रखते हैं वीडियो बनाने का शौक, पेशे से हैं कंटेंट क्रिएटर या करते हैं खुद का फोटोशूट, तो रिंग लाइट्स आपके बेहद काम आ सकती हैं। इनके चलते आपकी वीडियो में रोशनी कम नहीं पड़ेगी। इनकी चमक को आप दिए गए बटन की मदद से कम-ज्यादा कर सकते हैं। वहीं, ये ट्राइपॉड स्टैंड पर लगी मिलती हैं, तो लाइट आपकी ऊंचाई के हिसाब से ऊपर-नीचे भी हो जाएगी। इनमें फोन को लगाने के लिए होल्डर भी लगा मिलता है, जिसके जरिए फोन सीधे या टेड़ा होकर सेट हो सकता है। कंटेंट क्रिएटर अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और अन्य स्टीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए शानदार वीडियो बनाने के लिए रिंग लाइट्स का प्रयोग किया जा सकता है। आपके व्लॉगिंग, फोटोशूट करने से लेकर मेकअप वीडियो में भी ये लाइट्स जान डाल सकती हैं। चलिए अब अमेजन पर उपलब्ध 5 विकल्प देख लेते हैं।
बढ़िया रिंग लाइट्स के साथ कंटेंट क्रिएटर्स का सोशल मीडिया पर छाएगा जलवा

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
DIGITEK (DRL-14C) 14 Inch LED Ring Light with 5ft Stand & Smartphone Mount
14 इंच साइज की इस LED रिंग लाइट में 5 फीट साइज का स्टैंड लगा मिलता है। लाइट के रंग और 10 चमक स्तर को आप जरूरत अनुसार बदल सकते हैं। इसमें एक बटन दिए गए हैं, जिससे लाइट चालू-बंद, रंद और चमक में बदलाव किया जाएगा। Digitek ब्रांड का यह स्टैंड के साथ आ रही रिंग लाइट अपने ऊपर 5Kg तक का भार संभाल सकती है। इसमें शानदार वीडियो-फोटो खींचने के लिए अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट दिए गए हैं। यह 30 वाट पावर खपत करती है और RA>97 लाइट फैकती है। इसमें पावर USB कैबल लगी मिलती है, जिसे आप लैपटॉप, स्मार्टफोन या पावर बैंक से जोड़ सकते हैं। इसके स्टैंड में खास स्प्रिंग लगा होता है, जो कि लाइट को स्थिर खड़ा रखने में मददगार होता है।
Boltove 10-Inch LED Ring Light with Adjustable Stand
यह वजन में हल्का और पोर्टेबल खूबी का है, यानी इसको फोल्ड करके इधर-उधर आसानी से लेकर जा सकते हैं। इसमें कम बिजली खपत करने वाली LED लाइट लगी मिलती है, जिसकी चमक को कम-ज्यादा किया जा सकता है। इसके रंग तापमान को वार्म या कूल में से किसी पर सेट किया गया जा सकता है। यह टिकाऊ और मजबूत मेटल फ्रेम के साथ डिजाइन की गई है। वहीं, इसमें स्लिप ना होने वाले रबर के पैर लगे मिलते हैं, जिससे किसी भी तरह की सतह से लाइट फिसलने का डर नहीं रहता है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम वाले उपकरण से जोड़ी जा सकती है। लाइट को आसानी से नियंत्रित करने के लिए बटन दिए गए हैं। यह 10 इंच की लाइट है, जिसकी ऊंचाई को ऊपर-नीचे किया जा सकता है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Tygot 10 Inches Big LED Ring Light for Camera
कंटेंट क्रिएटर्स अपनी यूट्यूब वीडियो या अन्य किसी तरह के शूट के लिए इस 10 इंच साइज वाली रिंग लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 7 फीट लंबा, हल्का और फोल्ड होने वाला ट्राइपॉड स्टैंड मिलता है, जिससे लाइट ऊंचाई पर सेट हो जाती है। स्टैंड की ऊंचाई स्थिर रहे उसके लिए उसे लॉक करने की सुविधा मिल रही है। इससे आप फोटो खींचना और वीडियो बनाना दोनों कार्य कर सकते हैं। इसमें 3 शानदार लाइट मोड्स और रंग तापमान में बदलाव करने के फीचर्स मिलते हैं। इस रिंग लाइट की खासियत है, कि यह UV मुक्त है, यानी इसकी सॉफ्ट लाइट आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकती है। स्टैंड पर लगी यह लाइट सुविधा अनुसार 360 डिग्री झुकाई भी जा सकती है।
Amazon Basics 10-inch Ring Light with Tripod Stand
यह रिंग लाइट स्टैंड और फोन होल्डर के साथ मिल रही है। मोबाइल होल्डर में 5.6 - 8.7 सेंटीमीटर साइज के फोन आराम से लग जाएंगे। यह आपके फोन के साथ-साथ कैमरा से भी जोड़ी जा सकती है। रंग तापमान में बदलाव के लिए यह वॉर्म सफेद, पीली और साधारण सफेद के विकल्प देती है। वहीं, लाइट की चमक के लिए भी 10 सेटिंग्स मिलती है। लाइट का तापमान, रंग और अन्य सेटिंग्स में आसानी से बदलाव करने के लिए बटन दिए गए हैं। यह इस तरह तैयार की गई है, कि वीडियो या फोटो लेते वक्त परछाई कम से कम बने। स्टैंड की ऊंचाई ऊपर-नीचे होने के साथ लाइट भी 360 डिग्री घूम सकती है।
Osaka 14'' Professional Ring Light with Stand & Table Tripod
अगर आप शौकिया या पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं जो इस प्रोफेशनल रिंग लाइट को उपयोग में ले सकते हैं। इसकी खासियत है, कि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सुविधा के साथ आ रही है यानी आप एंड्रॉइड या iOS स्मार्टफोन से बिना कैबल के भी जोड़ सकते हैं। बिना फोन के पास जाए, फोटो खींचने या वीडियो बनाने के लिए यह एक छोटा रिमोट देता है, जिस पर एंड्रॉइड और iOS के लिए अलग-अलग बटन दिए गए हैं। यह 14 इंच साइज वाली रिंग लाइट है, जिसके 3000-6000K रंग तापमान और 10-100% तक चमक में बदलाव किया जा सकता है। यह स्टैंड पर लगी रिंग लाइट है, जिसकी ऊंचाई 15.7 इंच से लेकर 50 इंच तक सेट हो सकती है। इसमें बॉल हैड लगा मिलता है, जिसके जरिए लाइट 360 डिग्री घूम जाती है। यहां तक की यह लाइट जरूरत पड़ने पर आपके सिर के ऊपर भी फिट की जा सकती है। इसकी LED लाइट 70,000 घंटे तक चलने के लिए सक्षम है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा रिंग लाइट का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?+रिंग लाइट चेहरे पर एक समान रोशनी प्रदान करती है, जिससे चेहरे की कमियां छिप जाती हैं और वीडियो क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
- कंटेंट क्रिएटर्स को अपने लिए रिंग लाइट लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+किसी भी तरह के कंटेंट क्रिएटर्स को रिंग लाइट का आकार, चमक, रंग तापमान और कीमत पर ध्यान देना चाहिए।
- रिंग लाइट को नियंत्रित कैसे किया जाए?+रिंग लाइट को नियंत्रित करने के लिए केबल में जुड़ा हुए एक रिमोट सा कुछ मिलता है, जिस पर लाइट बंद-खोल करने, चमक बदलने, तापमान और रंग बदलने के लिए बटन्स दिए गए हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads