क्या घर में इस्तेमाल हो रही साधारण प्रेस में कपड़ों की सिलवटें नहीं हटती हैं, जिससे कपड़ों को स्त्री करने के लिए बाहर देना पड़ता है? तो उन्हें स्टीम आयरन से बदलकर घर पर ही कपड़ों की सिलवटें खत्म की जा सकती है। जी हां, गर्माहट और भाप का मिश्रण होती हैं स्टीम आयरन, जो कि कपड़ों को सिलवटें मुक्त करने के साथ उन्हें किटाणु रहित करने में भी मददगार हो सकती हैं। इनमें वॉटर टैंक होता है, जिसमें पानी भरकर कपड़ों पर इस्तेमाल किया जाता है। छोटे-छोटे छेद होने के कारण कपड़ों पर सीधा भाप पड़ती है। अपने घर के लिए बढ़िया स्टीम आयन को आप पानी की टंकी की क्षमता, तापमान सेटिंग्स, भाप उत्पादन, और वजन के आधार पर ले सकते हैं।
स्टीम और साधारण (ड्राई) आयरन में अंतर जानें
पॉइंट्स |
स्टीम आयरन |
साधारण आयरन |
क्या होती है? |
यह हीट के साथ पानी को भांप बनाकर कपड़ों से सिलवटें हटाने के काम आती है। |
ये सिर्फ गर्माहट का प्रयोग करके सिलवटें हटाती हैं। |
वॉटर टैंक |
इनमें अलग-अलग क्षमता वॉटर टैंक मिल सकता है, क्योंकि यह पानी को भाप बनाती है। |
इसमें वॉटर टैंक नहीं मिलता है। |
कीमत |
₹900-4-5 हजार की प्राइस रेंज में मिल सकती हैं। |
₹500 से लेकर 3-4 हजार तक की कीमत में विकल्प मिल जाएंगे। |
रखरखाव |
वैसे इन्हें ऑटोमैटिक साफ करने के लिए कुछ विकल्प में सेल्फ क्लीन फंक्शन मिलता है। लेकिन हां, इनकी रखरखाव करना थोड़ा मुश्किल रहता है, क्योंकि इसके निचले हिस्से में होल्स होते हैं, जो गंदगी की वजह से बंद हो सकते हैं। |
इनकी रखरखाव आसान होती है। |
कॉर्ड और तापमान कंट्रोल सुविधा |
इसके मॉडल्स आपको कॉर्ड के अलावा कुछ बिना कॉर्ड के भी मिल सकते हैं। तापमान के लिए - कुछ में नॉब कंट्रोल और कुछ में ऑटोमैटिक तापमान सेट करने की सुविधा मिल सकती है। |
ये कॉर्ड के साथ ही मिलती हैं।
वहीं, इनमें तापमान को नियंत्रित करने के लिए नॉब दिया जाता है। |
खासियत |
|
|