बस कुछ दिन और रक्षाबंधन का त्योहार आने को है! जी हां, सावन माह की पूर्णिमा तिथि यानी 9 अगस्त को यह त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। हमारे हिंदू धर्म में भगावान को सिर्फ पूजा ही नहीं जाता है बल्कि कई लोग उनसे रिश्ता जोड़ लेते हैं। जिन लड़कियों के भाई नहीं होते हैं या फिर कुछ घरों में अपनी श्रद्धा अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान को राखी बांधी जाती है। अधिकतर घरों में महिलाएं भगवान गणेश और श्री कृष्ण को अपने भाई के रूप में राखी बांधती हैं। ऐसे क्या आप Raksha Bandhan 2025 पर अपने भाई को आकर्षक लुक देना चाहती हैं? तो उन्हें एक सुंदर डिजाइन वाली पोशाक में पहना सकती हैं। यहां आपको अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन वाली पोशाक के विकल्प दिए गए हैं जिनकी मदद से अपने भाइयों को मनमोहक लुक दे सकती हैं। साथ में कुछ सजावट करने की सोच रही हैं, तो अगर गणेश जी को राखी बांधती है तो उनके लिए फूल, पत्तों, दीयों और रंगीन कपड़ों का उपयोग करके एक मंडप तैयार कर सकती हैं। राखी बांधने के बाद मोदक का भोग लगाना ना भूलें। वहीं, लड़कियां लड्डू गोपाल की कलाई पर पर राखी बांधती हैं, तो उन्हें पालने में बैठा कर फूल, मोर और कुछ खिलौनों के साथ सजा भी सकती हैं। श्री कृष्ण के लिए माखन का भोग लगाएं। चलिए फिर अपने भाई के लिए पोशाक की डिजाइन्स देख लें।
Raksha Bandhan 2025: श्री कृष्ण और गणेश जी के लिए सुंदर पोशाक डिजाइन्स देखें

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Partish Laddu Gopal Dress
लड्डू गोपाल को पहनाने के लिए यह पूरा सेट है जिसमें आपको लुक 6 पोशाक मिल जाएंगी। इस सेट को आप कौन से साइज में चुनती हैं, वो निर्भर करता है कि आपके मंदिर में किस साइज की मूर्ति है। वैसे यह पोशाक आपको 0, 1, 2, 4 और 5 साइज में मिल जाएगी। इस सेट में सभी ड्रेस अलग-अलग रंग और पैटर्न की हैं जो कि दिखने में बेहद सुंदर हैं। इसमें लाल, गुलाबी, पीला, सफेद, हरा और बैंगनी रंग की पोशाक मिल रही है, यह रंग लड्डू गोपाल को पहनाने के लिए शुभ माने जाते हैं। Raksha Bandhan 2025 पर अपने भाई को मनमोहक रूप देने के लिए इनमें से कोई भी ड्रेस पहना सकती हैं। श्रृंगार के लिए मैचिंग, मुर्ली, मुकुट और माला प्यारे लड्डू गोपाल को पहना सकती हैं।
Ganesh Ji Poshak Set of 4
इस सेट में गणेश जी के लिए अलग-अलग रंग में चार पोशाक मिल रही है। यह ड्रेस 4*4 इंच साइज की है जो गणेश जी की 4 इंच साइज वाली मूर्ति पर अच्छी फिटिंग के साथ आ सकती है। इस पोशाक में 1 धोती और 1 अंगवस्त्र मिल रहा है जो कि अक्सर गणेश भगवान को पहनाई जाती है। अगर आप गणेश जी को राखी बांधती हैं तो उन्हें इस ड्रेस की मदद से सजा सकती हैं। इस सेट में हल्का-गहरा गुलाबी, नीला और पीले रंग की पोशाक मिल रही है। यह फैब्रिक मटेरियल से बनी है तो पहनाने के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है। राखी के बाद इनमें से कोई ड्रेस आप भगवान जी को गणेश चतुर्थी पर भी पहना सकती हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Partish Laddu Gopal Dress
यह पोशाक अलग-अलग साइज में मिल रही है, यानी यह 0 से लेकर 6 साइज वाली लड्डू गोपाल की मूर्ति को आराम से पहनाई जा सकती है। यह एक आकर्षक डिजाइन वाली ड्रेस है जिसकी पोशाक के साथ पगड़ी और एक पटका भी मिल रहा है। फ्लोरल पैटर्न वाली इस पोशाक के साथ फ्लोरल स्टाइल वाली माला और हाथ के छोटे कड़े बहुत जच सकते हैं। यह Poshak डिजाइन आपको पिंक, ब्लू, ग्रीन, पीच, येल्लो-रेड और येल्लो-ऑरेंज जैसे आकर्षक रंगों में मिल सकती है। इसका प्रमुख मटेरियल उच्च गुणवत्ता वाला नेट है। राखी के लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए आप मोर पंख से भी आस-पास सजावट कर सकती हैं।
Chircrafts Dress Poshak
अक्सर लोग अपने मंदिर में भगवान गणेश के साथ सरस्वती माता, दुर्गा माता या लक्ष्मी मां को भी बैठाते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो इस पोशाक सेट पर नजर डाल सकती हैं क्योंकि इसमें गणेश जी के साथ माता रानी की पोशाक भी मिल रही है। यह पोशाक 4 इंच साइज वाली मूर्ति के लिए उपयुक्त हो सकती है। माता के लिए पोशाक लाल रंग की है और गणेश जी के लिए पीले रंग की है। इस पोशाक पर सुंदर और भारी कढ़ाई का काम देखने को मिलेगा जिसकी वजह से इसे 2025 के Raksha Bandhan पर राखी बांधने के दौरान पहना सकती हैं। इस ड्रेस में गणेश जी के लिए धोती और पटका के साथ माला भी दी गई है, जिसे पहनाने के बाद भगवान जी को काफी सुंदर रूप देखने को मिलेगा। माता रानी के लिए इसमें लहंगा, पटका और माला है।
Partish Laddu Gopal Summer Dress
इस रक्षाबंधन पर लड्डू गोपाल को राखी बांधते वक्त उन्हें इस सेट में शामिल पोशाक पहना सकती हैं। इस सेट में आपको 4 पोशाक मिल रही हैं जो कि गुलाबी, सफेद, पीला और नीले रंग में मिल रही हैं। इस पोशाक की डिजाइन सिंपल है जो लड्डू गोपाल को मनमोहक रूप दे सकती है। यह अच्छी क्वालिटी के कॉटन फैब्रिक और नेट से तैयार की गई है। इस पोशाक के साथ आपको कान्हा जी के लिए छोटी सी टोपी भी मिल रही है। यह 1 से लेकर 6 साइज वाली मूर्ति पर पहनाई जा सकती है। ब्रांड द्वारा बताया गया है कि इस पोशाक की देखभाल करने के लिए इसे वॉशिंग मशीन में नहीं धोएं, इसे सिर्फ ड्राई क्लीन कराना होगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर पहनने के लिए लड्डू गोपाल और गणेश जी की पोशाक लेते वक्त किन बातों का ध्यान देना चाहिए?
क्या आप इस रक्षाबंधन पर अपने प्यारे भाई लड्डू गोपाल या गणेश जी को मनमोहक तरह से तैयार करना चाहती हैं? तो पोशाक लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान पख सकती हैं, ताकी सही, उपयोगी और सुंदर डिजाइन वाली पोशक चुन सकें।
- आपके घर में जो मूर्ति है उसका साइज आपको पता होना चाहिए, क्योंकि उसी साइज के हिसाब से आप सही फिटिंग वाले कपड़े चुन सकती हैं। छोटी पोशक आती है तो वो बिल्कुल व्यर्थ जाएगी।
- इसके अलावा पोशाक की कपड़े की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। रेशम, सूती या मलमल जैसे फैब्रिक की पोशाक उपयुक्त हो सकती हैं।
- अगर आप 2025 के Raksha Bandhan पर अपने भाई को सबसे सुंदर सजाना चाहती हैं, तो सुंदर कढ़ाईदार या फ्लोरल प्रिंट की आकर्षक डिजाइन वाली पोशाक देख सकती हैं। आजकल तो भगवान की पोशाक एक से बढ़कर एक विकल्प मिल जाते हैं। ऐसे में आप मौसम के हिसाब से भी कपड़े चुन सकती हैं।
- भगवान के स्वरूप के हिसाब से रंगों का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में लड्डू गोपाल के लिए पीले, नीले, हरे, सुनहरे और गुलाबी रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं। वहीं, गणेश जी के लिए लाल, पीला और हरे रंग की पोशाक चुन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या रक्षाबंधन पर श्री कृष्ण और गणेश जी को राखी बांध सकते हैं?+जी हां, चाहे आप अपने भाई को राखी बांधती ही हों, लेकिन फिर भी श्री कृष्ण और गणेश जी को भी राखी बांधी जा सकती है। यह भगवान के प्रति विश्वास और भक्ति व्यक्त करने का बहुत अच्छा तरीका और मौका हो सकता है।
- रक्षाबंधन पर श्री कृष्ण और गणेश जी को किस रंग की पोशाक पहनाएं?+रक्षाबंधन के अवसर पर आप गणेश जी के लिए लाल, पीला और हरे रंग की पोशाक सही हो सकती है। वहीं, श्री कृष्ण को पीले, नीले, हरे, सुनहरे और गुलाबी रंग की पोशाक में मनमोहक रूप दे सकते हैं।
- रक्षाबंधन पर भगवान को राखी बांधते वक्त भोग में क्या लगाएं?+अगर आप रक्षाबंधन पर भगवान को राखी बांधती हैं तो आप भोग में फल, मिठाई या फिर कोई भी सात्विक पकवान बना कर चढ़ा सकती हैं। वैसे भगवान की पंसद के हिसाब से भोग लगाया जा सकता है, जैसे लड्डू गोपाल के लिए माखन-मिश्री और गणेश जी के लिए मोदक।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads