अलमारी में फैला हुआ सामान ना तो देखने में अच्छा लगता है और ना ही उसमें चीजों को ढ़ूंढ़ना आसान होता है। अगर आपके घर की अलमारियां भी ऐसे ही बिखरी हुई रहती हैं और आपको उसमें चीजें ढ़ूंढ़ने या फिर सामान रखने में परेशानी होती है, तो कपबोर्ड ऑर्गनाइज़र आपकी मदद कर सकता है। जी हां, बाजार में कई अलग-अलग तरह के ऑर्गनाइज़र उपलब्ध हैं, जिन्हें अलमारी में सामान को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको कपड़े, प्लास्टिक आदि मटेरियल से बने ऑर्गनाइजर मिल सकते हैं। वहीं, इनमें अलग-अलग आकार और साइज में मिल जाते हैं, जिन्हें अलमारी के अनुसार चुना जा सकता है। यहां पर कुछ ऐसे ही विभिन्न प्रकार के Cupboard Organizer को शामिल किया गया है, जिनकी मदद से आप अपनी अलमारी को व्यवस्थित कर सकते हैं।
अस्त-व्यस्त अलमारी को Cupboard Organizer की मदद से करें व्यवस्थित

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
amazon basics Clothes Organizer for Wardrobe
लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इन ऑर्गनाइज़र को बढ़िया क्वालिटी वाली PPCP प्लास्टिक से बनाया गया है, जो इन्हें मजबूत और टिकाऊ बनाती है। एक कुशल स्टोरेज समाधान के लिए इसके कम्पार्टमेंट और शेल्फ को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिससे बिखरा हुआ सामान आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है। ये 2, 3, 4, 6, 8, 10 और 12 के सेट में उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसाल लिया जा सकता है। इन स्टैकेबल ऑर्गेनाइज़र को जगह बचाने वाले के लिए लंबे आकार में डिजाइन किया गया है, जिससे ये कम जगह घेरते हुए अलमारी में सेट हो सकते हैं। वहीं, जरूरत ना होने पर इन्हें आसानी से मोड़कर किसी भी कोने में रखा जा सकता है। इन्हें आसानी से एक-दूसरे के ऊपर रखकर सेट कर सकते हैं।
HomeStrap Set Of 4 Non Woven Shirt Stacker/Cloth Storage
अलमारी में फैली शर्ट, टी-शर्ट या फिर अन्य इसी प्रकार के कपड़ों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए ये ऑर्गनाइज़र आपके काफी काम आ सकते हैं। इनमें आपको 1, 2, 4 और 6 के सेट में आने वाले विकल्प मिल सकते हैं। इन्हें ज्यादा टिकाऊ और क्लासी बनाने के लिए नॉन-वोवन फैब्रिक से बनाया गया है और अंदर हार्ड प्लास्टिक बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है ताकि यह कड़ा रहे और अपना आकार बनाए रखे। ये दोनों तरफ मुलायम हैंडल के साथ आते हैं और इन Cloth Organizer में आसानी से मुड़ जाने वाला डिजाइन मिलता है। इनका दुर्गन्ध ना पैदा करने वाला मटेरियल आपके कपड़ों में किसी तरह की बदबू पैदा होने से रोकता है। इनकी मजबूत सिलाई इन्हें लंबे समय तक चलने के लिए टिकाऊ बनाती है और कपड़ों का भार झेल सकती है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Styleys Non Woven Wardrobe Organizer For Clothes
इस तरह का ऑर्गनाइज़र अलमारी में फैले छोटे-छोटे कपड़े जैसे कि इनरवियर, मोजे, रूमाल आदि को सही तरीके से रखने के लिए काम आ सकता है। यह 4 के सेट में आता है, जिसमें आप अलग-अलग कपड़ों को आसानी से सेट कर सकते हैं। इसे कार्डबोर्ड और पॉलीप्रॉपलीन मटेरियल से बनाया गया है, जो कि एक मजबूत और टिकाऊ सामग्री होने के साथ ही लंबे समय तक अपना आकार बनाए रखने के लिए भी अच्छा माना जाता है। ये चौकोर आकार में आते हैं और इनमें कुल 45 कंपार्टमेंट मिलते हैं। ये वजन में हल्के होने के साथ ही जरूरत ना होने पर आसानी से मोड़कर भी रखे जा सकते हैं। इनमें आपको बेज, काला, भूरा, स्लेटी, और गुलाबी जैसे कई रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं।
Kuber Industries Polyester 6 Piece Foldable Drawer Organizer
मोड़ने योग्य और कम जगह घेरने वाले डिजाइन में आने वाले ये ऑर्गनाइज़र आपकी अलमारी को व्यवस्थित रखने में मददगार हो सकते हैं। ये 6 के सेट में आते हैं और इनका आकार आयताकार व वर्गाकार रहने वाला है। इसमें मिलने वाले ऑर्गनाइज़र अलग-अलग साइज में आते हैं, जिससे इन्हें आप बड़े से लेकर छोटे कपड़ों तक को रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन Cupboard Organizer की क्षमता 12.6 लीटर रहने वाली है और साथ ही ये विभिन्न रंगों व डिजाइन में भी उपलब्ध हैं। इन्हें बिना बुनाई वाले कपड़े से बनाया गया है, जिसमें नमी जाने की समस्या नहीं होती है। वहीं, ये कपड़ों में दुर्गन्ध पैदा होने से भी रोकते हैं, जिससे इनमें रखे कपड़े तरोताजा बने रह सकते हैं।
घर को व्यवस्थित करने के लिए अन्य टिप्स साज-सज्जा पर देख सकते हैं।
DAREV 4 Pcs Wardrobe Organizer for Clothes
इन वार्डरोब ऑर्गेनाइज़र में लंबे समय तक के इस्तेमाल और सपोर्ट के लिए एक मजबूत आयताकार मेटल फ्रेम स्ट्रक्चर दिया गया है। ये मजबूत मेटल फ्रेम की वजह से लंबे समय तक चल सकती हैं। वहीं, पूरी तरह भरने पर भी ये अपना आकार बनाए रख सकती हैं, जिससे आपका सामान अच्छे से ऑर्गनाइज़ रहता है। इसमें 4 अलग-अलग टोकरियां मिलती हैं, जिनमें आप सामान को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। ये ऑर्गनाइज़र सुविधाजनक हैंडल के साथ आते हैं, जिससे इन्हें रखना और उठाना आसान हो सकता है। इनका लंबा और कम जगह घेरने वाला डिजाइन इन्हें अलमारी में रखने के लिए उपयुक्त बनाता है। इनमें आपको अलग-अलग सेट में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- कपड़ों के कपबोर्ड को व्यवस्थित रखने के लिए क्या करें?+कपड़ों के कपबोर्ड को व्यवस्थित रखने के लिए, कपड़ों को अलग-अलग करें, जैसे कि शर्ट, पैंट, और स्कर्ट। कपड़ों को हैंगर पर लटकाएं या उन्हें फोल्ड करके अलमारियों में रखें। नियमित रूप से उन कपड़ों को हटा दें जिनकी आपको अब आवश्यकता नहीं है।
- छोटे कपबोर्ड में ज्यादा सामान कैसे रखें?+छोटे कपबोर्ड में ज्यादा सामान रखने के लिए, लंबे स्थान का उपयोग करें। अलमारियों और दराजों को जोड़ें। मल्टी-लेयर ऑर्गनाइज़र का उपयोग करें। दरवाजों पर हैंगिंग ऑर्गनाइज़र लटकाएं। इस तरह से, आप अपने छोटे कपबोर्ड में ज्यादा सामान रख सकते हैं।
- अलमारी के लिए किस मटेरियल से बने ऑर्गनाइज़र अच्छे होते हैं?+अलमारी के लिए फैब्रिक (कपड़े), प्लास्टिक, और तार (वायर) के बने ऑर्गनाइज़र अच्छे हो सकते हैं, जो आपकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के होते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads