अमेजन पर आया Durga Pooja साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन, दिखने में हैं बेहद खूबसूरत

दुर्गा पूजा के लिए अमेजन पर शानदार साड़ी का कलेक्शन आया है, जिनका स्टाइलिश डिज़ाइन आपकी खूबसूरती को निखारने का काम कर सकता हैं। जानें इन पारंपरिक और खूबसूरत साड़ियों के डिज़ाइन, फैब्रिक, कीमत ताकि इस दुर्गा पूजा पर दिखें सबसे खास।
अमेजन पर मौजूद दुर्गा पूजा साड़ी
अमेजन पर मौजूद दुर्गा पूजा साड़ी

दुर्गा पूजा के खास अवसर पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आपको भीड़ में अलग दिखाए, तो अमेजन पर उपलब्ध दुर्गा पूजा स्पेशल साड़ियों का कलेक्शन आपके लिए बेहतरीन है। इस पावन पर्व के दौरान बंगाली महिलाएं विशेष रूप से लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी, जिसे “लाल पार सादा साड़ी” कहा जाता है, पहनती हैं। ये  साड़ी पारंपरिक रूप से गॉरड़ सिल्क या गारद सिल्क से बनाई जाती है, जो रेशम की एक शुद्ध और हल्की किस्म होती है। इनको आप किसी भी स्टाइल से पहन सकती हैं। यहां आपको बनारसी, कांजीवरम, बंगाली टांटा, सिल्क, और कॉटन जैसी साड़ियाँ मिलेंगी जो न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक देती हैं बल्कि फेस्टिव मूड को भी पूरा करती हैं। वहीं बजट की बात करें, तो ये स्टाइलिश साड़ी ज्यादा महंगी भी नहीं है। इनके साथ आपको मैचिंग ब्लाउज मिलता है, जिसको आप अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। 

फैशन से जुड़े अन्य लेख के लिए स्टाइल स्ट्रीट देख सकती हैं। 

नीचे सारणी में हम Amazon पर उपलब्ध 5 बढ़िया दुर्गा पूजा साड़ी के बारे में बता रहे हैं, जो स्टाइलिश, किफायती और त्योहार के लिए एकदम शानदार है।

 

Top Five Products

  • Traditional Bengali Gorod Sarees for Durga Puja

    यह पारंपरिक बंगाली गरद सिल्क साड़ी, लाल और सफेद रंग के मेल में उपलब्ध है, जिसे खासतौर पर दुर्गा पूजा जैसे त्योहार के लिए तैयार किया गया है। इसका फैब्रिक नरम, हल्का और सांस लेने योग्य है, जिससे इसको आप पूरा दिन आराम से पहन सकती हैं। यह साड़ी हाथ से बुनी हुई है और इसमें लाल बॉर्डर दिया गया है। वहीं इस दुर्गा पूजा के लिए साड़ी पर बने सुनहरे ज़री के बुटी डिजाइन इसे एक पारंपरिक और भव्य लुक देते हैं। इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज पीस आपके साड़ी के लुक को पूरा करता है। कुल मिलाकर, यह साड़ी महिलाओं के लिए एक बेहतरीन पसंद है जिसको दुर्गा पूजा के दौरान पहन सकती हैं।

    01
  • OISHANI SAREE GHOR Traditional Jamdani Saree

    यह पारंपरिक बंगाली जामदानी साड़ी बेहद खूबसूरत डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के साथ आती है। इस साड़ी को मुलायम कॉटन सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है, जो पहनने में बेहद आरामदायक और हल्की है। इसकी लंबाई 5.5 मीटर है और यह बिना ब्लाउज पीस के आती है। सफेद और लाल रंग का यह कॉम्बिनेशन बंगाली संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और दुर्गा पूजा जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए बढ़िया विकल्प है। अमेजन पर मौजूद इस दुर्गा पूजा साड़ी को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और अच्छे रिव्यु दिए हैं। इस विमेंस साड़ी की बुनाई जामदानी शैली में की गई है, जिसमें बारीक फूलों और ज्यामितीय आकृतियों के पैटर्न दिखाई देते हैं, जो बेहद सुंदर दिखती है। 

    02
  • Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Silk Saree for Durga Puja

    दुर्गा पूजा के पारंपरिक आयोजन, त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए यह साड़ी एक परफेक्ट चुनाव है, जो आपकी खूबसूरती के साथ-साथ आपकी सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाती है। इस विमेंस साड़ी की सबसे खास बात है इसका टेम्पल यानी मंदिर प्रिंट डिज़ाइन, जो इसे एक रॉयल और सांस्कृतिक लुक देता है। यह डिज़ाइन पारंपरिक मंदिर की आकृति से प्रेरित है, जो हर पूजा और उत्सव में एक आध्यात्मिक माहौल बनाता है। इसको बढ़िया क्वालिटी के आर्ट सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है, जो हल्का और मुलायम है। इसको घंटों पहनने के बाद भी थकान महसूस नहीं होती है।

    03
  • dB DESH BIDESH Women's Saree For Durga Festival

    यह एक पारंपरिक और शानदार साड़ी है, जो खासतौर पर बंगाल के गारद सिल्क से बनाई गई है। इस साड़ी की ख़ासियत इसका हैंडमेड कलका डिज़ाइन है, जो पूरी साड़ी में बारीकी से फैला हुआ है, जिससे यह साड़ी बेहद आकर्षक और खास बन जाती है। इस साड़ी में लाल और सफेद रंग का सुंदर मेल है, जो दुर्गा पूजा जैसे खास अवसर या त्योहार के लिए बढ़िया है। साथ ही, इसमें दिया गया अनस्टिच्ड ब्लाउज़ मटेरियल आपको अपने हिसाब से ब्लाउज सिलवाने का विकल्प देता है, ताकि आप अपनी स्टाइल और फिटिंग के अनुसार सिलवा सकें।

    04
  • SAREE MALL Women's Silk Saree For Durga Puja

    इस स्टाइलिश साड़ी का सिल्क ब्लेंड फैब्रिक है, जो न केवल पहनने में आरामदायक है, बल्कि इसकी सुंदरता और चमक भी देखने लायक है। इसके साथ सिल्क ब्लेंड ब्लाउज़ पीस भी दिया गया है, जो अनस्टिच्ड है, ताकि आप अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार इसे कस्टमाइज कर सकें। साड़ी का फ्री साइज होने के कारण यह हर प्रकार की बॉडी टाइप पर फिट होती है। यह साड़ी ऑफ व्हाइट रंग की है, जो पारंपरिक और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। इसको खास तौर पर दुर्गा पूजा जैसे त्योहारी अवसर के लिए डिज़ाइन किया गया है। साड़ी पर एथनिक मोटिफ प्रिंट है, जो पारंपरिक भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाता है। 5.5 मीटर लंबी साड़ी को आप अपने ढंग से पहन सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • दुर्गा पूजा क्या है?
    +
    दुर्गा पूजा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो माता दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह पूजा खासकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और अन्य राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है। दुर्गा पूजा नौ दिनों तक चलती है, जिसमें माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।
  • दुर्गा पूजा के दौरान क्या खाना चाहिए?
    +
    दुर्गा पूजा के दौरान भक्त पारंपरिक व्यंजन, जैसे कढ़ी, खिचड़ी, रसमलाई, बंगाली मिठाइयाँ (रसगुल्ला, रबड़ी) आदि खाते हैं। साथ ही व्रति लोग फलाहार जैसे फल, मेवे, दूध आदि खाते हैं। पूजा में विशेष रूप से सात्विक भोजन का महत्व है।
  • दुर्गा पूजा का महत्व क्या है?
    +
    दुर्गा पूजा का महत्व विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से है। यह पर्व शक्ति, सम्मान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होता है। माँ दुर्गा की पूजा से जीवन में सकारात्मकता, समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है।