अक्सर, घरों के रसोई में मसाले, चाकू, चम्मच, छुरी और डिब्बे इधर-उधर फैले रहते हैं, जिसकी वजह से रसोईघर अस्थ-व्यस्थ रहता है। इसी समस्या का हल आपको अमेजन पर मिल सकता है। जी हां, इस ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको कंटेनर, कटलरी सेट स्टैंड, किचन कैबिनेट, रैक ऑर्गेनाइजर, और मसाल दानी आदि सामान मिल जाएंगे। रोजाना खाना बनाने के लिए उपयोगी मसालों को आप मसाल दानी में रखकर अपना काम आसान कर सकते हैं। वहीं, ऑर्गेनाइजर-डब्बों में सभी चीजें एक साथ रखी मिल जाएंगी। चिप्स, बिस्कुट, नमकीन आदि खाने की चीजों को इन कंटेनर में रखकर उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। यहां आपकी इन्हीं सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 प्रोडक्ट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से किचन का सामान फैलेगा भी नहीं और अच्छे से व्यवस्थित रखा होने की वजह से जरूरत की चीजें आसानी से भी मिलेंगी। ये सभी सामान छोटे किचन में इस्तेमाल करने के लिए भी उपयुक्त हो सकते हैं।
रसोई को उचित तरीके से व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक सामान यहां देखें

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
GOLWYN Air Tight Containers Kitchen Organizer
नमकीन, बिस्कुट, चने, दाल और अन्य चीजों के पैकेट जब खुल जाएं, तो इन चीजों को आप इन कंटेनर में खला सकते हैं। यह पूरा सेट है, जिसमें आपको 1200 ml क्षमता वाले कुल 8 कंटेंनर बॉक्स मिल रहे हैं। यह एयर टाइट बॉक्स हैं, जो कि खाने की चीजों में सीलन नहीं आने देते हैं। यह फूड ग्रेड और BPA मु्क्त प्लास्टिक से बने हैं, जो इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो सकते हैं। वहीं, ब्रांड द्वारा बताया गया है, कि ये सभी डिशवॉशर सेफ हैं, यानी इन्हें डिशवॉशर में रखकर धोया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसमें कुछ लिक्विड (तरल) सामग्री भी रख सकते हैं, क्योंकि यह लीक प्रूफ भी है, जिसमें से कुछ निकलेगा नहीं। यह ट्रांसपेरेंट हैं, जिससे सामान बिना ढक्कन खोले ही पहचाना जा सकता है।
Vesta Homes Organizer Rack
Mango लकड़ी से बना और टीक फिनिश में मिल रहा यह एक रैक ऑर्गेनाइजर है। इसमें 2 शेल्फ दी गई हैं, जिन पर कंटेनर, मसाल दानी, अचार, दाल वगैरह चीजें रखी जा सकती हैं। इसकी डिजाइन एनर्गोनोमिक है, यानी यह छोटे साइज वाले किचन में इस्तेमाल करने के लिए उपयोगी हो सकती है। यह वॉटर रेसिस्टेंट है, जिसका अर्थ है, कि इस पर पानी पड़ने से यह खराब नहीं होगी। ब्राउन रंग में मिल रही इस रैक का साइज 37D x 16.5W x 40.5H cm है। इसमें लकड़ी शेल्फ दी हैं, लेकिन इसका फ्रेम Iron से बना है, जिसके साथ ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MARU 12 IN 1 Spice Box For Kitchen
यह मसाल दानी है, जो कि रोजाना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों को रखने के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। यह स्पाइस बॉक्स स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसका वजन 1.19 किलोग्राम है। इसमें मसाले अच्छे से व्यवस्थित करके रखे जा सकते हैं, क्योंकि इसमें 4 चम्मच के साथ 9 छोटे कंटेनर मिल रहे हैं। वहीं, इसके बीच में 4 कम्पार्टमेंट देने वाला एक और कंटेनर रखा मिलता है। इस मसालों के बॉक्स में आप 12 मसाले एक साथ रख सकते हैं, सभी अलग-अलग डिब्बों में बंद रहेंगे तो किसी की महक दूसरे में नहीं जाएगी। इन सभी कंटेनर को बंद करने के लिए Acrylic मटेरियल की लिड दी गई है, जो इन्हें एयर टाइट बनाती है।
Plantex Oppo Cutlery Set With Stand
कई लोगों की रसोई में चम्मच, छुरी और चक्कू इधर-उधर फैले रहते हैं, तो यह एक कटलरी स्टैंड है, जो इस समस्या का हल हो सकता है। इस सेट में 1 स्टैंड के साथ आपको कटलरी भी साथ मिल रही है। यह आपको 6 चम्मच, 6 बटर चाकू, 6 टी स्पून और 6 छुरी मिल भी मिल रही हैं। इसका स्टैंड तो उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बना है और चम्मच वगैरह स्टेनलेस स्टील के हैं। ब्राउन रंग में मिल रहा यह कटलरी स्टैंड सभी तरह के किचन की सजावट को अच्छा दिखा सकता है। इसका वजन मात्र 0.9 ग्राम है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर अपने डाइनिंग टेबल पर भी खाने के दौरान रख सकते हैं।
TEX-RO Wall Mounted Storage Cabinet
अगर छोटा किचन है या फिर रसोई के स्लैप पर भरा-भरी नहीं चाहते हैं, तो दीवार पर लगी कैबिनेट का उपयोग किया जा सकता है। यह प्लास्टिक से बनी है और इसको ओपन फ्रेम डिजाइन में तैयार किया गया है। सामान रखने के लिए इसमें 3 शेल्फ मिल जाएंगी और किचन की चीजें जैसे करछी, चम्चा, छलनी को लटकाने के लिए 4 हुक लगे मिलते हैं। इसमें दो दरवाजे लगे मिलते हैं, जिन पर मैग्नेटिक लॉक लगा मिलता है। इस स्टोरेज कैबिनेट को दीवार पर लगाने के लिए पीछे की तरह हुक लगा मिलता है, तो अपने हिसाब से इसे कहीं भी लगा सकते हैं। इसके शेल्फ को अपने हिसाब से ऊपर-नीचे कर सकते हैं, जिससे छोटा या बड़ा हर तरह का सामान इसमें फिट हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किचन को व्यवस्थित रखने के लिए क्या-क्या सामान लिया जा सकता है?+अपने रसोईघर को व्यवस्थित रखने के लिए आप कंटेनर, कटलेरी सेट स्टैंड, ऑर्गेनाइजर रैक, मसाल दानी और किचन कैबिनेट जैसा सामान उपयोगी हो सकता है।
- रसोईघर के लिए ग्लास डोर या पूरी लकड़ी, किस प्रकार की कैबिनेट लेना सही रहेगा?+किचन की सजावट को ध्यान में रखते हुए चीजों को व्यवस्थित करके रखना है, तो आपके लिए ग्लास डोर वाली Kitchen Cabinet एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है। वहीं, सिर्फ सामान रखने की जरूरत को पूरा करना है, तो लकड़ी की कैबिनेट में इस्तेमाल की जा सकती हैं।
- खुले हुए मसालों के भंडारण के लिए सबसे अच्छा कंटेनर कौन से हो सकते हैं?+खुले हुए मसालों के भंडारण करने के लिए आप कांच या उच्च गुणवत्ता वाली BPA मुक्त प्लास्टिक के कंटेनर का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, आजकल तो मार्केट और ऑनलाइन तरह-तरह की मसाल दानी मिलने लग गई हैं, तो आप उन्हें भी अपने रसोईघर के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads