अक्सर, लोगों को अपने घर या कमरे की सीलिंग पसंद नहीं आती है, लेकिन ज्यादा खर्चे की वजह लोग बदलवाने की सोचते नहीं हैं। ऐसे में शानदार और मॉडर्न डिजाइन वाले सीलिंग फैन भी आपके काम आ सकते हैं। इनकी सुंदर बनावट की वजह से फॉल्स सीलिंग को अच्छा लुक मिल सकता है। यहां आपको घर के लिए उपयुक्त सीलिंग फैन के 5 बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे। सीलिंग फैन मात्र हवा देने के लिए ही नहीं होते हैं, बल्कि ये कमरे में बेहतर एयर सर्क्यूलेशन करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो घर के लिए एक अच्छा पंखा लेना आवश्यक है, जिसके लिए आपको कुछ पहुओं पर ध्यान देना होगा, जिसमें कमरे का आकार, पंखे की डिजाइन, ऊर्जा दक्षता, स्पीड विकल्प और पंखा कितना शोर कर रहा है आदि। अगर आप चाहते हैं, कि घर को थोड़ा मॉडर्न लुक मिले तो आप लाइट वाले सीलिंग फैन का भी चुनाव कर सकते हैं, जो कि हवा देने के साथ-साथ घर में रोशनी भी करेंगे। गर्मी से छुटाकार पाने के लिए अन्य उपकरण के बारे में भी जानना है, तो हाउस ऑफ अप्लायंसेस पर जानकारी मिल सकती है।
किन फीचर्स के आधार पर सीलिंग फैन लिया जा सकता है?
क्या आप सीलिंग फैन्स मात्र उनकी डिजाइन के आधार पर लेते हैं? तो डिजाइन के अलावा भी ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनके आधार पर आपको सही सीलिंग फैन का चुनाव करना चाहिए।
- पंखे के ब्लेड - अक्सर घरों में 3 ब्लेड वाले पंखे होते हैं, लेकिन पंखे 4, 5 और यहां तक की 6 ब्लेड के साथ भी मिलते हैं। 3 से ज्यादा ब्लेड वाला पंखा आप ले सकते हैं, क्योंकि इनकी मदद से कमरे में बेहतर हवा प्रवाह बना रह सकता है।
- हवा प्रवाह - पंखा कितनी हवा फैकता है और कितनी दूर तक हवा फैल सकती है, वो CFM या फिर CMM माप के आधार पर देखा जा सकता है। पंखा जितना ज्यादा CFM का हो, वो उतना अच्छा एयर सर्क्यूलेशन भी बनाने में मदद करता है।
- गति विकल्प - अगर आपका पंखा अभी भी सिर्फ 4 स्पीड विकल्प के साथ मिल रहा है, तो आप नए पंखे को 5 या फिर 6 स्पीड में ले सकते हैं।
- शोर स्तर - पंखा एक ऐसा उपकरण है, जो कि लंबे समय तक जगहों पर चलता रहता है और अगर वो चलते वक्त आवाज करें, तो पूरे दिन शोर झेलना पड़ सकता है, ऐसे में पंखे के शोर स्तर पर आपको ध्यान देना चाहिए।
- अन्य फीचर्स - मॉडर्न डिजाइन के अलावा और भी कई फीचर्स हैं, जिनके आधार पर आप पंखा ले सकते हैं, जिसमें LED लाइट के साथ आने वाले सीलिंग फैन, रिमोट कंट्रोल होने वाले, एंटी डस्ट वाले आदि शामिल होते हैं।
सीलिंग फैन के प्रकार के बारे में जानें
आपकी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए सीलिंग फैन्स के कुछ प्रकार के बारे में यहां जान लीजिए।
- हाई स्पीड फैन: पंखा काफी धीरे-धीरे चल रहा है, अक्सर यह शिकायत लोगों को होती है, तो उन पंखों को आप हाई स्पीड फैन से बदल सकते हैं। पंखे का चुनवा करते वक्त आपको पंखे की मोटर गति देखनी होगी, ज्यादा मोटर स्पीड वाले पंखे तेजी से घूम सकते हैं। इसके अलावा फैन में 1 से 5/6 स्पीड विकल्प हो, तो भी हाई स्पीड फैन हो सकते हैं।
- एंटी डस्ट फैन: अक्सर, पंखे धूल वगरह की वजह से काफी गंदे हो जाते हैं और सीलिंग पर लगे होने वजह से रोजाना साफ भी नहीं हो सकते हैं। इस वजह से लोग हल्के रंग के पंखे नहीं लगवा पाते हैं, क्योंकि उनके साथ जल्दी गंदे होने की दिक्कत रहती है। लेकिन अगर आप एंटी डस्ट फैन लेते हैं, तो यह समस्या नहीं आएगी। इनके ब्लेड एंटी डस्ट कोटिंग के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इन पर धूल टिकती नहीं है।
- अंडरलाइट फैन: पंखा हवा देने के साथ अंधेरे में रोशनी भी देने का कार्य भी करें, तो उसके लिए इस प्रकार के पंखें उपयुक्त हो सकते हैं। दरअसल, इनमें LED लाइट लगी मिलती है। कुछ पंखों में लाइटिंग में बदलाव करने की सुविधा भी मिल जाती है।
- साइलेंट फैन: लोगों को दिक्कत रहती है, कि पंखा बहुत आवाज कर रहा है, तो इस समस्या के लिए आप साइलेंट फैन सही विकल्प हो सकते हैं। एक्टिवBLDC तकनीक की वजह से पंखे बिना आवाज करें हवा फैक सकते हैं।
- ऊर्जा कुशल फैन: पंखा ज्यादा बिजली खर्च ना करें उसके लिए BEE द्वारा दी गई स्टार रेटिंग को देखा जा सकता है। 5 स्टार रेटिंग वाले सीलिंग फैन सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल हो सकते हैं। इसके अलावा पंखे में BLDC मोटर दी गई है, जो वो भी पंखे को ऊर्जा दक्षता पर ध्यान देती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।