Tulsi Vivah 2025: इन सामग्रियों के साथ अपनी पूजा को बनाएं सफल

Tulsi Vivah देवउठनी एकादशी के बाद मनाया जाता है और यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इस विशेष अवसर के लिए, आपको कुछ विशिष्ट पूजा सामग्री की आवश्यकता होगी। यहां, हम आपको उन सामग्रियों की पूरी जानकारी देंगे।
Tulsi Vivah 2025 के लिए पूजन सामग्री

तुलसी विवाह एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जिसमें तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह किया जाता है। इस पावन मौके लिए, हम आपको तुलसी विवाह पूजा के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों की एक विस्तृत सूची प्रदान करेंगे, ताकि आप आसानी से अपनी पूजा की तैयारी कर सकें। इस बार Tulsi Vivah, 2 नवंबर 2025 को मनाया जाना है। ऐसे में इन सामग्रियों के साथ आप अपनी पूजा को सफल कर सकते हैं। तुलसी विवाह की पूजा सामग्री में तुलसी का पौधा, शालिग्राम, भगवान विष्णु की मूर्ति, श्रृंगार का सामान (चुनरी, बिंदी, चूड़ी, बिछिया), मंडप के लिए गन्ना या केले के पत्ते, कलश, हल्दी की गांठ, सिंदूर, रोली, चंदन, धूप, दीप, और भोग के लिए फल और मिठाई शामिल हैं। आप इन्हीं में से कुछ के विकल्प यहां देख सकते हैं।

  • Kalfo Ayurvedic Tulsi Live Plant With Pot

    तुलसी विवाह की पूजा में सबसे जरूरी है, तुलसी का पौधा। इस दिन तुलसी पौधा का श्रृंगार किया जाता है और उसका पूजन होता है। ऐसे में आप तुलसी विवाह 2025 के लिए यह पौधा ले सकते हैं। यह गमले के साथ आता है, जिससे आप इसे सीधा अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं। गमले में मिट्टी भी भरी है, जिससे पौधा हरा-भरा रहने वाला है। पूजा के बाद आप इसे आराम से अपने गार्डन, छत या फिर आंगन में रख सकते हैं। इसमें आप रोजाना सुबह पूजा करते समय भी थोड़ा-थोड़ा जल अर्पित कर सकते हैं, जिससे मिट्टी गीली रहेगी और पौधा हरा-भरा बना रहेगा।

    01
  • Tulsi Ji Dress (Red) | Traditional Tulsi MATA Poshak with Lehenga & Chunari

    तुलसी पौधा का श्रृंगार करने के लिए सबसे जरूरी चीज है एक सुंदर पोशाक। ऐसे में आप तुलसी विवाह पर यह लहंगा और चुनकी माता रानी को पहना सकती हैं। Tulsi Vivah के मौके पर मां को किसी दुल्हन की तरह किया जाता है। ऐसे में लाल रंग का यह लहंगा चुनरी बेहद सुंदर लगेगा और पूजा के लिए उपयुक्त भी है। इसे पतले नेट फैब्रिक से बनाया गया है और इसपर सुंदर गोल्डन लेस बॉर्डर का काम भी किया गया है। यह मुलायम और हल्का है, जिस वजह से छोटे पौधे पर भी आसानी से पहनाया जा सकता है। इसकी चुनरी पर भी लेस का सुंदर काम किया गया है।

    02
  • Gifferes Solah Shringar Kit for Devi MATA Rani Pooja

    किसी भी पूजा-पाठ और विवाह में 16 श्रृंगार का खास महत्व होता है। ऐसे में आप मां तुलसी का श्रृंगार करने के लिए या उन्हें श्रृंगार सामग्री अर्पित करने के लिए यह किट ले सकते हैं। इस किट में कुल 16 श्रृंगार की चीजें मिलती हैं। इसमें मेंहदी, बिंदी, चूड़ियां, कंघा, शीशा, लिपस्टिक, नेलपॉलिश, सिंदूर, काजल, तेल आदि शामिल है। यह किट आप तुलसी विवाह के समय दान में भी दे सकती हैं। यह सारा सामान एक पाउच में आता है, जिससे दान देने और पूजा में रखने दोनों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

    03
  • Copper Idols India Handmade Copper Vishnu Idol

    Tulsi Vivah के दिन मां तुलसी के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन को मां तुलसी और भगवान विष्णु के विवाह के रूप में ही मनाया जाता है। ऐसे में आप तांबे से बनी इस सुंदर भगवान विष्णु की मूर्ति पूजन के लिए ले सकते हैं। यह 2.5 इंच के आकार में आती है और इसका वजन भी हल्का है। इस मूर्ति पर एंटिक फिनिश किया गया है, जो इसे एक मनमोहक रूप देता है। यह चार भुजाओं वाला विष्णु की मूर्ति है, जिसमें उन्होंने हाथों में गदा, चक्र, शंख और फूल पकड़ा हुआ है। इसे आप तुलसी विवाह के बाद अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।

    04
  • ME & YOU All-in-One Pooja Samagri Kit with 25+ Items

    किसी भी पूजा को संपन्न करने के लिए धूप, बत्ती, सिंदूर, रोली आदि सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप ये सामग्री अलग-अलग ले सकें। तो ऐसे में यह बॉक्स आपके लिए अच्छा रहेगा, जिसमें पूजा के लिए एक साथ 25 से भी ज्यादा चीजें मिलती हैं। इस बॉक्स में आपको स्टील दीपक, रोली, सिन्दूर, गंगा जल, कपूर, धूप, मौली, पंचमेवा, और कई सारी पूजन सामग्री मिलती हैं। यह बॉक्स आपके तुलसी विवाहर पूजन विधि को पूरा करने के लिए उपयुक्त रहेगा। वहीं, यह आपकी रोजमर्रा की पूजा में भी काम आ सकता है।

    05

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • तुलसी विवाह कब मनाया जाता है?
    +
    तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के बाद मनाया जाता है, जो आमतौर पर नवंबर या दिसंबर में होता है। इस बार यह त्योहार 2 नवंबर 2025 को मनाया जाना है।
  • तुलसी विवाह में किस भगवान की पूजा की जाती है?
    +
    तुलसी विवाह में भगवान विष्णु (शालिग्राम रूप में) और तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। यह भगवान विष्णु और मां तुलसी के विवाह के रूप में मनाया जाता है।
  • तुलसी विवाह के लिए आवश्यक मुख्य सामग्री क्या है?
    +
    तुलसी विवाह के लिए आवश्यक मुख्य सामग्री में तुलसी का पौधा, शालिग्राम पत्थर, मंडप, वस्त्र, दीपक, फूल, और फल शामिल हैं।