एप्सन और बैनक्यू दोनों ब्रांड्स अपनी शानदार डिस्प्ले क्वालिटी और होम थिएटर एक्सपीरियंस के लिए मशहूर हैं, लेकिन जब बात आती है घर के लिए दोनों में से किसी एक को चुनने की, तो सबसे बड़ा कंफ्यूजन यही रहता है कि आखिर इन दोनों में से किस ब्रांड का प्रोजेक्टर लेना सही होगा? तो अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आइए यहां हम आपको बताते हैं कि एप्सन और बैनक्यू में से किसका प्रोजेक्टर घर के मनोरंजन के लिए बढ़िया है। इस लेख में हम दोनों ब्रांड्स के प्रोजेक्टर्स की तुलना करेंगे, ताकि आप अपने घर के लिए एक सही विकल्प चुन सकें। वहीं अगर आपको प्रोजेक्टर के अलावा प्रिंटर्स, इन्वर्टर, रिंग लाइट्स जैसे प्रोडेक्ट्स की जानकारी भी प्राप्त करनी हो, तो आप अन्य की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
एप्सन या बैनक्यू घर के लिए कौन-सा प्रोजेक्टर है बढ़िया?
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया एप्सन और बैनक्यू दोनों मशहूर ब्रांड्स हैं, लेकिन दोनों ब्रांड्स में से किसका प्रोजेक्टर आपके लिए सही है यह जानने के लिए हमने टेबल के माध्यम से दोनों की तुलना कि है, ताकि आप समझ सकें कि आपके लिए कौन-सा प्रोजेक्टर ज्यादा बढ़िया है।
क्रमांक |
फीचर्स |
एप्सन प्रोजेक्टर |
बैनक्यू प्रोजेक्टर |
1. |
पिक्चर क्वालिटी |
नैचुरल कलर्स और बेहतर कलर एक्यूरेसी |
शार्प और क्रिस्प इमेज, खासकर डार्क सीन में |
2. |
ब्राइटनेस |
ज़्यादातर मॉडल्स में हाई ब्राइटनेस, दिन में भी अच्छा परफॉर्मेंस |
ब्राइटनेस अच्छी, लेकिन डार्क रूम में ज्यादा परफेक्ट |
3. |
गेमिंग सपोर्ट |
नॉर्मल गेमिंग के लिए ठीक, पर हाई रिफ्रेश रेट कम |
लो लेटेंसी और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस |
4. |
साउंड क्वालिटी |
इनबिल्ट स्पीकर्स अच्छे, लेकिन होम थिएटर जैसा नहीं |
इनबिल्ट ऑडियो एवरेज, एक्सटर्नल स्पीकर्स की जरूरत |
5. |
कीमत |
थोड़ी ज्यादा लेकिन टिकाऊ और भरोसेमंद |
बजट-फ्रेंडली ऑप्शन्स भी मौजूद |
6. |
टिकाऊपन |
लॉन्ग-लास्टिंग और सर्विस नेटवर्क अच्छी |
अच्छी क्वालिटी लेकिन सर्विस हर जगह उपलब्ध नहीं |
7. |
होम एंटरटेनमेंट के लिए |
मूवी और फैमिली व्यूइंग के लिए बढ़िया |
गेमिंग और मूवी दोनों के लिए अच्छा बैलेंस |
अगर आपको केवल मूवी के लिए प्रोजेक्टर चाहिए तो एप्सन के प्रोजेक्टर्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये अधिक नैचुरल विजुअल्स देते हैं। वहीं अगर आपको गेमिंग और मूवी दोनों का अनुभव चाहिए तो बैनक्यू के प्रोजेक्टर्स भी बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो दोनों ब्रांड्स के प्रोजेक्टर काफी बढ़िया है। यह केवल आपके बजट पर निर्भर करता है कि आपको दोनों में से कौन-सा विकल्प चुनना है। हमने आपको इन दोनों ब्रांड्स 2-2 प्रोजेक्टर्स के विकल्प नीचे दिए हैं, जिनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और खूबियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आप चाहे तो इनमें से अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं।