इन Induction Cooktop पर झटपट बनेगा खाना, देखें बढ़िया विकल्प

यहां पर कुछ बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप की लिस्ट दी जा रही है। सरल पुश बटन और अलग-अलग प्रीसेट मेन्यू के साथ आने वाले इन इंडक्शन का इस्तेमाल करना है काफी आसान। देखें इनके विकल्प-
इंडक्शन कुकटॉप के बढ़िया विकल्प

क्या आप अपने घर के लिए एक अच्छा सा इंडक्शन कुकटॉप लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर कुछ बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप की लिस्ट दी जा रही है। इनमें आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे और इनका इस्तेमाल करना भी आसान है। इनमें पुश बटन लगा होता है। वहीं ऊर्जा कुशल होने की वजह से ये ज्यादा बिजली की बर्बादी भी नहीं करते हैं। इसके अलावा अलग-अलग भारतीय व्यंजन बनाने के लिए इनमें कई प्रीसेट मेन्यू भी मिल जाते हैं। इनमें से कुछ इंडक्शन आपको ओवर हीट प्रोटेक्शन और ऑटो कट सुविधा के साथ मिल जाएंगे। चिकनी सतह होने की वजह से इनकी सफाई भी आसानी से हो जाती है। चलिए देखते इंडक्शन कुकटॉप के बेहतरीन विकल्प- 

ऐसे ही उपकरणों की जानकारी पाने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

  • Pigeon by Stovekraft Cruise 1800 watt Induction Cooktop

    यह Pigeon ब्रांड का 1800 वॉट वाला इंडक्शन कुकटॉप है, जो कि क्रिस्टल ग्लास के साथ मिल रहा है। इसमें 7 सेगमेंट एलईडी डिस्प्ले लगी हुई है। साथ ही बिजली खपत को कम करने के लिए इसमें ऑटो स्विच ऑफ की सुविधा भी दी जा रही है। यह इंडक्शन स्टोव हाई-ग्रेड इलेक्ट्रिकल के साथ आता है, जो शॉर्ट सर्किट से बचाता है। इसकी बेहतरीन टॉप प्लेट अधिक तापमान को भी झेल सकती है। इसके साथ मिलने वाले कॉर्ड की लंबाई 1.3 मीटर है, जिससे इसे आप स्वीच बोर्ड से दूर अपनी जरूरत के हिसाब से रखत सकते हैं। इसमें सॉफ्ट पुश बटन भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। यह आकर्षक और पोर्टेबल डिजाइन वाला इंडक्शन आसान रखरखाव के साथ आता है। पतला और हल्का डिजाइन होने की वजह से इसे कहीं लेकर भी जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- पिजन
    • हीटिंग एलिमेंट्स- 1
    • रंग- काला
    • पावर स्रोत- इलेक्ट्रिक
    • वजन- 1.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह इंडक्शन कुकटॉप ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ मिल रहा है।
    • इसमें तापमान को अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट करने सुविधा मिल रही है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इस इंडक्शन की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01
  • Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop

    यह Philips ब्रांड का इंडक्शन कुकटॉप है। खाने को कम समय में बनाने के लिए यह कुकटॉप 2100 वाट बिजली का उपयोग करता है, जिससे इसमें गैस की तुलना में जल्दी खाना बन कर तैयार हो जाता है। अलग-अलग भारतीय खाना बनाने के लिए इसमें 5 प्री-सेट मेनू दिए गये हैं। साथ ही यह इंडक्शन स्मार्ट सेंस तकनीक के साथ आता है, जो इंडक्शन कुकटॉप पर उपयोग के लिए सही बर्तनों का पता लगाने में मदद करता है। अलग-अलग मेन्यू को सेट करने के लिए इसमें सॉफ्ट टच बटन लगे हुए हैं। इसके अलावा इसमें एक स्लो कुक का विकल्प भी है, जिसे आप धीमी गति से पकने वाले व्यंजनों के लिए सेट कर सकते हैं। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की स्थिति में कुकटॉप की सुरक्षा के लिए इसमें उच्च कार्यशील वोल्टेज और सर्ज प्रोटेक्शन की सुविधा भी है।

    स्पेसिफिकेशन

    • रंग- काला
    • आकार- मध्यम
    • शैली का नाम- HD4928/01
    • ब्रांड- फिलिप्स
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इसका ऊपरी भाग ग्लास से बना है जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • इसमें 0-3 घंटे की समय सेटिंग की सुविधा मिल रही है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स फिलिप्स कंपनी के इस इंडक्शन कुकटॉप की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    02
  • Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

    यह Prestige ब्रांड का इंडक्शन कुकटॉप है। ऑटोमेटिक पॉवर और टेंपरेचर समायोजन के साथ मिल रहा है, जो कि खाने के हिसाब से तापमान को समायोजित करता है। खाने को कम समय में तेजी से पकाने के लिए यह इंडक्शन कुकटॉप 1600 वॉट पावर के साथ मिल रहा है। इस इंडक्शन में ऑटोमेटिक वोल्टेज रेगुलेटर दिया गया है, जो वोल्टेज को स्थिर रखने में मदद करता है और इस वजह से यह इंडक्शन लंबे समय तक चल सकता है। इसमें आपको अलग-अलग भारतीय मेनू के विकल्प मिलते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं। प्रेस्टीज ब्रांड के इस इंडक्शन में टच बटन की सुविधा भी है, जिसकी मदद से इसके फीचर्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • रंग- ‎काला
    • सामग्री- ‎कांच
    • ब्रांड- ‎प्रेस्टीज
    • उत्पाद का आयाम- ‎35D x 28.3W x 6H सेंटीमीटर
    • वाट क्षमता- ‎1600 वाट
    • नियंत्रण प्रकार- ‎पुश बटन
    • वोल्टेज - ‎230 वोल्ट
    • बर्नर प्रकार- ‎इंडक्शन
    • पावर स्रोत- ‎कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इस इंडक्शन में एंटी मैग्नेटिक वॉल दिया गया है जो चुंबकीय तत्व को रोकता है।
    • आसान सफाई के लिए सपाट और चिकनी सतह।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स फिलिप्स कंपनी के इस इंडक्शन कुकटॉप की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Cadlec CookMate_5 2000W Induction Cooktop

    2000W की पावर के साथ आने वाला यह Cadlec ब्रांड का इंडक्शन कुकटॉप है, जो ज्यादा हीट जनरेट करता है और तेजी से खाना बनाने में मदद करता है। यह इंडक्शन स्टोव कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन में मिल रहा है, जो किचन में ज्यादा जगह नहीं घेरता है और इसे यात्रा के दौरान भी कहीं लेकर जाया जा सकता है। यह इंडक्शन कुकटॉप शॉक-प्रूफ और जंग-रोधी है। यह टिकाऊ ABS बॉडी के साथ मिलता है, जो उच्च तापमान को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। चपाती और डोसा जैसे भारतीय व्यंजनों के लिए पूर्व-प्रोग्राम्ड सेटिंग्स की सुविधा भी इस इंडक्शन कुकटॉप में मिल रही है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- CADLEC
    • रंग- काला
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • आउटपुट पावर- 2000W
    • कुकिंग मोड- 7

    खूबियां

    • यह इंडक्शन कुकटॉप LED डिस्प्ले के साथ मिलता है।
    • इसमें 7 कुकिंग मोड दिए गए हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स द्वारा इंडक्शन के बारे में खास कमी नहीं बताई गई है। 
    04
  • IBELL SLIM50 Induction Cooktop, 2000W, BIS Certified

    यह IBELL ब्रांड का काले रंग का इंडक्शन कुकटॉप 2000 वाट की पावर के साथ मिल रहा है, जो कि खाने को तेज़ी से और एक समान पकाता है, जिससे आपका समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। टच कंट्रोल के साथ इसके सरल और सहज नियंत्रण इसे संचालित करना आसान बनाते हैं। वहीं इसकी चिकनी कांच की सतह को साफ करना आसान है। कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन वाले इस इंडक्शन को आप अपने साथ कहीं लेकर भी जा सकते हैं। साथ ही यह रसोई में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है, जिस वजह से यह छोटी रसोई, कार्यालयों या छात्रावास के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका स्लीक डिजाइन दिखने में काफी बढ़िया लगता है। इसमें ऑटो शट-ऑफ की सुविधा भी दी जा रही है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎IBELL
    • मॉडल- ‎IBLCROWNSLIM50
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- ‎काउंटर-टॉप
    • बर्नर प्रकार- ‎इंडक्शन
    • रंग- ‎काला
    • वाट क्षमता- ‎2000 वाट

    खूबियां

    • यह ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ मिलता है।
    • यह इंडक्शन कुकटॉप LED डिस्प्ले के साथ मिलता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खास कमी नहीं बताई गई है। 
    05

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इंडक्शन पर हर तरह के बर्तन का इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    नहीं, इंडक्शन पर सिर्फ वही बर्तन चलते हैं, जिनकी बेस में मैग्नेटिक मटेरियल जैसे- स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन होता है।
  • इंडक्शन कुकटॉप बिजली कितनी खपत करता है?
    +
    आमतौर पर इंडक्शन कुकटॉप 1200W – 2200W तक बिजली खपत करते हैं।
  • क्या इंडक्शन कुकटॉप पर प्रेशर कुकर या तवा इस्तेमाल कर सकते हैं?
    +
    हां, कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कुकर का बेस इंडक्शन कम्पैटिबल (मैग्नेटिक) हो और फ्लैट सतह वाला हो।