आप शादी के फंक्शन्स में पहनने के लिए सुंदर एथनिक आउटफिट ढूंढ रही हैं तो खूबसूरत डिजाइन और मिरर वर्क वाले लहंगा-चोली सेट का चुनाव कर सकती हैं। आप सेमी-स्टिच्ड लहंगा-चोली को भी ले सकती हैं, जिसकी फिटिंग आप अपने साइज के हिसाब से करा सकती हैं। वहीं ब्लाउज को भी अपनी पसंद के डिजाइन में सिलवा सकती हैं। आप चाहें तो रेडी-टू-वियर लहंगा भी ले सकती हैं। Lehenga Choli डिजाइन्स को पसंद करने के बाद आप इन्हें खास तरीके से स्टाइल भी कर सकती हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
शादी के फंक्शन्स में पहनने के लिए लहंगा-चोली के मिरर वर्क वाले डिजाइन्स:-
Generic Women's Semi Stitched Georgette Lehenga Choli
अगर आप शादी के किसी फंक्शन में पहनने के लिए लहंगा-चोली ढूंढ रही हैं तो जॉर्जेट के मिरर वर्क वाले इस लहंगे और चोली का चयन कर सकती हैं। यह ड्रेस काफी लाइटवेट है। इसके साथ स्टाइलिश दुपट्टा भी मिलता है। आप इसके साथ मिलने वाले ब्लाउज पीस को अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। आप संगीत सेरेमनी या बतौर ब्राइड्समेड इस एथनिक आउटफिट को पहन सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस लुक दे सकता है।
कैसे स्टाइल करें?
आप इस खूबसूरत लहंगा-चोली के साथ सिल्वर या डायमंड ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।
01
TRENDMALLS Embroidery Sequence Work Lehenga Choli
आप हल्दी सेरेमनी पर सबसे अलग और खास दिखने के लिए पीले की जगह पिंक रंग का लहंगा-चोली सेट पहनने के बारे में सोच सकती हैं। इस पूरे लहंगे, चोली और उसके दुपट्टे पर सिक्वीन और मिरर वर्क किया गया है, जो कि आपको काफी सुंदर लुक दे सकता है। यह सेमी-स्टिच्ड लहंगा जॉर्जेट का बना है। आप इसे रिसेप्शन सेरेमनी पर भी कैरी कर सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
आप इसके साथ ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो स्टेटमेंट ईयररिंग्स और अंगूठी कैरी कर सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ZAALIMA FASHION Semi Stitched Satin Silk Lehenga Choli
आप पार्टी या वेडिंग फंक्शन्स में नीले रंग के इस खूबसूरत लहंगे का चयन कर सकती हैं। यह प्रीमियम सैटिन सिल्क से बनाया गया है। यह चमकदार लहंगा-चोली सेट शाम या रात में होने वाले फंक्शन्स के लिए अच्छा विकल्प है। इसके ऊपर मिरर वर्क किया गया है जो कि देखने में काफी सुंदर है। आप इसकी चोली को अपने हिसाब से फिट करा सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
आप इसके साथ डायमंड का नेकलेस पहन सकती हैं।
03
RANGPOSHAK Chaniya Choli Set with Kutchi Mirror Work
हर महिला के वार्डरोब में लहंगा-चोली का एक ऐसा सेट जरूर होना चाहिए, जिसे किसी फेस्टिव पार्टी या शादी की किसी सेरेमनी में पहना जा सके। ऐसे में आप लाल-पीले और पर्पल रंग के सुंदर लहंगा-चोली को चुन सकती हैं। इसके ऊपर चांदी और सोने के रंग वाली गोटा-पट्टी लगाई गई है, जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। इसकी चोली पर पारंपरिक गुजराती स्टाइल वाला मिरर वर्क किया गया है। यह सिला हुआ आता है, ऐसे में आप अपने साइज के हिसाब से इसे ले सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
आप इसके साथ झुमके और बाजूबंद पहन सकती हैं।
04
JIHU CULTURE Women's Red And Black Printed Lehenga Choli
हल्के-फुल्के मिरर वर्क वाला लहंगा-चोली सेट लेना चाहती हैं तो फ्रेंच क्रेप फैब्रिक से बने इस आरामदायक आउटफिट का चयन कर सकती हैं। इसके ऊपर प्रिंटेड डिजाइन भी बना हुआ है और इसका लेस वाला बॉर्डर इसके लुक को काफी सुंदर बना देता है। आप एथनिक पार्टी में इस Printed Lehenga Choli को पहनकर जा सकती हैं। वहीं वेडिंग फंक्शन्स में किसी सेरेमनी की एथनिक या गुजराती थीम रखी गई हो तो वहां भी आप इसे कैरी कर सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
इस लहंगे के साथ आप वेस्ट बेल्ट और ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर से बने जेवर पहन सकती हैं।
05
Suppar Sleave Malai Satin Silk Lehenga Choli Dupatta Set
मलाई सैटिन सिल्क से बने बैंगनी रंग के लहंगा-चोली आउटफिट को आप शादी में पहनकर जा सकती हैं। अगर आप अपनी बहन या सहेली की ब्राइड्समेड हैं तो भी आप इस मिरर वर्क वाले Lehnga चोली सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे पर फ्लेयर्स बने हैं, जो आपको काफी ग्रेसफुल लुक देंगे। आप इसे पहनने के बाद गोल घूमते हुए अपना एस्थेटिक वीडियो शूट भी करा सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
आप इसके साथ आर्टिफिशियल हीरे से बना नेकलेस पहन सकती हैं।
06
TRENDMALLS Satin Embroidery Sequence Work Lehenga Choli
आप डार्क पीच रंग का लहंगा अपने भाई या बहन की शादी में पहन सकती हैं। अमूमन महिलाओं को फैब्रिक चुभने की शिकायत रहती है। ऐसे में मुलायम फैब्रिक से बना यह लहंगा-चोली सेट पहनने पर काफी आरामदायक लगता है। आप ग्रेसफुल लुक के लिए इसका चयन कर सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
आप इसके साथ कुंदन या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।
07
स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।