हार्ड वॉटर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन रहेगी सही? विकल्पों से समझें

अगर आप भी ऐसे एरिया में रहते हैं जहां हार्ड वॉटर की समस्या रहती है तो आपके लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन सही हो सकती है, जिसमें हार्ड वॉटर वॉश, इन-बिल्ट हीटर और एक्वा एनर्जी जैसे फीचर्स मौजूद हो, क्योंकि इन फीचर्स के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से धोने में सक्षम होती है। ऐसे में यहां हम इन्हीं फीचर्स से लैस 5 वॉशिंग मशीन के विकल्पों की जानकारी आपको नीचे देने वाले हैं, जिन्हें आप चाहे तो अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं।
हार्ड वॉटर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन रहेगी सही

हार्ड वॉटर में कपड़ों की बेहतर सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। जाहिर है हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा के कारण कपड़ों के रंग और मुलायमपन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हार्ड वॉटर वाले घरों के लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन बेहतर विकल्प हो सकती है, जिन्हें खासतौर पर इन-बिल्ट हीटर, एक्वा एनर्जी, डीप क्लीन और वॉटर सॉफ्टनर जैसे फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया हो। ऐसे में आज यहां हम आपको LG, Samsung, Bosch, Whirlpool और IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं, क्योंकि इन ब्रांड्स के कुछ मॉडल्स खासतौर पर हार्ड वॉटर के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो कपड़ों को हार्ड वॉटर में भी साफ और मुलायम रखने में मदद करते हैं। तो आइए नीचे दिए विकल्पों के बारे में जानते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।

वहीं अगर आपको वॉशिंग मशीन के अलावा रेफ्रिजरेटर, किचन चिमनी, मिक्सर ग्राइंडर जैसे विकल्पों की जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • Samsung 8 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन भी हार्ड वॉटर के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। दरअसल, इसमें इको बबल तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक हार्ड वॉटर में भी डिटर्जेंट को पूरी तरह एक्टिवेट करती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। वहीं इसकी हाइजीन स्टीम तकनीक हार्ट वॉटर में भी कपड़ों से बैक्टीरिया, गंदगी और जिद्दी दाग को हटाने में सक्षम होती है। यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जो मध्यम परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल फीचर से लैस है। यह फीचर कपड़ों के प्रकार और लोड को समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश साइकिल को चुनता है। इससे मेहनत और समय दोनों की बचत होती है। इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट करके इसकी सेटिंग्स को SmartThings ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप सीधे अपने मोबाइल से वॉश स्टेटस देख सकते हैं, मोबाइल से वॉशिंग मशीन को चालू या बंद कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को भी बदल सकते हैं। इस मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर लगा होता है। यह मोटर कम शोर करती है और ऊर्जा की खपत भी कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर लगा होता है। यह ड्रम में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और उनमें लगे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं।
    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे वॉशिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि वॉशिंग मशीन और बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Bosch 7 kg Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    बॉश की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर के लिए इसलिए उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि इसमें इन-बिल्ट हीटर लगा होता है। यह तकनीक पानी को सही तापमान पर गर्म करती है और हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को बेहतर साफ करने में मदद करती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो धुलाई के बाद कपड़ों से पानी अच्छी तरह निकाल देता है। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। यह तकनीक मानसून या ठंड के मौसम में अधिक फायदेमंद होती है, जब धूप नहीं निकलने के कारण कपड़े सूखाने में समस्या आती है। इस वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव मोटर और BLDC इन्वर्टक शामिल होती है। यह मोटर कम शोर करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। वहीं यह बिजली की खपत बी कम करती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसमें स्टीम वॉश और एंटी-बैक्टीरिया फीचर शामिल है। यह तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया, एलर्जी और दुर्गंध को खत्म करने में मदद करता है। वहीं इसमें शामिल एंटी-टेकल फीचर कपड़ों को कम झुर्रियों के साथ धोने में मदद करता है, जिससे कपड़े इस्त्री करने में आसान होता है। इसमें एक्टिव वॉटर प्लस फीचर शामिल है। यह फीचर केवल उतना पानी इस्तेमाल करता है, जितनी जरूरत होती है। इससे पानी की बर्बादी कम होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ड्रम क्लीन फीचर मौजूद है। यह फीचर कपड़े साफ होने के बाद ड्रम को अपने आप क्लीन करता है। इससे ड्रम हमेशा साफ रहता है और उसमें बैक्टीरिया या गंध जैसी समस्या नहीं आती है।
    • इसमें एंटी-स्टेन फीचर शामिल है यानी यह वॉशिंग मशीन दावा करती है कि यह तकनीक मिट्टी, तेल, चाय और पसीने के दाग को हटाने या कम करने में सक्षम है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • LG 8 Kg Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आपके एरिया में भी हार्ट वॉटर की समस्या रहती है, तो एलजी का यह 8 किलोग्राम का टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल, इसमें हार्ड वॉटर वॉश फीचर शामिल होता है। यह फीचर हार्ट वॉटर में भी कपड़ो को बेहतर साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है। यह तकनीक हार्ट वॉटर को भी सही तापमान पर गर्म करता है और पानी को सॉफ्ट करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर मोटर लगी होती है। यह मोटर कम आवाज के साथ कपड़े धोती है और वाइब्रेशन भी कम करती है। वहीं यह मोटर जरूरत अनुसार ऊर्जा की खपत करती है, जिससे बिजली बिल में भी बचत हो सकती है। इसकी टर्बो ड्रम दिया होता है, जिसमें पानी का बहाव और पल्सेटर एक साथ काम करते हैं। इससे कपड़े अच्छे हिलते हैं और साफ होते हैं। इसका Jet Speay+ फीचर पानी को तेजी से स्प्रे करता है, जिससे कपड़ों लगे डिटर्जेंट और दाग आसानी से हटते हैं और अधिक घिसाई की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल है, जिसमें जंग लगने जैसी समस्या नहीं होती है और कपड़े भी इसमें खराब नहीं होते हैं। इसमें आपको कई वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे - स्टेन केयर, क्वीक वॉश, जेंटल वॉश, टब क्लीन, नॉर्मल आदि। आप इन्हें अपनी जरूरत और कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट कनेक्टिविटी 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी 

    खूबियां

    • इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने मोबाइल को वॉशिंग मशीन से कनेक्ट कर सकत हैं और LG ThinQ ऐप से मशीन की सभी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि आप घर से बाहर रहकर भी वॉशिंग मशीन को चालू या बंद कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स भी बदल सकते हैं।
    • अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, जो बार-बार वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ करके आपको परेशान करते हैं, तो इसके लिए इस मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    व्हर्लपूल की यह वॉशिंग मशीन खासतौर पर हार्ट वॉटर के लिए डिजाइन की गई है यानी अगर आपके लिए एरिया में भी हार्ड वॉटर की समस्या है, तो आपके लिए यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें शामिल हार्ड वॉटर वॉश फीचर डिटर्जेंट को ठीक ढंग से घोलने में मदद करता है, जिससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में 740 RPM स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो कपड़ों से अधिक पानी निकालने में सक्षम होती है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और जल्दी सूखते हैं। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम है, जिसमें डेली, हेवी, डेलिकेट्स, व्हाइट्स, हार्ड वॉटर वॉश, वूलन्स, बेडशीट्स, साड़ी, रिन्स+स्पिन, स्पिन ओनली, वॉश ओनली, एक्वा स्टोर, ऑटो टब क्लीन और एक्सप्रेस वॉश शामिल है। आप इन्हें अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्पाइरो वॉश एक्शन कपड़ों को तेज गति में गोल घुमाती है, जिससे कपड़े गहराई से साफ होते हैं। इसमें मैजिक लिंट फिल्टर लगा होता है। यह फिल्टर वॉशिंग साइकिल के दौरान लिंट को इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में ऑटो टब क्लीन फीचर मौजूद है। यह फीचर वॉश साइकिल के बाद टब को अपने आप साफ करता है, जिससे ड्रम में बैक्टीरिया और गंध की समस्या नहीं रहती है। इसका ड्राई टैप सेंसिंग फीचर पानी भरते समय आने वाली रुकावट का पता लगता है और आपको तुरंत जानकारी देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • विशेष सुविधा - हार्ड वॉटर वॉश
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में एक्वा स्टोर फीचर शामिल है। यह तकनीक टब में पानी को स्टोर करने की सुविधा देता है, जिससे अगली वॉश साइकिल के लिए पानी की कमी नहीं होती है।
    • इसमें स्मार्ट सेंसर लगा होता है, जो कम वोल्टेज और पानी की स्थिति का अपने आप सेंसर के मध्यम से पता लगाता है। इससे कपड़े धोते समय किसी तरह की रुकावट नहीं होती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि यह वॉशिंग मशीन काफी शोर करती है।
    04
  • IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन हार्ट वॉटर के लिए उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि इसमें Aqua Energie तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक हार्ट वॉटर में मौजूद कैल्शियम आयनों को खत्म करती है, जिससे पानी में डिटर्जेंट अच्छे से मिलता है और कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसके अलावा इसमें डीप क्लीन तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक हार्ट वॉटर में भी कपड़ों की गहरी सफाई करती है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ या कम हो जाते हैं। इसका AI पावर्ड स्मार्ट कंट्रोल फीचर मशीन में मौजूद कपड़ों के वजन और प्रकान को समझकर अपने आप वॉश साइकिल को चुनता है। इससे मेहनत और समय दोनों की बचत होती है। इस वॉशिंग मशीन में शामिल ActivMix फीचर डिटर्जेंट को पानी में पहले से मिलाकर फिर कपड़ों में समान रूप से फैलाता है, जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं। इसमें 360 डिग्री Bi-Axial रोटेशन शामिल होता है। यह ड्रम में मौजूद कपड़ों को अलग-अलग दिशा में घुमाकर गहरी सफाई देता है। इससे कपड़ों में झुर्रियां कम पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - ऑटो लोड सेंसिंग
    • वारंटी - 4 साल की वारंटी 

    खूबियां

    • इसमें सॉफ्ट क्लोज डोर तकनीक शामिल है। यह तकनीक मशीन का डोर धीरे से बंद करता है, जिससे उपयोग के दौरान चोट लगने का खतरा या डोर के टूटने का खतरा नहीं रहता है।
    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम मौजूद होती है यानी इस ड्रम में जंग लगने जैसी समस्या नहीं होती है और इससे कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हार्ड वॉटर से वॉशिंग मशीन खराब हो सकती है?
    +
    हां, हार्ड वॉटर में मौजूद खनिज जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम वॉशिंग मशीन की पाइप, ड्रम और हीटर पर स्केल जमा सकती है, जिससे मशीन की सफाई क्षमता कम हो जाती है और मशीन के जल्दी खराब होने का खतरा भी रहता है।
  • हार्ड वॉटर में कपड़े धोने के लिए कौन-सा डिटर्जेंट इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    हार्ड वॉटर में कपड़ों को ठीक तरह से धोने के लिए केवल हाई एफिशिएंसी डिटर्जेंट या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कम झाग बनाते हैं और पानी में जल्दी घुलकर बेहतर सफाई करते हैं।
  • क्या एलजी और आईएफबी वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर के लिए सही है?
    +
    आईएफबी और LG दोनों ब्रांड्स के कुछ मॉडल्स हार्ड वॉटर को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आईएफबी के कुछ मॉडल्स में इन-बिल्ट एक्वा तकनीक शामिल होती है, जो हार्ड वॉटर को सॉफ्ट बनाती है। वहीं, एलजी के कुछ मॉडल्स में 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव और स्टीम वॉश जैसी तकनीक शामिल होती है, जो स्केलिंग को कम करती है और सफाई को बेहतर बनाती है।