हिंदू धर्म में सावन के माह को बेहद शुभ महीना माना जाता है, क्योंकि इस माह में भगवान शिव की पूजा होती है और इस दौरान उनके भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस साल सावन 11 जुलाई 2025 को शुरू हुआ है और 8 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस पावन अवसर पर महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। इसी के साथ महिलाओं को साड़ी पहनकर साज-श्रृंगार करने का मौका भी मिलता है। तो अगर आप भी इस सावन की पूजा खास दिखना चाहती हैं, तो यहां हमने कुछ ट्रेडिशनल साड़ी डिजाइन्स के बारे में जानकारी दी है। ये साड़ियां पहनने में काफी हल्की और आरामदायक होती है, जिसे पूजा के दौरान इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। तो आइए बिना किसी देरी स्टाइल स्ट्रीट में आने वाली इन साड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
ट्रेडिशनल साड़ी के लिए ब्लाउज डिजाइन्स
किसी भी साड़ी की खूबसूरती उसके ब्लाउज से बढ़ती है। ऐसे में साड़ी के लिए बेहरतीन डिजाइन चुनना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि एक डिजाइनर ब्लाउज आपके पूरे लुक को निखार सकता है। लेकिन कंफ्यूजन यही रहता है कि ऐसा कौन-सा ब्लाउज डिजाइन चुनें कि हर साड़ी पर वो बेहतरीन लगे? तो देखिए आप ट्रेडिशनल साड़ी पर डीप बैक वाला ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं, क्योंकि यह आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ ग्लैमरस लुक भी देता है। इसके अलावा आजकल एल्बो लेंथ और फुल स्लीव ब्लाउज भी काफी ट्रेंड में हैं, जो ट्रेडिशनल साड़ी पर खूबसूरत मैच कर सकते हैं। इसके अलावा हाइ नेक कॉलर ब्लाउज डिजाइन भी आप बनवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन ग्रेसफुल लुक प्रदान करते हैं। वहीं आजकल बोट नेक या फिर स्क्वायर नेक ब्लाउज डिजाइन्स भी काफी पसंद किए जाते हैं।
Top Five Products
TRENDMALLS Women's Lemon Satin Silk Embroidery Saree
सावन की पूजा में पहनने के लिए पिंक कलर की यह साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह साड़ी बेहद खूबसूरत है, जिसका फैब्रिक हाई क्वालिटी सैटिन सिल्क से तैयार किया गया है। इस साड़ी के बॉर्डर पर बेहद खूबसूरत एंब्रॉयडरी का काम किया हुआ है, जो इस साड़ी को अधिक आकर्षक बनाता है। इसमें किया गया स्टोन वर्क भी बेहद खूबसूबरत लगता है। इस साड़ी के साथ आपको एक अनसिटच्ड ब्लाउज पीस भी मिलता है, जो येलो कलर में आता है। आप इस ब्लाउज को अपनी पसंद अनुसार सिलवा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं और अगर आप इसे सावन की पूजा के दौरान पहन रही हैं, तो इस साड़ी पर हरी चूड़ियां पहन सकती हैं।
01
AKHILAM Women's Yellow Satin Silk Embroidered Saree
पिंक सैटिन सिल्क से बनी यह साड़ी बेहद खूबसूरत है। इसका फैब्रिक बेहद अच्छा है, जिस कारण यह पहनने में बेहद स्मूद और हल्की महसूस होती है और इस साड़ी की शाइन भी कमाल की है। इस पर बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी का काम भी किया हुआ है, जहां इसके बॉर्डर और पूरे पल्लू पर बेहद महीन एम्ब्रॉयडरी की हुई है। इस एम्ब्रॉयडी वर्क के कारण ये साड़ी अधिक आकर्षक और क्लासी लगती है। इस साड़ी के साथ आपको एक अनसटिच्ड ब्लाउज पीस भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद अनुसार सिलवा सकती हैं। आप चाहे तो डीप बैक डिजाइन या फिर हाई-नेक डिजाइन में भी इस ब्लाउज को सिलवा सकती हैं। अगर बात करें कि इस साड़ी को कैसे स्टाइल करें, तो आप इस Saree पर सिल्वर या गोल्डन ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
02
TRENDMALLS Women's Lycra Malai Silk Heavy Embroidery Work Saree
गोल्डन कलर की यह साड़ी काफी यूनिक और शानदार डिजाइन के साथ आता है। सावन की पूजा में पहनने के लिए यह साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह साड़ी पहनने में काफी हल्की और आरामदायक होती है, जिससे पूजा के दौरान आप इसे लंबे समय तक पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस साड़ी को पार्टी, शादी या किसी खास मौके पर भी पहन सकती हैं। इस साड़ी पर स्टोन और लेस का काम किया हुआ है, जो इसे यूनिक और चमकदार बनाता है। इस साड़ी के साथ आपको एक अनस्टिच्ड ब्लाउज पीस भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद अनुसार सिलवा सकती हैं। इस साड़ी पर आप स्टेटमेंट इयररिंग्स और स्टोंड नेकलेस पहन सकती हैं। इसी के साथ इस पर गोल्डन या लाल चूड़ियां बेहद प्यारी लगेगी।
03
SIRIL Women's Floral Printed Chiffon Saree with Blouse
अगर आप एक हल्की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सावन के लिए यह साड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह साड़ी सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत है, जो चिफॉन मटेरियल से बनी है। यह पहनने में काफी आरामदायक होती है। गर्मियों और मानसून के मौसम में पहनने के लिए यह साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि इस फैब्रिक में बहुत कम गर्मी लगती है। वहीं इस Green Saree में बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो इस साड़ी को मॉडर्न और फ्रेश लुक प्रदान करता है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शंस भी मिल जाएंगे।इस साड़ी के साथ आपको एक ब्लाउज पीस भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद अनुसार सिलवा सकती हैं।
04
SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree
सवान में अगर आप बनारसी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो यह साड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह साड़ी बनारसी सिल्क और कांजीवरम स्टाइल में आती है। यह काफी सॉफ्ट होती है और इसका शाइनी व रिच लुक इसे अधिक आकर्षक बनाता है। वहीं यह साड़ी पहनने में भी काफी हल्की होती है, जिससे आप इसे लंबे समय तक पहन सकती हैं। इस साड़ी में आपको रिच जरी बॉर्डर और पल्लू मिलता है, जो इस साड़ी की खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। वहीं इस पर पटोला स्टाइल और जरी बूटियां का डिजाइन बना हुआ है। इस साड़ी के साथ आपको एक ब्लाउज पीस भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद अनुसार सिलवा सकती हैं। आप चाहे तो इस साड़ी को शादी, फंक्शन या किसी अन्य पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं।
05
ट्रेडिशनल साड़ी के साथ क्या एक्सेसरीज पेयर करें?
अगर आप सावन में ट्रेडिशनल साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि इन साड़ी पर क्या एक्सेसरीज पेयर करें, तो यहां हम आपको बताने वाले हैं। तो देखिए एक्सेसरीज में आप लाल कलर की बिंदी लगा सकती है। वहीं आप गोल्डन झूमके या चांदबाली पहन सकती हैं। वहीं गले में आप चाहे तो नेकलस या केवल मंगलसूत्र भी पहन सकती हैं। इसके अलावा आप हाथों में गोल्डन, लाल या हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं पैरों में आप पायल या अगर आपको पायल पसंद नहीं है, तो बिछुए पहन सकती हैं। आप चाहे तो मेकअप भी कर सकती हैं। आप मेकअप में पीच या फिर रोज पिंक ब्लश चुन सकती हैं। आई मेकअप में आप ब्राउन या फिर रेड शिमरी आईशैडो लगा सकती हैं। वहीं आप न्यूड या ब्रिक रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड्स हर साड़ी पर बेहतरीन लगते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।