जब घर में छोटे बच्चे होते हैं, तो सबसे बड़ा डर यही होता है कि उनकी शररातों की वजह से वॉशिंग मशीन खराब हो जाएगा। जाहिर अक्सर बच्चे वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को बदल देते हैं या बार-बार मशीन को बंद और चालू करते हैं। ऐसे में चाइल्ड लॉक फीचर वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। दरअसल, वॉशिगं मशीन में मौजूद यह फीचर मशीन के कंट्रोल पैनल को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे बार-बार मशीन के बटन को नहीं दबा सकते हैं। इससे वॉशिंग मशीन के खराब होने का डर नहीं रहता है और आप बिना किसी रुकावट के आराम से कपड़े धो सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, जिनके घर में 3 से 5 साल के बच्चे होते हैं। आपको बता दें कि यह फीचर टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीन में उपलब्ध होता है। LG, सैमसंग, हायर, IFB और Godrej जैसे मशहूर ब्रांड्स अपनी वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर देते हैं। नीचे हमने आपको इन्हीं 5 ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, ताकि आप भी अपने बजट और जरूरत अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
वहीं अगर आपको वॉशिंग मशीन के अलावा रेफ्रिजरेटर, चिमनी, मिक्सर ग्राइंडर जैसे प्रोडक्ट्स की जानकारी चाहिए हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।