क्या आपको केवल खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव ओवन चाहिए? या आप बेकिंग के लिए ओवन खरीदना चाहते हैं? क्या आपको एक ऑल-इन-वन माइक्रोवेव ओवन चाहिए, जिसमें आपके सभी काम आसानी से हो जाए? देखिए आपको घर में इस्तेमाल के लिए कौन-सा माइक्रोवेव चाहिए यह इन सभी सवालों पर निर्भर करता है। मान लीजिए आपको केवल खाना गर्म करने के लिए ओवन की जरूरत है, तो आप सोलो माइक्रोवेव ओवन चुन सकते हैं। वहीं अगर आपको खाना गर्म करने के साथ-साथ ग्रिलिंग के लिए भी ओवन चाहिए, तो ग्रिल माइक्रोवेव ओवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है और अगर आपको एक ऐसा माइक्रोवेव चाहिए जिसमें आप सभी काम कर सकें, तो कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन एक बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है। अब यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है? हमने नीचे हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाले माइक्रोवेव ओवन के कुछ विकल्पों द्वारा आपको समझाने की कोशिश की है कि घर के लिए कौन-सा Microwave Oven सही रहता है? वहीं किस ब्रांड का माइक्रोवेव ओवन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है? जिन माइक्रोवेव के बारे में नीचे बताया गया है, उनकी खूबियां क्या-क्या हैं और वह आपके लिए क्यों और कैसे सही है? आइए विस्तार से इस बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
माइक्रोवेव ओवन के मुख्य प्रकार और उनका उपयोग -
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि मार्केट में माइक्रोवेव ओवन के तीन प्रकार उपलब्ध है और इनका उपयोग भी अलग-अलग है। ऐसे में यहां हम इन तीनों प्रकार और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप अपने घर के लिए एक सही माइक्रोवेव ओवन का चयन कर सकें।
माइक्रोवेव का प्रकार |
इसका उपयोग |
किसके लिए है सही? |
सोलो माइक्रोवेव |
खाना गर्म करने में उपयोगी |
जो बेसिक यूज के लिए माइक्रोवेव चाहते हैं। |
ग्रिल माइक्रोवेव |
ग्रिलिंग के लिए उपयोगी |
जिन्हें क्रिस्पी खाना पसंद है। |
कन्वेक्शन माइक्रोवेव |
ग्रिलिंग, बेकिंग, खाना गर्म सभी के लिए उपयोगी |
जो हर तरह का खाना बनाते हैं। |
सोलो माइक्रोवेव ओवन
देखिए हमने आपको पहले भी कहा था कि आपको किस तरह का माइक्रोवेव ओवन खरीदना है यह पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको केवल खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव चाहिए और एक ऐसा माइक्रोवेव चाहिए जो किफायती भी हो, तो सोलो माइक्रोवेव आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, सोलो माइक्रोवेव बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होता है, जो आपको 4 से 5 हजार रुपये की शुरुआती रेंज में आसानी से मिल सकता है। लेकिन इसमें आपको केवल खाना गर्म करने की सुविधा मिलती है। इसलिए यह माइक्रोवेव उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है, जो सिंगल रहते हैं या जो स्टूडेंट्स हैं।
ग्रिल माइक्रोवेव ओवन
अगर आप उनमें से हैं जिन्हें ग्रिल खाना जैसे - टिक्का, टोस्ट, कबाब या सैंडविच आदि खाना बहुत ज्यादा पसंद है, तो ग्रिल माइक्रोवेव आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, सोलो माइक्रोवेव के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। यह आपको 7 से 8 हजार रुपये की शुरुआती रेंज में आसानी से मिल सकता है। ग्रिल माइक्रोवेव सोलो से थोड़ा एडवांस होता है, क्योंकि इसमें हीटर कॉइल्स लगे होते हैं। यह कॉइल्स खाने को क्रिस्पी बनाने में मदद करते हैं।
कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन
आजकल क्लाउड किचन काफी ट्रेंड में हैं। लोग घर से खाना बनाकर अपना बिजनेस चला रहे हैं। इस तरह के लोगों के लिए कन्वेक्शन माइक्रोवेव एक बहुत बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसका कारण यह है कि कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में आप खाना गर्म करने के साथ-साथ ग्रिलिंग, बेकिंग और अन्य चीजें भी बना सकते हैं। हालांकि, सोलो और ग्रिल माइक्रोवेव की तुलना में Convection Microwave ओवन की कीमत ज्यादा होती है।