Amazon Great Indian Festival Sale का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। यह सेल 23 सितंबर 2025 से लाइव होगी, जहां लाखों प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील्स मिल सकती हैं। लेकिन कम समय में इतनी सारी ऑफर्स में सही डील्स को ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में Rufus जैसा स्मार्ट शॉपिंग टूल आपकी मदद कर सकता है। यह एक ऐसा टूल है, जो आपकी ऑनलाइन शॉपिंग को तेज, आसान और अधिक किफायती बनाने में मदद करता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं कि Rufus क्या होता है? इसके किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है और सेल में यह टूल आपके पैसे और समय दोनों की कैसे बचत कर सकता है?
Rufus क्या है और कैसे काम करता है?
यह एक स्मार्ट शॉपिंग टूल है, जिसे खासतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग को आसान, तेज और अधिक किफायती बनाने के लिए तैयार किया गया है। उन यूजर्स के लिए यह टूल काफी फायदेमंद होता है, जो ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसकी मदद से बेहतरीन डील्स और ऑफर्स को आसानी से देखा सकता है। यह टूल खासतौर पर लिमिटेड एडिशन ऑफर्स, फ्लैश सेल या गिरते दाम की जानकारी आपको देते हैं, जिससे आप कोई भी ऑफर आपके हाथ से न निकल जाए। अब सवाल उठता है कि यह टूल आखिर काम कैसे करता है? तो देखिए इस टूल में यूजर्स को सबसे पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को जोड़ना होता है और उन प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने के लिए सेटअप करना होता है। इसके बाद उन प्रोडक्ट्स पर जो भी प्राइस अपडेट्स और स्टॉक अलर्ट्स आते हैं उसको यह टूल मॉनिटर करता है और आपको नोटिफिकेशन भेजता है। इसका फायदा यह होता है कि आप तुरंत अलर्ट प्राप्त कर उस प्रोडक्ट को कम दाम पर खरीद सकते हैं। इस टूल के कारण ना केवल आपके समय की बचत होती है, बल्कि पैसों की भी बचत होती है। यह टूल स्मार्टफोन और डेस्कटॉप दोनों पर काम करता है और इसमें फ्री और पेड वर्जन शामिल होता है, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको फ्री और पेड वर्जन के बारे में टेबल के माध्यम से समझाते हैं -
क्रमांक संख्या |
फीचर |
फ्री वजर्न |
पेड वर्जन |
1. |
प्रोडक्ट ट्रैकिंग |
बेसिक प्रोडक्ट्स ट्रैक कर सकते हैं। |
कई प्रोडक्ट्स और मल्टीपल साइट्स को ट्रैक कर सकते हैं। |
2. |
रियल-टाइम प्राइस अलर्ट |
सामान्य अलर्ट मिलते हैं। |
सबसे पहले और तेज नोटिफिकेशन प्राप्त होते हैं। |
3. |
विशलिस्ट मैनेजमेंट |
सीमित आइटम्स |
अनलिमिटेड आइटम्स |
4. |
ई-कॉमर्स साइट्स |
मुख्य साइट्स जैसे - अमेजन या फिल्पकार्ट की ट्रैकिंग |
मल्टीपल साइट्स और कस्टम साइट्स ट्रैकिंग |
5. |
फ्लैश सेल और लिमिटेड ऑफर अलर्ट |
नहीं मिलते हैं। |
तेज नोटिफिकेशन प्राप्त होते हैं। |
6. |
कस्टम नोटिफिकेशन |
नहीं मिलते हैं। |
मिलते हैं। |
7. |
प्राइमरी और कस्टमर सपोर्ट |
नहीं मिलता है। |
तेज और प्रायोरिटी सपोर्ट प्राप्त होता है। |
8. |
मोबाइल और डेस्कटॉप इस्तेमाल |
दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। |
दोनों डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। |
9. |
एड-फ्री अनुभव |
एड दिखाई दे सकते हैं। |
पूरी तरह से एड-फ्री होते हैं। |
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 में Rufus टूल इस्तेमाल करने के फायदे -
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Rufus क्या होता है और यह कैसे काम करता है। लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि फेस्टिवल सेल में इस टूल का इस्तेमाल करना आपके लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, अगर आप इस टूल का इस्तेमाल सेल में करते हैं, तो यह आपकी शॉपिंग को अधिक किफायती और तेज बना सकता है और इसके अलावा भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं -
1. इस टूल का इस्तेमाल अगर आप सेल के लिए करते हैं, तो आपको रियल-टाइम प्राइस अलर्ट्स तुरंत मिलेंगे। इससे आप किसी भी लिमिटेड ऑफर या फ्लैश सेल को मिस नहीं करेंगे और अपना पसंदीदा प्रोडक्ट भारी डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे।
2. इस टूल के माध्यम से विशलिस्ट को मैनेज करना बहुत आसान हो जाता है। अगर आप सेल के दौरान अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को Rufus में जोड़ते हैं, तो आपको एक जगह पर सभी प्रोडक्ट्स की कीमत और उस पर मिलने वाले ऑफर्स दिख जाते हैं। इससे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जैसी बड़ी सेल के दौरान आपका काफी समय बचता है।
3. इसकी मदद से Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale के दौरान आप सबसे बेहतरीन डील्स को आसानी से और तुरंत देख सकते हैं। इससे आपके पैसे की बचत होगी और आपकी शॉपिंग भी आसान हो जाएगी।
4. काम के दौरान बार-बार अमेजन की साइट्स चेक करके ऑफर्स और डिस्काउंट देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में इस टूल का इस्तेमाल कर आप तुरंत डिस्काउंट और ऑफर्स के नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि स्टॉक खत्म होने से पहले आप उस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें Rufus जानें स्टेप बाय स्टेप
तो अगर आपने भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 में Rufus को इस्तेमाल करने का प्लान बना लिया है और आप इसे पहले बार इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आइए आपको इस टूल को इस्तेमाल करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं -
#1 सबसे पहले Rufus डाउनलोड करें
- अगर आप मोबाइल में इस टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मोबाइल ऐप स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड करें।
- वहीं अगर आप डेस्कटॉप पर इस टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ब्राउजर एक्सटेंशन पर इसे डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद इसे अपनी ईमेल या अकाउंट से लॉगिन करें।
#2 अकाउंट को सेटअप करें
- इस टूल को लॉगिन करने के बाद इसमें अपनी जानकारी भरें।
- इसके बाद पासवर्ड को सेट करें और वेरिफिकेशन को पूरा करें।
- अकाउंट सेटअप होने के बाद आप इस टूल के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
#3 टूल में प्रोडक्ट्स को जोड़ें
- सेटअप पूरा करने के बाद अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को Rufus में जोड़ें।
- आप इसमें अलग-अलग कैटेगरी या साइट्स के प्रोडक्ट इसमें जोड़ सकते हैं।
- इसके बाद यह टूल इन प्रोडक्ट्स को ट्रैक करना शुरू कर देगा।
#4 रियल-टाइम प्राइस अलर्ट सेट करें
- टूल में प्रोडक्ट को जोड़ने के बाद आप इसमें टारगेट प्राइस सेट कर सकते हैं।
- इस अलर्ट को सेट करने के बाद जैसे प्रोडक्ट के प्राइस में गिरावट होगी आपके पास नोटिफिकेशन आएगा।
#5 विशलिस्ट को मैनेज कैसे करें
- इस टूल में आप अपनी विशलिस्ट को अपडेट भी कर सकते हैं।
- इसके लिए आप इसमें पहले के प्रोडक्ट्स को हटा सकते हैं और नए आइटम इसमें जोड़ सकते हैं।
ऊपर जहां हमने Rufus क्या होता है और कैसे काम करता है? इन बातों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, तो वहीं अब हम आपको नीचे 5 ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर Amazon ग्रेट इंडियन Festival Sale के दौरान आपको भारी छूट मिल सकती है।