Sawan के लिए Bangle Designs: 2025 में क्या है ट्रेंड? जानें

2025 के Sawan में अपने पारंपरिक लुक को यहां शामिल हरी और रंगीन चूड़ियों के साथ पूरी कर सकती हैं। आने वाले अन्य त्योहार में भी कर सकती हैं इन्हें स्टाइल।
Sawan के लिए Trendy Bangle डिजाइन्स
Sawan के लिए Trendy Bangle डिजाइन्स

Sawan 2025: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन के कार्यक्रम में जाने के लिए या फिर इन दौरान तैयार होने के लिए सभी महिलाओं ने अपने लिए कपड़े-फुटवियर वगैरह चुन लिए होंगे। क्या आपने अपने लुक के लिए चूड़ियां पसंद की हैं? अगर नहीं, तो अभी भी ज्यादा देर नहीं हुई है। आप अपने सावन के श्रृंगार में चार-चांद लगाना चाहती हैं तो अपने आभूषण में चूड़ियों को शामिल कर सकती हैं। अगर आपके पास हरे रंग की चूड़ियां नहीं हैं, तो यहां ट्रेंड में शामिल ग्रीन Bangle Designs पेश की गई हैं। वहीं, कुछ हटके लुक पाना चाहती हैं तो रंगीन चूड़ियां भी हाथों में डाल सकती हैं। सावन में रक्षाबंधन, तीज और नागपंचमी जैसे त्योहार भी आएंगे तो स्टाइल वॉल्ट में शामिल हरी और रंगीन चूड़ियों इन त्योहारों पर भी पहन सकती हैं। 

सावन में पहनने के लिए ट्रेंडी चूड़ी डिजाइन कौन से हैं?

क्या आप इस सावन अपने आप को पारंपरिक लुक देना चाहती हैं? तो कुछ और की बजाए क्यों ना चूड़ियों का अपने लुक में शामिल किया जाए? चलिए फिर जानते हैं विभिन्न डिजाइन्स में बारे में। 

  • वेलवेट चूड़ियां: आजकल युवतियों से लेकर महिलाओं के बीच वेलवेट चूड़ियों का क्रेज बढ़ गया है और यह ट्रेंड में भी शामिल हैं। यह बहुत हल्की और त्वचा पर मुलायम हो सकती हैं जिसकी वजह से इन्हें आराम के साथ पहन सकती हैं। 
  • ग्लास: कांच की चूड़ियां जटिल पैटर्न में मिलती हैं। ये आपको कई रंगों और पैटर्न में मिल सकती हैं। ये पारंपरिक लुक के साथ हमेशा से महिलाओं द्वारा पहनी गई है और 2025 में भी ये ट्रेंड में हो सकती हैं तो Sawan के अवसर पर पहनी जा सकती हैं।
  • मेटल: ये आमतौर पर, गोल्ड, सिल्वर, ब्रास या अन्य मिश्र धातु से बनती हैं। इनमें आपको कई डिजाइन्स मिल जाएंगी। 
  • कुंदन: ये स्टोन वर्क के साथ आती हैं जिन्हें पार्टी-फंक्शन के लुक को पूरा करने के लिए भी पहना जा सकता है। इन पर लगे स्टोन गोल्ड फोइल में लगकर मिलता है जिसकी डिजाइन्स एथनिक कपड़ों के साथ काफी अच्छी लगती हैं। 
  • थ्रेड चूड़ी: ये धागे के साथ तैयार की जाती हैं जिनको हाथों से पिरोया जाता है। आमतौर पर, ये सिल्क के धागे से बनती हैं तो पहनने में हल्की हो सकती हैं। 

Top Five Products

  • Shuhag glass bangles set (green design 2, 2.6)

    यह कांच से बनी हरे रंग की चूड़ियां हैं। यह एक सेट है जिसमें हरे रंग चूड़ी और गोल्डन पर्ल के साथ आ रही चूड़ी मिल रही हैं। यह सेट आपको फिरोजी, ब्लू, धानी,ग्रे, मरून, ऑरेंज, रेड और गोल्डन आदि रंगों में मिल रही हैं। हाथों में फिट आए उसके लिए 2.2, 2.4, 2.6 और 2.8 साइज में चूड़ी मिल जाएंगी जिन्हें अपने हाथ के माप के हिसाब से चुने। यह Trendy Bangle आपके सूट, लहंगा या साड़ी हर तरह के एथनिक कपड़े के साथ खूब जच सकती हैं। यह ग्लॉसी और चमकदार हैं जिसकी वजह से हाथों में चमकती रहेंगी। वहीं, यह स्किन फ्रेंडली है तो हाथों में पहनने पर त्वचा संबंधित कोई दिक्कत नहीं होगी।

    01
  • Swara Creations Multicolor Glass Bangles Set

    अपने चूड़ियों के कलेक्शन में एक रंगीन चूड़ियों का सेट रखना चाहिए क्योंकि ये सभी रंगों के कपड़ों के साथ जच सकती हैं। इस सेट में कुल 36 चूड़ियों मिल रही हैं। मल्टीकलर के अलावा ग्रीन, रेड, वाइन और येल्लो-गोल्डन रंग में मिल रही है। यह 2.4 (छोटा), 2.6 (मध्यम), 2.8 (बड़ा) साइज विकल्प में मिल जाएंगी। यह कांच से बनी हैं जिसके ऊपर ज़िरकोनिया और धागे का काम किया गया है जिसकी वजह से यह सावन के लिए ट्रेंडी चूड़ी डिजाइन में से एक है। इस दौरान अपने एथनिक लुक के साथ हरी नहीं पर कुछ रंग और तरह की चूड़ी पहननी हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। इन्हें रक्षाबंधन, करवाचौथ और तीज-त्योहार पर भी पहना जा सकता है।

    02
  • Peora Green Silk Thread Kundan Chuda

    यह चूड़ियां अपनी डिजाइन की वजह से दिखने में भारी लग रही होंगी लेकिन ये मात्र 114 ग्राम की हैं। यह अलॉय मेटल के बनी हैं जिसकी वजह से टिकाऊ हैं। वहीं, चूड़ी पर सिल्क के धागों को लपेटा गया है जिसके बाद यह चूड़ी सेट तैयार हुआ है। इन पर नकली स्टोन लगे हुए मिलते हैं जिसकी वजह से ये काफी चमकदार दिखती हैं। हरे रंग की इन चूड़ियों को Sawan के बाद इन्हें पार्टी-शादी में साड़ी-सूट पहनने के दौरान भी हाथों में डाल सकती हैं। यह थ्रेड प्रकार वाली चूड़ी डिजाइन है जिसे महिलाओं द्वारा आराम के साथ पहना जा सकता है।

    03
  • Peora Gold Plated Green Metal Bangle Set

    यह महिलाओं के लिए स्टड चूड़ा सेट जो कि हरे, मरून, लाल, सिल्वर और गोल्डन रंग में मिल जाएंगी। यह चूड़ी उच्च गुणवत्ता वाले ब्रास अलॉय से तैयार हुई है जो जल्दी खराब नहीं होगी। इसे आप साड़ी, सूट और यदां तक की लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। सावन के बाद अन्य त्योहार, अवसर और पार्टी-फंक्शन में सुंदर और संस्कारी लुक पाने के लिए इन्हें पहन सकती हैं। इस Designer Bangles सेट के बीच और साइड में जो कड़े दिए हैं उन पर रेशम का धागा लपेटा हुआ है तो ये भी हाथों में हल्के ही लगेंगे। इस चूड़ी सेट को अपनी मां, बीवी या बहन को तोहफे के तौर पर दी जा सकती हैं।

    04
  • ZULKA Multicolour Bangles For Women

    युवती से लेकर महिला के बीच वेलवेट की चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं क्योंकि ये हल्की होने के साथ त्वचा पर मुलायम अनुभव देती हैं। यह रंगीन चूड़ियों का सेट जिसे अपने कपड़ों के हिसाब से सेट करके पहना जा सकता है। इसमें कोई स्टोन नहीं लगी मिल रहा बल्कि प्लेन चूड़ी के बीच में सिल्वर रंग की चमकती हुई चूड़ी भी दी गई है। इस सेट में कुल 160 चूड़ियां आपको मिल जाएंगी। साथ ही मल्टीकलर होने की वजह से यह रंग के कपड़ों के साथ मैच कर सकती हैं। यह 2.4, 2.6, 2.8 और 2.9 साइज में मौजूद है। सावन में आने वाले Teej 2025 के त्योहार में भी इन्हें आप अपने हरे रंग के कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।

    05

सावन में पारंपरिक लुक पाने के लिए चूड़ियों के अलावा और कौन से आभूषण पहने जा सकते हैं?

क्या आप अपने Sawan के पवित्र महीने के लुक को सादगी से भरना चाहती हैं? क्या भारतीय परीधार को भी नए-नए तरीकों से स्टाइल करना चाहती हैं? तो हरे रंग की चूड़ियां के अलावा भी आप आभूषण में बहुत कुछ पहन सकती हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप हरे रंग के अलावा रंगीन चूड़ियां भी पहन सकती हैं। हाथ में आप चूड़ी और कड़े का सुंदर सेट बना सकती हैं। वहीं सिर्फ कड़े भी दोनों या फिर एक हाथ में डाल सकती हैं। आप कुंदन या फिर अन्य एथनिक डिजाइन वाली कुंडल या झुमके कानों में पहन सकती हैं। वहीं गले में चौकर या साधारण नेकलेस पहना जा सकता है। सावन महीने के दौरान अगर साड़ी पहनने वाली हैं तो कमर पर सुंदर डिजाइन वाला कमरबंध लगा सकती हैं। पैरो में पायल भी पहनी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें: 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सावन महीने के दौरान कौन-कौन से त्योहार आएंगे?
    +
    सावन के पवित्र महीने में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नागपंचमी और शिवरात्रि त्योहार आएंगे।
  • 2025 के सावन के महीने में कितने सोमवार पढ़ रहे हैं?
    +
    2025 में Sawan का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस बीच व्रत के 4 सोमवार पड़ेंगे जिसमें लोग व्रत रखेंगे।
  • सावन में हरे रंग की चूड़ियों का क्या महत्व है?
    +
    सावन का महीना में बारिश का मौसम होता है जिसकी वजह से वातावरण में चारों ओर हरियाली फैली होती है। यह हरियाली प्रकृति और नवजीवन को दर्शाता है। यहीं कारम है कि महिलाएं भी जी इस दौरान प्रेम और समृद्धि की इच्छा रखते हुए हरे रंग का श्रृंगार करती हैं जिनमें हरी चूड़ियां भी शामिल होती हैं।