शिव की पूजा से भी जुड़ा हुआ है। हिन्दू धर्म में हरे रंग को शुभ और पवित्र माना गया है। सावन सोमवार व्रत और महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान महिलाएं हरे कपड़े के साथ हरी चूड़ियां पहनती है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहने का आशीर्वाद भी मिलता है। हरी चूड़ी श्रंगार के साथ पवित्रता, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। साथ ही यह महिलाओं का विश्वाश और भक्ति को दर्शाती है। यह एक सांस्कृतिक प्रथा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज भी चल रही है। इस सावन 2025 महीने में महिलाएं आज भी पुरे विश्वाश, प्रेम और भक्ति के साथ हरी चूड़ी पहन रही हैं।
ZENEME Gold-Plated Bangles Set
यह गोल्ड-प्लेटेड मैट फिनिश वेलवेट अमेरिकन डायमंड स्टडेड गोल्ड पर्ल टैसल्ड बंगल्स का सेट है जिसमें 56 चूड़ियां शामिल हैं। यह सेट सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियां पहनने के लिए बढ़िया है, जिसको आपके हर त्यौहार और पूजा में पहन सकती हैं। इन चूड़ियों को स्लाइड क्लोज़र के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे इन्हें पहनना और उतारना आसान हो जाता है। इस हरी चूड़ी सेट को पहनने पर आपको बहुत ही ज्यादा तारीफ सुनने को मिलेगी। इस सेट में हरी चूड़ियों पर धागे से कवर कर बहुत ही प्यारा और सिंपल सा डिज़ाइन बनाया है। यह चूड़ी सेट लंबे समय तक पहनने के लिए सूटेबल है। सावन के महीने में इसको आप पहन सकती हैं वो भी बिना किसी परेशानी के।
01
GLASS EMPIRE GLASS VELVET BANGLEs
सावन के दौरान हरी चूड़ियां पहनने का खास महत्व है। इसके लिए आप ग्लास वेलवेट चूड़ी सेट ले सकती हैं। यह चूड़ी सेट बढ़िया गुणवत्ता वाले ग्लास से बना है, जो इसे आकर्षक और टिकाऊ बनाता है। इसके मल्टीकलर डिज़ाइन और वेलवेट फिनिश के साथ, यह चूड़ी सेट हर तरह की पारंपरिक और मॉडर्न आउटफिट के साथ शानदार लगता है। इसका डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा, जिससे आप किसी भी अवसर पर आकर्षक और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा के लिए यह हरी चूड़ी सेट बढ़िया विकल्प है।
02
Peora Green Bangle Set
यह एथनिक ट्रेडिशनल सिल्क थ्रेड कुंदन चूड़ी सेट पहनने के लिए एक शानदार विकल्प है। इसका आकर्षक कुंदन और सिल्क थ्रेड डिज़ाइन पारंपरिक और आधुनिक दोनों बढ़िया विकल्प है। यह चूड़ी सेट सावन के त्योहार में हर महिला की सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक बनता है। इसकी कारीगरी और डिजाइन हर खास अवसर को और भी खास बना देती है। इस चूड़ी सेट में आपको हरे रंग के अलावा और भी रंग देखने को मिल जाएंगे। यह चूड़ी सेट 2.4, 2.6 और 2.8 की साइज में मौजूद है। इस चूड़ी सेट को बढ़िया क्वालिटी की मटेरियल से बनाया गया है। इसका डिज़ाइन किसी भी तरह से कपड़े में फंसता नहीं है और न ही स्किन पर लगता है।
03
LAVAZZA Golden Metal Bangles
प्रीमियम क्वालिटी गोल्ड-प्लेटेड मेटल और AD स्टोन के साथ लटकन वाला यह हरी चूड़ी सेट बहुत ही सुंदर है, जो हर महिला और लड़की के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह चूड़ा सेट सावन सोमवार व्रत और महाशिवरात्रि के खास दिन एक विशेष और आकर्षक लुक देते हैं। यह सेट साड़ी या सूट के साथ ही पहनने पर बहुत ही बढ़िया लुक देगा। इसके साथ मैचिंग गोल्ड चूड़ी पर जिरकॉन स्टोन वर्क किया गया है, साथ ही लटकन भी दी हुई है। इसकी चूड़ियों पर पोल्का डॉट डिज़ाइन बना हुआ है, जो आज कल बहुत चलन में है। इन चूड़ियों को बनाने के लिए मेटल मेटेरियल का यूज किया गया है। सावन के खास मोके के लिए आज ही इनको ला सकती हैं।
04
Shuhag Glass Womens Green Bangles Set
अगर आप कांच से बनी हरी चूड़ी का सेट तलाश रही हैं, तो यह बहुत ही सूंदर सेट है। इस सेट को महिलाओं के लिए खास रूप से डिजाइन किया गया है, जो हर अवसर पर एक खूबसूरत और आकर्षक लुक देती हैं। ये चूड़ियाँ रंगीन कांच से बनी हैं और प्लेन डिज़ाइन के साथ आती हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए आप इस चूड़ी सेट को ले सकती हैं। इन हरी चूड़ियों पर ग्लॉसी और शाइनी फिनिश किया गया है, जिससे चूड़ी बेहद खूबसूरत दिखती है। ये चूड़ियां स्मूद फिनिश के साथ आती हैं, जो त्वचा पर नहीं लगती हैं और पहनने में भी आरामदायक हैं। स्किन-फ्रेंडली के साथ-साथ ये चूड़ियां बजट फ्रेंडली भी है।
05
सावन में हरी चूड़ियाँ पहनने के फायदे क्या -क्या हैं?
सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने के कई धार्मिक, मानसिक और शारीरिक फायदे हैं, जो इस प्रथा को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं।
धार्मिक लाभ - सावन महीने में हरी चूड़ियां पहनने से भगवान शिव की कृपा मिलती है, क्योंकि हरा रंग भगवन को सबसे ज्यादा प्रिय रंग है। यह रंग जीवन, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, और इसे पहनने से पूजा में शुभता और सकारात्मकता बनी रहती है।
मानसिक शांति - हरा रंग मानसिक शांति और संतुलन को भी बढ़ाता है। इसे पहनने से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह व्यक्ति को शांत रखता है।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना - हरे रंग को प्रकृति, हरियाली और जीवन शक्ति से जुड़ा हुआ माना गया है। इसे पहनने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनती है, जिससे पूरा माहौल शांति और सुख से भर जाता है।
पारंपरिक महत्व - हरी चूड़ियाँ पहनना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। यह महिलाओं की सुंदरता के साथ-साथ पारिवारिक सुख और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानी गयी हैं।
इस तरह, सावन में हरी चूड़ियाँ पहनना धार्मिक परंपरा के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक दृष्टिकोण से भी जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।