Organza मटेरियल से तैयार किए गए Kurta Sets आपको दे सकते हैं एलिगेंट लुक

सुंदर डिजाइन, आकर्षक प्रिंट्स, ट्रेंडी रंगों और अलग-अलग पैटर्न्स में आने वाले ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स को हर तरह के फंक्शन में किया जा सकता है स्टाइल, पहनने में भी रहेंगे काफी आरामदायक।
Organza Kurta Sets For Women
Organza Kurta Sets For Women

एक आरामदायक और सादगी वाले लुक के लिए कुर्ता सेट्स हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रहे हैं। वहीं, आजकल कुर्ता सेट्स में कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं जिन्हें मौकों के हिसाब से चुना या पहना जा सकता है। इसी कड़ी में ऑर्गैंजा मटेरियल से बने कुर्ता सेट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी खासियत है कि ये काफी हल्के होते हैं और इनकी प्राकृतिक चमक देखने में आकर्षक लगती है। इस मटेरियल से बने कुर्ता सेट्स दिखने में काफी सुंदर और पहनने में काफी आरामदायक होते हैं। Organza Kurta Sets For Women में सॉलिड, फ्लोरल, मिरर वर्क, थ्रेड वर्क और ज़री का काम देखने को मिलता है। इनको किसी पूजा, शादी के फंक्शन, पार्टी या त्योहार पर पसंद के हिसाब से स्टाइल किया जा सकता है। वहीं, उपहार के लिहाज से भी ये बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

किस तरह के स्टिच में मिलेंगे ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स?

ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स लगभग हर तरह के स्टिच पैटर्न में मिल जाएंगे। अनारकली पैटर्न में आने वाले ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स के साथ चूड़ीदार या लेगिंग्स पहनी जा सकती है और एक पारंपरिक लुक के लिए दुपट्टा भी लिया जा सकता है। स्ट्रेट फिट वाले ऑर्गैंजा कुर्ता के साथ पैंट्स या प्लाजो काफी जचते हैं और इन्हें किसी कॉन्ट्रास्ट रंग वाले दुपट्टे के साथ मैच किया जा सकता है। अगर आपको थोड़ा भारी लुक चाहिए तो Organza Kurta को किसी घेरदार स्कर्ट या शरारा के साथ भी पहना जा सकता है। वहीं, ए-लाइन, नायरा कट और फ्रॉक स्टाइल में भी इस मटेरियल से बने कुर्ता सेट्स मिल जाएंगे। ऑर्गैंजा मटेरियल से बने कुर्ता सेट्स के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी, आरामदायक फुटवियर और एक सही बैग लेकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 

Top Five Products

  • Naixa Women's Sky Organza with Crepe linnig Embroidered Straight Kurta with Organza Pant and Organza Laced Dupatta Set

    ऑर्गैंजा मटेरियल से बने इस कुर्ता सेट में आपको एक कुर्ता, पैंट और दुपट्टा मिल जाएगा। इस सूट सेट के कुर्ते के अंदर क्रेप मटेरियल से बना अस्तर दिया गया है और इसकी लेंथ घुटने के थोड़े नीचे तक की है। कढ़ाई के साथ आने वाले इस सूट सेट के गले, आस्तीन, दुपट्टे और पैंट पर जरी का काम किया गया है। यह Women’s Kurta Set XS-2XL साइज में मिल जाएगा। हल्के नीले और सफेद रंग में आने वाले इस कुर्ता सेट को किसी दिन के फंक्शन में पहना जा सकता है। वहीं, इसके साथ मोती की ज्वेलरी काफी जचेगी। 


    01
  • INDO ERA Organza Women's Black Embroidered Straight Kurta & Pant With Dupatta Set

    भारी लुक वाला यह ऑर्गैंजा कुर्ता सेट पैंट व दुपट्टे के साथ आता है और इसपर धागे से कढ़ाई की गई है। इस सेट के कुर्ते की लंबाई घुटने के थोड़ा नीचे तक की है और इसमें 3/4 लंबी आस्तीन मिल जाएगी। गोल गले के साथ आने वाले इस Party Wear Kurta Set के पैंट और दुपट्टे पर भी कढ़ाई का काम किया गया है। काले, नीले और लैवेंडर कलर के विकल्प में आने वाले इस सेट के साथ सिल्वर ज्वेलरी और हील्स काफी अच्छी लगेंगी। इसका फ्लोरल प्रिंट वाला दुपट्टा पूरे लुक में जान डाल सकता है और किसी पार्टी में पहनकर जाने के लिए बढ़िया चॉइस रहेगा। 


    और पढ़ें: Floral Print वाले Kurta Sets फेस्टिव और कैजुअल दोनों के लिए हो सकते हैं परफेक्ट ऑप्शन

    02
  • KD Women's Organza Anarkali Floral Printed Kurta Pent Set With Dupatta Set Anarkali Kurti For Women|

    अनारकली स्टाइल वाले कुर्ता के साथ आने वाला यह सेट प्योर ऑर्गैंजा मटेरियल से बना है जिसमें आपको पैंट और दुपट्टा भी मिलेगा। इसके कुर्ते की लंबाई घुटने से थोड़ा नीचे तक की है और इसपर आपको फ्लोरल पैटर्न मिल जाएगा। इस Anarkali Kurta Set का पैंट विसकॉस रेयॉन मटेरियल से बना हुआ है। प्रिटेंड वर्क वाले इस कुर्ता सेट को किसी पूजा या त्योहार पर पहना जा सकता है और इसके साथ सादी ज्वेलरी काफी बढि़या लगेगी। इस कुर्ता सेट में आपको नीला, मरून, सफेद और लाल रंग के विकल्प मिल जाएंगे।


    और पढ़ें: Floral Print वाले Kurta Sets फेस्टिव और कैजुअल दोनों के लिए हो सकते हैं परफेक्ट ऑप्शन

    03
  • Naixa Women's Grey Premium Embroidered Straight Kurta with Viscose Organza Pant and Organza Laced Dupatta Sets

    स्ट्रेट कट वाले कुर्ते के साथ आने वाले इस सूट सेट को बढ़िया क्वालिटी के ऑर्गैंजा मटेरियल से बनाया गया है। इसमें आपको एक पैंट व दुपट्टा भी मिलेगा और इसका लुक काफी सादा है। इस सूट सेट के कुर्ते का गला वी डिजाइन वाला और बाजू 3/4 है। फ्लोरल प्रिंट वाले इसके कुर्ते के गले पर हल्की गोल्डेन बॉर्डर दी गई है और दुपट्टे पर भी हल्का काम किया गया है। इस Kurta Pant Set For Women के साथ गोल्डन झुमके और चूडियां काफी बढ़िया लगेंगे। इसमें आपको S-XL साइज का विकल्प मिल जाएगा। 


    04
  • INDO ERA Women's Mauve Organza Embroidered Straight Kurta & Pant with Dupatta Set

    हल्के प्याजी रंग में आने वाला यह ऑर्गैंजा कुर्ता सेट किसी पार्टी या त्योहार में पहनने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका कुर्ता और दुपट्टा ऑर्गैंजा मटेरियल से बना है, वहीं पैंट को सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है। इस सूट के कुर्ते पर गोल्डन ज़री का काम किया गया है और इसका गला गोल है। भारी डिजाइन वाली स्लीव्स के साथ आने वाले इस Kurta Set With Dupatta में आपको S-XL साइज का विकल्प मिल जाएगा। वहीं, इसके दुपट्टे पर भी कढ़ाई की गई है। यह कुर्ता सेट गोल्डन झुमकों के साथ पहना जा सकता है। 


    स्टाइल स्ट्रीट पर मिलेगी लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी

    05

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑर्गैंजा मटेरियल से बने कुर्त सेट्स की क्या खासियत होती है?
    +
    Organza Kurta Sets काफी हल्के होते हैं और इनका लुक काफी आकर्षक होता है। इनमें आपको अलग-अलग तरह की डिजाइन व कलर के विकल्प मिल जाएंगे और इन्हें कई तरह के कार्यक्रमों में पहना जा सकता है।
  • क्या ऑर्गैंजा कुर्ता सेट को घर पर धोया जा सकता है?
    +
    ज्यादातर ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स को आसानी से घर पर हाथ से धोया जा सकता है। लेकिन इन्हें धोने से पहले लेबल पर दिए वॉश केयर इंस्ट्रक्शन्स (धुलाई से जुड़े निर्देश) को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए।
  • ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स के साथ किस तरह के फुटवियर बढ़िया लगते हैं?
    +
    आप अपने आराम और पसंद के हिसाब से इनके साथ हील्स, फ्लैट्स, जुती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।
  • क्या ऑर्गैंजा कुर्ता सेट्स किसी को गिफ्ट कर सकते हैं?
    +
    हां, Organza मटेरियल से बने Kurta Sets For Women को किसी रिश्तेदार या दोस्त को गिफ्ट किया जा सकता है। शादी या त्योहार पर गिफ्ट करने के लिए यह बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।