2025 के फैशन में चल रही शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती की 6 डिजाइन्स

6 शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती डिजाइन: हर सीजन, अवसर और जगह के लिए हो सकती हैं स्टाइलिश विकल्प। आरामदायक कपड़े, पसंद के रंग और उपयुक्त साइज में कर सकती हैं अपने लिए पसंद।
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती डिजाइन्स
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती डिजाइन्स

आजकल महिलाओं के बीच शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती काफी पसंद की जा रही हैं। अमेजन पर भी इनके कई विकल्प डिजाइन, पैटर्न, रंग और साइज के आधार पर मिल जाएंगे। ये आपको रेयॉन, नेट, 100% कॉटन, ऑर्गेंजा और लिनन जैसे कपड़ों से बनी हुई मिल जाएंगी। वहीं, पैटर्न भी देखे जाए, तो फूल-पत्ती, जाली, बेल और बूटी आदि मिल जाएंगे। ये मैचिंग रंग के आभूषण के अलावा सिल्वर इयररिंग-ब्रेसलेट के साथ ऑफिस, पार्टी या अन्य जगहों पर जाने के लिए स्टाइल की जा सकती हैं। यहां हमने फैशन में चल रही शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती की डिजाइन्स आपके लिए दी हैं, जिन्हें अमेजन पर यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग भी प्राप्त है, तो चलिए नजर डालते हैं। 

फैशन में छाए कपड़ों और एक्सेसरीज से संबंधित लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पेज पर जा सकती हैं।

Top Six Products

  • Seva Chikan Hand Embroidered Lucknowi Chikankari

    यह 30 इंच साइज की शॉर्ट कुर्ती है, जिसका चिकनकारी पैटर्न काफी सुंदर है। यह वेस्टर्न स्टाइल वाली कुर्ता कॉटन फैब्रिक से बनी होने की वजह से आराम के साथ पहनी जा सकती है। यह अपनी बेल प्रकार वाली आस्तीन की वजह से अन्य कुर्ती से अलग हो सकती हैं। गोल गले वाली यह कुर्ती रेगुलर फिट में है, जिसे आप अपने हिसाब से XS से लेकर 5XL साइज में चुन सकती हैं। यह काले रंग की है, जिस पर लाल रंग के धागों की कढ़ाई देखने को मिल रही है। वैसे ही इसके विकल्प आपको काला-सफेद, काला-बेज और काला-पिंक आदि में मिल रहे हैं। ब्लू-ग्रे-डेनिम जैसी जींस के साथ भी बेहद जच सकती है।

    01
  • Seva Chikan Hand Embroidered Chikankari Kurti

    यह बिना आस्तीन वाली कुर्ती है, जिसे आप ग्रीन, पिंक और लाल रंग में अपने लिए देख सकती हैं। यह खास कीहोल स्टाइल वाले गले में बनाई गई है, जो कि इसे एक आकर्षक विकल्प बनाता है। इस शॉर्ट कुर्ती पर कश्मीरी प्रकार वाली कढ़ाई का काम किया गया है। इसका कपड़ा कॉटन का होने की वजह से मुलायम और हल्का रहता है, यानी आप इस कुर्ती को ऑफिस में पहनने के लिए भी चुन सकती हैं। कुर्ती का पीछे का हिस्सा प्लेन है और आगे की तरफ गले पर कढ़ाई की गई है। यह स्ट्रैट पैंट और बेली तरह के फुटवियर के साथ पहनी जाए तो आपको फॉर्मल रूप भी इससे मिल सकता है।

    02
  • Sidhidata Stylish Women's Rayon Kurti

    यह शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती डिजाइन 100% रेयॉन फैब्रिक से बनी है, जो कि पहनने में मुलायम हो सकती है। इसकी लंबाई कमर तक आती है। वहीं, इसे बढ़िया स्वीट हार्ट गले और 3/4th आस्तीन के साथ तैयार किया गया है। साइज के मामले में यह S से लेकर 2XL में उपलब्ध है। इसके लाल के अलावा भी काला, पीच और बैंगनी रंगों के विकल्प मिल रहे हैं। यह कुर्ती A-लाइन प्रकार की है, जो कि लेगिंग, जींस, पैंट और शरारा के साथ स्टाइल की जा सकती है। इसके गले पर सुंदर कढ़ाई का काम किया गया है, जो कि इसे महिलाओं के लिए आकर्षक रूप देने में मदद कर सकती है।

    03
  • Ada Women Lucknow Chikankari Short Kurti

    यह फूल-पत्तों कढ़ाई वाले पैटर्न में मिल रही चिकनकारी कुर्ती है, जो कि M-6XL तक साइज में मौजूद है। यह आपके कमर तक आएगी और ब्रांड द्वारा इसकी लंबाई 30 इंच बताई गई है। इसमें 3/4th साइज की बेल प्रकार की आस्तीन दी गई है। वहीं, गले की क्रू डिजाइन भी इसे अन्य कुर्ती से अलग बनाती है। इसका मोतिफ पैटर्न और सफेद धागों से की गई कढ़ाई की वजह से काफी अच्छी लगती है। यह एक आधुनिक विकल्प है क्योंकि कुर्ती में आगे की तरह स्लिट कट दिया गया है। यह पीले के साथ-साथ ग्रे, ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू और पिंक रंग में भी मिल जाएगी।

    04
  • DARIKA White Colour Chikankari Regular Fit Short Kurta

    महिलाएं अपने पास प्लेन सफेद रंग वाली चिकनकारी कुर्ती होने की चाह रखती है, तो यह वही विकल्प है, जिसे आप ऑफिस से लेकर कहीं बाहर जाने के लिए पहन सकती हैं। यह शॉर्ट कुर्ती रेयॉन और कॉटन, इन दो फैब्रिक के मिश्रण से बनी है। यह फूल-पत्तों वाले कढ़ाई पैटर्न में आपको मिल रही है। साइज के मामले भी इसके साथ दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि यह स्मॉल से लेकर 8 एक्स्ट्रा लार्ज साइज में मिल रही है। यह काफ लंबाई की होने के साथ 3/4th आस्तीन और गोल कॉलर गले की है। यह भले ही सफेद रंग की है लेकिन पारदर्शी नहीं, तो महिलाएं इसे पहन सकती हैं। देखभाल के लिए इसे हाथ से धोने की सलाह ब्रांड द्वारा दी गई है।

    05
  • LIBOZA Women Rayon Cotton Regular Fit Kurti

    पिस्ता, लैवेंडर, मस्टर्ड, रामा आदि रंगों में उपलब्ध यह शॉर्ट कुर्ती डिजाइन है। यह A-लाइन प्रकार में मिल रही चिकनकारी कुर्ती है, जिसका स्मॉल से लेकर 2XL साइज उपलब्ध है। इसके गोल गले पर सुंदर फूल-पत्तों की कढ़ाई का काम किया गया है। यह रेयॉन कॉटन कपड़े से बनी है, जो हर मौसम में पहनने के लिए सही हो सकती है। यह ट्यूनिक स्टाइल की है जिसका मतलब है कि यह ढीली फिटिंग की है, जो पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक हो सकती है। इस कुर्ती के सभी रंगों में आपको सफेद धागे से की गई कढ़ाई मिलेगी। इसे ऑफिस या कहीं बाहर जाने के स्टाइल करना हो, तो सिल्वर इयररिंग और ब्रेसलेट का उपयोग कर सकती हैं।

    06

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?
    +
    इन्हें जींस, प्लाजो या स्कर्ट के साथ पहनें, और सिल्वर से लेकर मैचिंग रंग वाली एक्सेसरीज के साथ लुक को पूरा कर सकती हैं।
  • चिकनकारी कुर्ती कितने प्रकार की होती है?
    +
    चिकनकारी कुर्ती में कई प्रकार की हो सकती हैं, जैसे कि ये सिमेट्रिक, अनारकली, अंगरखा और A लाइन डिजाइन में मिल सकती हैं। वहीं, पैटर्न के आधार पर बूटी, बेल और जाली का काम विकल्प होते हैं।
  • चिकनकारी कुर्ती के साथ फुटवियर में क्या पहना जा सकता है?
    +
    इनके साथ आप मोजरी, जूती, हील्स, फ्लैट, सैंडल्स या फिर कोल्हापुरी चप्पल के साथ भी पहन सकती हैं।