स्टेनलेस स्टील अपनी जंग-प्रतिरोधक क्षमता, टिकाऊपन और साफ करने में आसानी के लिए जाना जाता है। एक हैवी-ड्यूटी वाली ट्रॉली यह सुनिश्चित करती है कि यह सब्जियों और फलों का वजन आसानी से संभाल सके, बिना झुके या टूटे। यह सामग्री बैक्टीरिया के विकास को भी रोकती है, जिससे आपकी सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहती हैं। हम अपने अनुभव से जानते हैं कि प्लास्टिक या साधारण धातु की Kitchen Trolley समय के साथ टूट जाती हैं या जंग लग जाती है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील ट्रॉली सालों साल चलती है। ऐसे में आप भी अपने किचन में फल और सब्जियों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए इस तरह की ट्रॉली का चुनाव कर सकते हैं।
स्टेनलेस स्टील वाली मजबूत किचन ट्रॉली में रखें सब्जियां, रसोई दिखेगी एकदम व्यवस्थित!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Sharda Metals Stainless Steel Kitchen Storage Trolley with Wheels
यह ट्रॉली प्रीमियम स्टेनलेस स्टील से बनी है और शानदार मिरर फिनिश के साथ आती है। लंबे समय तक चलने के साथ ही इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती और साथ ही टिकाऊ टुबुलर फ्रेम बेहतर स्थिरता भी प्रदान करती है। इसमें 360 डिग्री घूमने वाले पहिए भी लगे हैं, जिससे इसे किचन में इधर-ऊधर खिसकाना आसान रहता है।
रसोई के लिए क्यों अच्छी है?
- इस ट्रॉली में खुली हुई तीन बास्केट मिलती हैं। इससे सब्जियों और फलों में नमी पैदा नहीं होती है और हवा का संचार बना रहता है। यह फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है।
- इसका जगह बचाने वाला वर्टिकल स्टोरेज डिजाइन रसोई में बिना ज्यादा जगह घेरे फल और सब्जियों को व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा देता है।
01D.k 11 Stainless Steel 2 Tier Vegetable and Fruit Trolley Rack
अगर आपकी रसोई में आलू, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां इधर-ऊधर फैली रहती हैं, तो यह ट्रॉली काम की साबित होगी। इसमें ऊपर और नीचे दो अलग-अलग बास्केट दी गई हैं, जिससे सब्जियों को व्यवस्थित ढंग से रख सकते हैं। दोनों तरफ हैंडल भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे जरूरत पड़ने पर आसानी से उठाया भी जा सकता है।
रसोई के लिए क्यों अच्छी है?
- यह किचन ट्रॉली स्टेनलेस स्टील से बनी है, जिसमें ज़ंग नहीं लगती है। यह फल और सब्जियां सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के लिए अच्छा रहता है।
- इसमें चारों तरफ घूमने वाले पहिए भी लगे हैं, जिनकी मदद से ट्रॉली को किचन में एक से दूसरी जगह पर रखना आसान रहता है और हाथ में उठाने की मेहनत नहीं करनी पड़ती।
02Rasvesh Stainless Steel Fruit and Vegetable Storage Stand Rack
100% स्टेनलेस स्टील से बनी इस ट्रॉली में आप फल और सब्जियों को व्यवस्थित ढंग से स्टोर कर सकते हैं। एक ही
ट्रॉली में तीन बास्केट मिलने की वजह से आपको अलग-अलग टोकरियां लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका स्टील मटेरियल ज़ंग से सुरक्षित होने के साथ ही मजबूती के साथ लंबे समय तक भी चलता है।
रसोई के लिए क्यों अच्छी है?
- बास्केट में चारों तरफ तारों की ऊंची दीवारें दी गई हैं, ताकी इनमें रखे फल और सब्जियां बाहर ना निकलें। इससे सामान गिरने का खतरा नहीं होता और बास्केट अच्छे से भरी जा सकती हैं।
- ट्रॉली को रसोई में इधर-उधर करने के लिए मेहनत ना करनी पड़े, इसके लिए चार पहिए दिए गए हैं। ये पहिए चारों दिशाओं में घूमते हैं, जिससे ट्रॉली आसानी से सरकाई जा सकती है।
03WayMore Stainless Steel 3-Tier Rack Fruits & Vegetable Onion Trolley
फल और सब्जियों को रसोई में अच्छी तरह से ऑर्गनाइज़ करने के लिए आप इस 3-टियर किचन ट्रॉली का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक हिस्से में आलू-प्याज, दूसरे में लहसुन-टमाटर और तीसरे में हरी सब्जियां रख सकते हैं। इसमें ऊपर दोनों तरफ हैंडल भी लगे हुए हैं, जिससे इसे उठाना आसान रहता है।
रसोई के लिए क्यों अच्छी है?
- आप इस किचन ट्रॉली में सिर्फ फल या सब्जियां ही नहीं, बल्कि मसालों के डिब्बे, कंटेनर आदि भी स्टोर कर सकते हैं। इससे किचन काउंटर ज्यादा भरा हुआ नहीं दिखेगा।
- इसकी बास्केट और फ्रेम आसानी से अलग हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको इसे किचन में नहीं रखना हो, तो आप इसे अलग करके आराम से कहीं भी रख सकते हैं।
04Privesh Stainless Steel Modern Kitchen Storage Rack
यह किचन ट्रॉली उन लोगों के लिए अच्छी है, जो एक साथ ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियां स्टोर करते हैं। इसमें कुल 4 बास्केट मिलती हैं, जिससे सब्जियों को व्यवस्थित तरीके से रखना आसान रहता है। इसका शानदार डिजाइन किचन में ज्यादा जगह घेरे बिना ही आराम से एडजस्ट हो जाता है।
रसोई के लिए क्यों अच्छी है?
- ग्रेड 202 वाले 100% स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने होने की वजह से यह लंबे समय तक चलती है और ज़ंग की समस्या से भी दूर रहती है। आप इसे आसानी से गीले कपड़े से पोंछ भी सकते हैं।
- मजबूत फ्रेम के साथ ही इसमें लगे पहिए ट्रॉली को बिना किसी परेशानी के एक जगह से दूसरी जगह पर रखने की सुविधा देते हैं। इसे किसी भी फर्श पर खींचा जा सकता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- स्टेनलेस स्टील की ट्रॉली प्लास्टिक की तुलना में क्यों बेहतर है?+स्टेनलेस स्टील ट्रॉली अधिक टिकाऊ, जंग प्रतिरोधी और साफ करने में आसान होती है, जिससे यह सब्जियों के भंडारण के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित विकल्प है।
- हेवी-ड्यूटी ट्रॉली और सामान्य ट्रॉली में क्या अंतर है?+हेवी-ड्यूटी ट्रॉली मजबूत सामग्री और निर्माण के साथ आती है, जो अधिक वजन सह सकती है और लंबे समय तक चलती है, जबकि सामान्य ट्रॉली हल्के उपयोग के लिए होती है।
- क्या ये ट्रॉली छोटी रसोई के लिए भी उपयुक्त हैं?+हाँ, कई हेवी-ड्यूटी स्टेनलेस स्टील ट्रॉली कॉम्पैक्ट डिजाइन में आती हैं और इनमें पहिए होते हैं, जिससे इन्हें छोटी रसोई में भी आसानी से कहीं भी ले जाया और रखा जा सकता है।
- सब्जियों को ट्रॉली में रखने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?+सब्जियों को अलग-अलग टोकरियों या डिब्बों में रखें ताकि हवा का संचार अच्छा हो और वे ताज़ा रहें। खराब होने वाली सब्जियों को नीचे रखें।
- स्टेनलेस स्टील ट्रॉली को जंग लगने से कैसे बचाएं?+नियमित रूप से साफ करें और सूखे कपड़े से पोंछें। अम्लीय पदार्थों के सीधे संपर्क से बचें। उच्च-गुणवत्ता वाले ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील का चयन करें।
You May Also Like