आजकल फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की डिमांड काफी बढ़ रही है। खासकर 7kg कैपेसिटी वाली मशीन ज्यादा पसंद की जा रही है। जाहिर है 7kg वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्य के परिवरों के लिए उपयुक्त होती है। वहीं Front load Washing Machine में मिलने वाली एडवांस तकनीक कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ बिजली की खपत भी कम करती है। लेकिन अमेजन पर वॉशिंग मशीन के इतने ब्रांड्स मौजूद है कि समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर कौन-सा ब्रांड चुनना सही होगा। इसलिए आज यहां हम आपको 5 टॉप ब्रांड्स के वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना केवल बेहतरीन वॉश क्वालिटी देते हैं, बल्कि एडवांस फीचर्स से लैस होने के साथ-साथ बिजली, पानी और डिटर्जेंट की खपत भी कम करते हैं। तो आइए इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टॉप ब्रांड्स के ये फ्रंट लोड 7KG Washing Machine बने हजारों यूजर्स की नंबर 1 चॉइस
Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine
हायर की यह 7 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन बड़े ड्रम के साथ आती है, जिसमें आप एक साथ काफी कपड़े धो सकते हैं। इसमें प्योर स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों से 99.9% तक बैक्टीरिया को हटाने में सक्षम होती है। इसमें आपको 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हायर वॉशिंग मशीन इन्वर्टर मोटर के साथ काम करती है, जो कपड़ों के भार अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है, जिससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें स्मार्ट ब्रेन तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक का फैब्रिक और भार समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है, जिससे मेहनत कम लगती है और पानी की बचत भी होती है। इसमें शामिल सुपर हीट तकनीक पानी को गर्म करती है, जिससे कपड़ों में मौजूद जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं। इसका सेंसिटिव टच कपड़ों को बेहतर धुलाई के साथ-साथ उन्हें खराब होने से भी बचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - AI DBT
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- इस हायर वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आप वॉश प्रोग्राम और अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं और सेट कर सकते हैं।
- इसमें सेल्फ क्लीनिंग तकनीक शामिल होती है यानी कपड़े साफ होने के बाद यह मशीन ड्रम को अपने आप साफ कर देती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
01Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्य के परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह एडवांस तकनीक से लैस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। यह बिजली की खपत को कम करती है। इसमें AI एक्टिव वॉटर+ सिस्टम शामिल है। यह तकनीक पानी को कपड़ों के भार, फैब्रिक और गंदगी के स्तर के अनुसार इस्तेमाल करती है। इससे पानी की बर्बादी कम होती है और कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। इस Front Load Washing Machine में एंटी-टेकल फीचर मौजूद है, जो कपड़ों को आपस में उलझने से 50% तक रोकती है। इससे कपड़ों के खराब होने का डर नहीं रहता है। इसका एंटी-बैक्टीरियल फीचर आपके कपड़ों को बैक्टीरिया और वायरस मुक्त बनाता है। वहीं इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एंटी रिंकल फीचर भी शामिल है। यह तकनीक कपड़ों पर झूर्रियों को कम करता है, जिससे कपड़ों को प्रेस करने की जरूरत कम पड़ती है। इसमें आपको Anti-Stain तकनीक शामिल मिलती है। दरअसल, यह तकनीक कपड़ों से मिट्टी के दाग, तेल का धब्बा, चाय के दाग और पसीने के दाग हटाने में मदद करती है। इसमें सेल्फ क्लीनिंग फीचर मौजूद है यानी आपको मशीन में केवल पानी और डिटर्जेंट डालना होता है। इसके बाद मशीन अपने आप सब काम करती है। जिन लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता है उनके लिए यह एक फायदेमंद तकनीक है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस मशीन में सॉफ्ट केयर ड्रम फीचर शामिल है। यह फीचर कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है, जिससे कपड़ों का फैब्रिक खराब नहीं होता है।
- यह मशीन बहुत कम शोर के साथ काम करती है और वाइब्रेशन भी कम करती है, जिससे आप रात के समय भी बिना शोर कपड़े धो सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों को इस मशीन में इंस्टॉलेशन की समस्या देखने को मिली है।
02IFB 7 Kg 5 Star DeepClean Technology Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह एक स्मार्ट वॉशिंग मशीन है, जो 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है। यह AI पावर्ड है यानी यह मशीन कपड़ों का भार और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है, जिससे आपकी मेहनत कम हो जाती है और 25% तक पानी व 30% तक बिजली की खपत भी कम होती है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्टीम रिफ्रेश प्रोग्राम शामिल होता है यह कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ता है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होने के साथ-साथ उनमें से आने वाली बदबू भी खत्म होती है। इसमें 9 Swirl वॉश मोशन शामिल होती है यानी यह 9 अलग-अलग मोशन में कपड़ों को साफ करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं। इसमें इको इन्वर्टर शामिल होती है। यह इन्वर्टर जरूरत अनुसार अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करता है, जिससे इस पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसी के साथ यह मोटर कम वाइब्रेशन और शोर करता है, जिससे आप शांत माहौल में कपड़े साफ कर सकते हैं। इसमें वॉयस सिस्टम होता है यानी आप मशीन को वॉयस कमांड्स देकर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में एडवांस फैब्रिक केयर शामिल होती है, जो कपड़ों के फैब्रिक और कलर को खराब होने स बचाती है।
- इसमें आपको Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस मशीन को अपने मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं और कहीं पर भी रहकर इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03LG 7 Kg, 5 Star Direct Drive Technology Front Load Washing Machine
एलजी की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस मशीन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कम शोर और वाइब्रेशन करती है, जिससे आप किसी भी समय बिना किसी शोर के कपड़े साफ कर सकते हैं। इस मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होती है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और इसमें कपड़े खराब होने का डर भी नहीं रहता है। इसमें आपको वॉटर लेवल सेंसर फीचर शामिल मिलता है, जो बताता है कि पानी कितना भरना है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है। इसमें शामिल डिजिटल डिस्प्ले इस मशीन के इस्तेमाल को आसान बनाता है। इस वॉशिंग मशीन में आप तापमान, वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चे है, तो यह मशीन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद होता है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देती है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। इसमें 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है यानी यह वॉशिंग मशीन 6 अलग-अलग मोशन में कपड़ों को साफ करती है, जिससे कपड़े ज्यादा बेहतर साफ होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर तकनीक
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें स्टीम वॉश तकनीक शामिल है, जो कपड़ों की सफाई के दौरान मशीन में एक गर्म भाप छोड़ती है। इससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस अच्छी तरह साफ होते हैं।
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशनी में स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है। यह तकनीक फोन के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी देती है। इससे आप समय रहते मशीन ठीक करवा सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04Samsung 7 kg 5 Star AI Control Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन Wifi कनेक्टिविटी के साथ आती है यानी आप इस मशीन को फोन से कनेक्ट करके इसकी सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे - आप ऑफिस में रहकर मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं या वॉशिंग प्रोग्राम को बदल सकते हैं। इसमें सेल्फ डाग्नोसिस एरर सिस्टम भी शामिल होता है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी के बारे में बताता है। इसकी इंटेलिजेंट वॉशिंग तकनीक आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को समझता है और भविष्य में उसी अनुसार अपने आप वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को चुनता है। इस Automatic Washing Machine में आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा मिलती है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे छोटे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं सकते हैं। यह सैमसंग वॉशिंग मशीन साइलेंट ऑपरेशन के साथ आती है यानी यह बहुत कम शोर करती है। इसका फायदा यह होता है कि आप कम शोर में किसी भी समय कपड़े धो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - डायमंड ड्रम
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको 20 वॉशिंग प्रोग्राम शामिल मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें शामिल हाइजीन स्टीम तकनीक 99.9% तक बैक्टीरिया और एलर्जी को हटाने में सक्षम होती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7kg के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने LG, Haier, Samsung, IFB और Bosch के 7KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि आपकी जरूरत अनुसार कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर है।
|
मॉडल नाम |
खास फीचर्स |
वारंटी |
कीमत |
|
Haier HW70-IM12929BK |
सुपर 525 mm ड्रम, इन्वर्टर मोटर, प्योर स्टीम, एंटी-बैक्टीरियल, 15 वॉश प्रोग्राम्स, LED डिस्प्ले |
5 साल प्रोडक्ट और 12 साल मोटर वारंटी |
₹28,990 |
|
Bosch WAJ24209IN |
BLDC मोटर, इको साइलेंस, AI एक्टिव, एंटी टेकल, चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन |
2 साल प्रोडक्ट 12 साल मोटर वारंटी |
₹27,990 |
|
IFB Serena GXN 7012 CMS |
AI पावर्ड स्मार्ट वॉश, डीप क्लीन, पावर स्टीम, Wifi और वॉयस असिस्टेंट, इको इन्वर्टर |
4 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
₹28,490 |
|
LG FHB1207Z2M |
इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर, 6 मोशन DD, स्टीम वॉश, टच पैनल |
2 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
₹28,990 |
|
Samsung WW70T502NAN1TL |
डिजिटल इन्वर्टर मोटर, AI कंट्रोल, Wifi सपोर्ट, हाइजीन स्टीम वॉश, स्टेनलेस स्टील ड्रम |
2 साल प्रोडक्ट और 20 साल मोटर वारंटी |
₹29,990 |
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किन परिवारों के लिए 7KG वॉशिंग मशीन सबसे बढ़िया है?+2 से 4 सदस्यों के परिवारों के लिए 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन सबसे बढ़िया मानी जाती है।
- क्या फ्रंट लोड मशीन टॉप लोड से ज्यादा बेहतर होती है?+देखिए फ्रंट लोड मशीन को इसलिए ज्यादा अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शानदार वॉश क्वालिटी प्रदान करती है, कपड़ों को खराब होने से बचाती है और पानी व बिजली दोनों की बचत करती है।
- वॉशिंग मशीन की मेंटेनेंस कैसे करें?+आप वॉशिंग मशीन के ड्रम को महीने में एक बार क्लीन जरूर करें। इसके अलावा मशीन के डोर गैस्केट को साफ करें और हो सके तो पाउडर की जगह लीक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। इससे मशीन सालों तक चलती है और इसके खराब होने का खतरा कम रहता है।
You May Also Like