बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर का सामान कैसे होगा व्यवस्थित? ये प्रोडक्ट्स व कमाल के हैक्स आएंगे काम!

छोटे ऑर्गनाइजर, स्टोरेज बॉक्स, ट्रॉली रैक और ड्रॉर रैक्स का इस्तेमाल करके घर में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को व्यवस्थित करके रखने की सुविधा मिलती है और इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। मल्टीपर्पस क्वालिटी वाले ये प्रोडक्ट्स किचन, अलमारी, दीवान, बेडरूम या बच्चों के कमरे में आसानी से इस्तेमाल हो सकते हैं।
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे करें घर के जरूरी सामान को व्यवस्थित?
बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे करें घर के जरूरी सामान को व्यवस्थित?

कितने भी बड़े घर में रह लो, पर फिर भी जगह की कमी हमेशा महसूस होती है। लेकिन स्टोरेज को सही तरीके से व्यवस्थित करने से ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ही ज्यादा जगह बन जाती है। इसके लिए अतिरिक्त अलमारी, ड्रॉर, कैबिनेट या दीवान लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटे-मोटे ऑर्गनाइज़र का इस्तेमाल करके ही यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं जिसमें ऑर्गनाइज़र में चीजों को रखना, जगह को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना, छोटे-मोटे रैक और शेल्फ को सही जगह लगाना और हर डिब्बे व बास्केट को लेबल करना शामिल है। इन आसान तरीकों के साथ छोटे और बड़े हर तरह के घरों में स्टोरेज पूरी तरह व्यवस्थित हो सकती है और सामान फैला हुआ भी नजर नहीं आता है।

हर सामान को व्यवस्थित करने के लिए ये तरीके आएंगे काम

  • ऑर्गनाइजर:- चाहे अलमारी हो या रसोईघर का कैबिनेट और दीवान में रखी रजाइयां हों या बच्चे के खिलौने; हर चीज को व्यवस्थित करके रखने के लिए तरह-तरह के स्टोरेज ऑर्गनाइजर काफी काम आते हैं। इनमें काफी सारा सामान आसानी से रख सकते हैं और चीजें इधर-उधर बिखरी होने की बजाय, एक जगह पर रखी जा सकती हैं।
  • जगह का करें सही इस्तेमाल- अक्सर ऐसा होता है कि घर में जगह तो भरपूर होती है लेकिन हम उसका सही इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके लिए अलमारी, दीवान या शेल्फ को अलग-अलग हिस्सों में बाट लें जिससे हर चीज को रखने के लिए एक निश्चित जगह मिलती है। इसके अलावा बड़े फर्नीचर के नीचे की जगह, ड्राय बालकनी, स्टोर रूम के शेल्फ में मौजूद जगह को स्मार्ट तरह से इस्तेमाल करते हुए चीजों को रखें। 
  • रैक और शेल्फ सजावट को भी बनाते हैं आकर्षक- रसोईघर हो या बेडरूम, छोटे स्टोरेज रैक और शेल्फ चीजों को समेटकर रखने के साथ-साथ सजावट को भी बेहतर बनाते हैं। इन पर मसालों के डिब्बे, स्टोरेज जार, कॉस्मेटिक उत्पाद और अन्य चीजें रखने की सुविधा मिलती है, वहीं ये कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं।
  • लेबलिंग न भूलें- कई बार ऐसा होता है कि स्टोर रूम, दीवान या अलमारियों में हम चीजों को रख तो देते हैं लेकिन यह याद नहीं रहता है कि किस डिब्बे या बास्केट में क्या रखा गया और फिर जरूरत के समय वे मिलती नहीं हैं। इसके लिए हर बॉक्स या ऑर्गनाइजर पर एक चिट जरूर लगानी चाहिए जिससे यह पता चल जाता है कि अंदर क्या सामान है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • FOROLY 4 Tier Multipurpose Plastic Trolley with Wheels

    क्या है खास?

    • यह एक मल्टीपर्पस ट्रॉली है जिसमें पहिए लगे हैं और इसमें दिए गए चार शेल्फ पर काफी सारा सामान रखा जा सकता है। 
    • मजबूत गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बना यह शेल्फ लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है और इसके आसानी से खराब होने या टूटने की समस्या नहीं आती है। 
    • इस रैक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वेंटिलेशन भी बना रहता है और स्टोर किया गया सामान सीलन या नमी की वजह से खराब नहीं होता है।

    कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

    • किचन में बर्तन या डिब्बे रखने के लिए।
    • बच्चों के कमरों में किताबें, खिलौने या कपड़े रख सकते हैं।
    • शू रैक की तरह भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    01
  • INOVERA Lazy Susan 360 Rotating Kitchen Spice Cosmetic Holder Organizer Rack Tray

    क्या है खास?

    • यह ऑर्गनाइजर न सिर्फ चीजों को व्यवस्थित करके रखने में मदद करता है, बल्कि इसका आकर्षक डिजाइन हर टेबल, अलमारी, किचन काउंटर या शेल्फ को आकर्षक बनाता है।
    • 360 डिग्री घूमने वाली यह ट्रे हर चीज तक आसान पहुंच देती है और मजबूत डिजाइन इसे टिकाऊ बनाता है।
    • यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है, जिसके चलते इसे छोटी टेबल, अलमारी, शेल्फ या काउंटर पर भी रख सकते हैं।

    कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

    • डाइनिंग टेबल पर अचार, केचअप, नमक-मिर्च जैसी चीजों को रखने के लिए।
    • ड्रेसिंग एरिया में इसे कॉस्मैटिक्स व मेकअप प्रोडक्ट्स रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • किचन काउंटर पर इसमें मसाले, तेल की बोतल और घी के डिब्बे जैसी चीजें स्टोर की जा सकती हैं। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Kuber Industries Multipurpose Solitaire Storage Basket with Lid

    क्या है खास?

    • पोर्टेबल डिजाइन वाली 3 स्टोरेज बास्केट का यह सेट अलमारी, दीवान, किचन या स्टोर रूम कहीं भी रखा जा सकता है और इसमें उन चीजों को रखने में काफी सुविधा मिलती है जो आसानी से इधर-उधर हो जाती हैं।
    • प्लास्टिक मटेरियल से बना यह सेट काफी मजबूत है और पानी गिरने या नमी से इसके खराब होने का डर नहीं रहता है।
    • ये स्टैक करने में भी काफी सुविधाजनक हैं, मतलब इन्हें एक के ऊपर एक रखा जा सकता है, जिससे किसी भी जगह में ज्यादा स्थान नहीं घिरती है और सारा उपलब्ध स्थान काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल होता है।

    कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

    • बच्चों के कमरे में खिलौने, स्टेशनरी आइटम या कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • फ्रिज में इनका इस्तेमाल सब्जियों या मसालों के पैकेट रखने के लिए किया जा सकता है।
    • अलमारी में मोजे, अंडरगार्मेंट्स या रुमाल को सही तरह से रखने के लिए काफी अच्छे हैं। 


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स 

    03
  • Homestrap Set of 6 Non-Woven Printed Saree Cover/Cloth Storage/Wardrobe Organizer For Clothes

    क्या है खास?

    • यह ऑर्गनाइजर कपड़ों को रखने के लिए अलमारी या दीवान में जगह कम पड़ने की समस्या का समाधान है जिसमें कई सारी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। इनमें उन कपड़ों या चीजों को रख सकते हैं जो रोजाना इस्तेमाल नहीं होते हैं, लेकिन अलमारी में काफी जगह घेरते हैं। 
    • इसी के साथ बाहर की तरफ दी गई पारदर्शी डिजाइन की वजह से यह पता चल जाता है कि अंदर क्या रखा गया है। 
    • उच्च गुणवत्ता वाले ज़िप आसानी से खराब नहीं होते हैं और 6 पीस वाला यह सेट काफी सारा सामान रखने की सुविधा देता है।

    कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

    • अलमारी में सिल्क की साड़ियां, भारी सूट या लहंगा रखने के लिए काफी उपयोगी है।
    • दीवान में कंबल, चादर, रजाई और कम्फर्टर रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • बच्चों के कपड़े या खिलौने रखने के लिए भी यह सेट काफी अच्छा है। 
    04
  • RUSHIL WERE Plastic Desk Organizer Basket

    क्या है खास?

    • स्टैकेबल डिज़ाइन वाले 6 ऑर्गेनाइज़र बास्केट का यह सेट हर घर में इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है, जिसमें तरह-तरह की चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं।
    • ये कॉम्पैक्ट डिज़ाइन की वजह से छोटी जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं और इन्हें उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक सामग्री से बनाया गया है।
    • ये न सिर्फ चीजों को व्यवस्थित करके रखने में मदद करते हैं, बल्कि इनके साथ अलमारी, दराज या डेस्क भी व्यवस्थित और सुंदर लगते हैं।

    कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

    • किचन ट्रॉली में चम्मच, कांटे, चाकू या सर्विंग स्पून जैसी चीजें इनके साथ व्यवस्थित रहती हैं।
    • पूजा घर की सीमित जगह में इनका इस्तेमाल करके तेल का डिब्बा, बाती, माचिस व अगरबत्ती जैसी चीजें रखी जा सकती हैं।
    • बाथरूम शेल्फ में इनका इस्तेमाल करके साबुन, शैंपू, बॉडी वॉश और अन्य चीजें व्यवस्थित रहती हैं। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कम-से-कम पैसे खर्च करके घर की चीजों को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है?
    +
    घर की जरूरी चीजों को व्यवस्थित करके रखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय जगह का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके लिए तरह-तरह के ऑर्गनाइजर बास्केट, रैक, स्टैंड और बॉक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जो किफायती भी होते हैं।
  • घर को व्यवस्थित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहला कदम क्या है?
    +
    सबसे महत्वपूर्ण कदम डीक्लटरिंग (अनावश्यक सामान हटाना) है। उन सभी चीजों को हटा दें जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं है या जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं। इससे आपके पास कम चीजें होंगी जिन्हें व्यवस्थित करना होगा।
  • स्टोरेज के लिए किस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करें जो मल्टीपर्पस हों और जिन्हें जरूरत होने पर घर के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए कॉम्पैक्ट व पोर्टेबल रैक, स्टोरेज बास्केट, ट्रॉली और स्टैंड काफी उपयोगी होते हैं।
  • किचन के सामान को बिना महंगे स्टोरेज रैक के कैसे व्यवस्थित कर सकते हैं?
    +
    किचन के कैबिनेट को अलग-अलग हिस्सों में बाटकर तरह-तरह के ऑर्गाइनजर और रैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। काउंटर की सीमित जगह को स्टैकिंग करके सेट कर सकते हैं और ट्रॉली में बर्तन, कटलरी व क्रॉकरी को रखने के लिए तरह-तरह के स्टैंड लगाए जा सकते हैं।
  • इसके लिए कम-से-कम कितना बजट होना चाहिए?
    +
    आप आसानी से ₹1000 तक के बजट में स्टोरेज को पूरी तरह से व्यवस्थित कर सकते हैं। इसके अलावा घर में रखे पुराने सामान व डिब्बों का इस्तेमाल करके भी यह काम आसानी से हो सकता है।