स्टीम आयरन या नॉर्मल आयरन कौन-सा है बढ़िया? समझें यहां

क्या आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि स्टीम आयरन और नॉर्मल आयरन में से किसका चुनाव करना सही होगा? क्या आप भी जानना चाहते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर है? तो आइए आज यहां हम आपको स्टीम और नॉर्मल आयरन के बीच का अंतर बताते हैं, ताकि आप सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
स्टीम आयरन बनाम नॉर्मल आयरन कौन-सा है बढ़िया?

आजकल स्टीम आयरन की डिमांड काफी बढ़ रही है, लेकिन आज भी बहुत से लोग नॉर्मल आयरन लेना पसंद करते हैं। हालांकि, जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है तो सबसे पहले सवाल दिमाग में यही आता है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है? देखिए सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि दोनों आयरन अपने-अपने तरीके से उपयोगी होते हैं, लेकिन दोनों के काम करने का तरीका काफी अलग होता है और इनके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। वहीं सबसे बड़ी बात स्टीम आयरन और नॉर्मल आयरन में कौन ज्यादा बेहतर है? यह आपकी जरूरत पर भी निर्भर करता है। आइए सबसे पहले तो दोनों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

स्टीम आयरन - देखिए स्टीम आयरन में एक इन-बिल्ट वॉटर टैंक होता है, जो गर्म होकर भाप पैदा करता है और यही भाप कपड़ों की झुर्रियों को हटाने का काम करती है। इससे कपड़ा एकदम स्मूद हो जाता है। खासकर कॉटन, लिनेन और सिल्क फैब्रिक पर स्टीम आयरन काफी बढ़िया काम करता है। स्टीम आयरन का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसका इस्तेमाल करते समय आपको इस पर ज्यादा दबाव नहीं डालना पड़ता है। आपको बस हल्का चलाना होता है और कपड़े अच्छी तरह प्रेस हो जाते हैं। वहीं आप कपड़ों टांग कर भी स्टीम आयरन से प्रेस कर सकते हैं। इसमें कपड़े जलने का डर नहीं रहता है।

नॉर्मल आयरन - वहीं अगर नॉर्मल आयरन की बात करें, तो यह एक बेसिक आयरन होता है जो हीट से कपड़े प्रेस करता है यानी इसमें किसी भाप का उपयोग नहीं होता होता है। यह आयरन उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जिन्हें सिंपल और बजट-फ्रेंडली विकल्प चाहिए होता है। हालांकि, इस आयरन को अगर कपड़ों पर ज्यादा देर छोड़ दिया जाए तो कपड़े जलने का डर रहता है।

अब अगर बात करें कि दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है, तो यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप रोजाना कपड़े प्रेस करते हैं और आपको बहुत बढ़िया फिनिश चाहिए वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए तो स्टीम आयरन एक बढ़िया विकल्प है। वहीं अगर आपको कभी-कभी प्रेस करना पड़ता है और आप आयरन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो नॉर्मल आयरन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आइए नीचे आपको स्टीम आयरन और नॉर्मल आयरन के 3-3 विकल्पों के बारे में विस्तार से बातते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें। वहीं अगर आपको वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और किचन चिमनी जैसे प्रोडक्ट्स की जानकारी भी प्राप्त करनी हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख भी देख सकते हैं।

  • OWNAIR Steam iron with Stand Vertical Standing Garment Steamer

    यह एक प्रीमियम क्वालिटी का वर्टिकल गारमेंट स्टीमर है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कपड़ों को जल्दी और बढ़िया प्रेस करना चाहते हैं। यह आयरन 2200 वॉट की हाई पावर के साथ आता है, जो कुछ मिनटों में भाप तैयार कर देता है। इससे मोटे कपड़े भी आसानी से प्रेस हो जाते हैं। इसमें 2.1 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक शामिल होता है, जो लगातार 30 से 40 मिनट तक स्टीम देता है यानी बार-बार इसमें आपको पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें 10 हीट मोड्स शामिल होते हैं, जिससे आप हर फैब्रिक जैसे - सिल्क, लिनेन, कॉटन या ऊनी कपड़ों को अलग-अलग तापमान पर सेट करके प्रेस कर सकते हैं। यह 35 ग्राम प्रति मिनट स्टीम आउटपुट देता है, जिससे कपड़ों की झुर्रियां तुरंत गायब हो जाती है और कपड़े नए जैसे चमक उठते हैं। यह स्टीम आयरन वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों पोजीशन में काम करता है, जिससे आप हैंगर पर टंगे कपड़ों को भी आसानी से स्टीम कर सकते हैं।

    खूबियां

    • इसमें आयरन के साथ आपको एडजस्टेबल आयरन बोर्ड भी मिलता है, जो प्रेसिंग के दौरान स्थिरता प्रदान करता है। इससे कपड़े अच्छी तरह प्रेस होते हैं।
    • यह स्टीम आयरन ऑटो शट-ऑफ फीचर के साथ आता है, जो ओवरहीटिंग से सुरक्षा प्रदान करता है।
    • इस आयरन पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है, जो इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्टीम आयरन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Hamilton Beach Professional Garment Steamer

    यह एक हैंडहेल्ड स्टीम आयरन है, जो कपड़ों की झुर्रियों को अच्छी तरह से हटाने और उन्हें स्मूद बनाने में सक्षम होता है। इसमें 1740 वॉट की पावरफुल हीटिंग क्षमता शामिल होती है, जो केवल कुछ मिनटों में भाप तैयार कर देती है। इसमें टर्बो स्टीम मोड शामिल होता है, जो मोटे कपड़ों जैसे - जींस या ब्लेजर आदि को आसानी से प्रेस कर देता है। इसमें 300ml का बड़ा वॉटर टैंक शामिल होता है, जो लगातार 15 से 20 मिनट तक स्टीम जनरेट करता है। इससे आपको बार-बार इसमें पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह डिटैचेबल फैब्रिक ब्रश के साथ आता है, जिससे कपड़ों की धूल भी आसानी से हट जाती है और स्टीम फैब्रिक के अंदर तक पहुंचता है। इससे कपड़े फ्रेश लगते हैं। यह स्टीम आयरन एर्गोनोमिक हैंडल के साथ आता है, जिससे इसे पकड़कर प्रेस करना बहुत आसान होता है। 

    खूबियां

    • इसमें 2 मीटर लंबा कॉर्ड लगा होता है, जिससे आयरन को मूव करना आसान होता है।
    • यह वर्टिकल स्टीमिंग सपोर्ट के साथ आता है यानी आप कपड़े हैंगर पर भी प्रेस कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्टीम आयरन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Nesugar Steamer for Clothes Steamer Handheld Garment Steamer

    यह एक हल्का और पोर्टेबल हैंडहेल्ड स्टीम आयरन है, जिसे आप यात्रा के दौरान भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। इस आयरन को पकड़ना और इस्तेमाल करना बेहद आसान और व आरामदायक होता है। यह स्टीमर केवल 15 सेकंड में हीट अप हो जाता है और आप इससे 10 मिनट तक लगातार प्रेस कर सकते हैं। यह फास्ट स्टीम तकनीक के साथ आता है, जो हल्के और मीडियम फैब्रिक पर स्मूद और क्लीन फिनिश देता है। यह आयारन नॉन-स्टिक सोलप्लेट और क्विक स्टीम नोजल के साथ आता है, जिससे स्टीम सामान रूप से कपड़ों पर फैलती है और कपड़ों को जलने या दाग लगने से बचाती है।

    खूबियां

    • आप इस स्टीम आयरन को वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल दोनों पोजीशन में इस्तेमाल कर सकते हैं यानी आप कपड़े हैंगर पर टांग कर भी आयरन कर सकते हैं।
    • इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह एनर्जी एफिशिएंट होता है, जो कम बिजली से ज्यादा स्टीम जनरेट करता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्टीम आयरन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • ACTIVA Plancha 900 Watts Light Weight Dry Iron

    यह एक सिंपल, हल्का और बजट-फ्रेंडली आयरन है, जिसे रोजाना इस्तेमाल में उपयोग करना बेहद आसान होता है। यह 900 वॉट की हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो कपड़ों को जल्दी गर्म करने में मदद करता है और झुर्रियों को आसानी से हटाता है। यह नीला और सफेद रंग में आता है, जो देखने में आकर्षक लगता है। इसमें नॉन-स्टिक सोलप्लेट शामिल होती है, जो इसे किसी भी कपड़े पर आसानी से चलाने में मदद करती है और कपड़ों को जलने से बचाती है। आप इस आयरन से कॉटन, सिल्क और सिंथेटिक जैसे फैब्रिक को आसानी से प्रेस कर सकते हैं।

    खूबियां

    • इसमें एडजस्टेबल टेम्परेचर कंट्रोल नॉब दिए होते हैं, जिन्हें आप फैब्रिक के अनुसार सेट कर सकते हैं और सही तापमान पर कपड़ों को प्रेस कर सकते हैं। 
    • यह हल्का होता है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथों में थकान महसूस नहीं होती है।
    • इस पर आपको 1 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे अधिक भरोसेमंद बनाता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस नॉर्मल आयरन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Usha EI 1602 1000-Watt Lightweight Dry Iron

    यह एक हल्का और उच्च गुणवत्ता वाला आयरन है, 1000 वॉट की पावर के साथ आता है। यह तेजी से गर्म होता है और कपड़ों की झुर्रियों को आसानी से हटाता है। यह आयरन नॉन-स्टिक गोल्ड सोलप्लेट के साथ आता है, जो कपड़ों को स्मूदली प्रेस करता है और फैब्रिक को आयरन पर चिपकने नहीं देता है। इससे कपड़ों के जलने का खतरा नहीं रहता है। यह एडजस्टेबल थर्मोस्टेट कंट्रोल नॉब के साथ आता है, जिससे आप फैब्रिक के हिसाब से सही तापमान पर हीट को सेट करके कपड़े प्रेस कर सकते हैं। यह काफी हल्का होता है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है।

    खूबियां

    • इसमें पायलट लाइट इंडिकेटर मौजूद होता है, जो यह बताता है कि आयरन गर्म हो रहा है या नहीं।
    • यह 360 डिग्री स्विवेल कॉर्ड के साथ आता है, जिससे तार उलझती नहीं है और आयरन के दौरान मूवमेंट आसान होती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस आयरन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    05
  • Inalsa Grace 1200-Watt Dry Iron with Non Stick Coated Sole Plate

    अगर आप भी एक बजट फ्रेंडली और सिंपल आयरन लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह ड्राय आयरन एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 1200 वॉट की हीटिंग पावर शामिल होती है, जो जल्दी गर्म होकर कपड़ों को मिनटों में प्रेस करती है। इसमें नॉन-स्टिक कोटेड सोलप्लेट लगी होती है, जो फैब्रिक पर स्मूदली चलती है और कपड़ों को जलने से बचाती है। इससे प्रेसिंग करना बहुत आसान हो जाता है। इसमें एडजस्टेबल टेम्परेचर कंट्रोल नॉब दिए होते हैं, जिससे आप कॉटन, सिल्क, वूल या सिंथेटिक जैसे कपड़ों को आसानी से प्रेस कर सकते हैं। इसमें थर्मोस्टेट इंडिकेटर लाइट लगी होती है, जो आपको बताता है कि आयरन गर्म हो रही है या नहीं। यह काफी हल्का और एर्गोनोमिक डिजाइन में आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर हाथों में दर्द महसूस नहीं होता है।

    खूबियां

    • यह 360 डिग्री स्विवेल कॉर्ड के साथ आता है, जो तार को उलझने से बचाता है। इससे आयरन को मूव करना आसान होता है।
    • यह शार्प टिप डिजाइन में आता है, जिसकी मदद से कॉलर, बटन या किनारों को प्रेस करने में आसानी होती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस आयरन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    06

इन बातों को ध्यान में रखकर चुने अपने लिए सही मॉडल

देखिए हर किसी की जरूरत और बजट अलग-अलग होता है। ऐसे में हमने नीचे स्टीम आयरन और नॉर्मल आयरन के 6 विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी है, जिसमें आपको मॉडल, फीचर्स, टाइप और उनके फायदे के बारे में बताया है, ताकि आपको अपने लिए एक सही विकल्प चुनने में आसानी हो

मॉडल नाम 

टाइप 

हीट क्वालिटी 

डिजाइन 

मुख्स फीचर्स 

फायदे 

किसके लिए सही?

OWNAIR Steam Iron 

स्टीम आयरन 

35 g/min स्टीम आउटपुट 

एडजस्टेबल स्टैंड, वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरह से इस्तेमाल 

2.1L वाटर टैंक, 10 हीट मोड्स, ऑटो शट ऑफ 

बड़ी मात्रा में कपड़े प्रेस करने के लिए आसान 

घर, बुटीक या बड़े फैब्रिक यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प

Hamilton Beach Professional Garment Steamer  

स्टीम आयरन 

टर्बो स्टीम मोड, फास्ट हीटअप 

हैंडहेल्ड डिजाइन 

300ml टैंक, डिटैचेबल ब्रश, एर्गोनोमिक हैंडल  

हल्का और हैंडी 

रोजमर्रा के कपड़ों और ऑफिस यूज के लिए 

Nesugar Portable Handheld Garment Steamer 

स्टीम आयरन  

15 सेकंड में हीटअप  

कॉम्पैक्ट और ट्रैवल फ्रेंडली  

0.8 lbs वजन, 10 मिनट लगातार स्टीम 

यात्रा या छोटे कपड़ों के लिए परफेक्ट  

ट्रैवलर्स, ऑफिस वर्कर्स के लिए बढ़िया

ACTIVA Plancha 900W Dry Iron 

ड्राय आयरन    

फास्ट हीट एलिमेंट 

हल्का डिजाइन   

नॉन-स्टिक सोलप्लेट, 1 साल वारंटी

बजट फ्रेंडली, बेसिक आयरनिंग

बेसिक घरेलू जरूरतों के लिए 

Usha EI 1602 1000W Dry Iron 

ड्राय आयरन/नॉर्मल आयरन 

फास्ट हीट 

मल्टीकलर हल्की बॉडी    

नॉन-स्टिक सोलप्लेट, 5 फैब्रिक सेटिंग     

भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला   

रोजाना इस्तेमाल और हल्के कपड़ों के लिए

Inalsa Grace 1200W Dry Iron 

ड्राय आयरन 

हाई टेम्परेचर कंट्रोल

एर्गोनोमिक हैंडल    

1200W पावर, टेम्प कंट्रोल नॉब, नॉन-स्टिक प्लेट 

हाई हीट से झुर्रियां जल्दी हटाती है 

मोटे फैब्रिक जैसे जींस, कॉटन आदि के लिए सही

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्टीम आयरन क्या होता है और कैसे काम करता है?
    +
    स्टीम आयरन में एक इन-बिल्ट वॉटर टैंक शामिल होता है, जो गर्म होकर भाप छोड़ता है और इसी भाप से कपड़े प्रेस होते हैं। यह आयरन स्मूद और आसानी से चलता है।
  • नॉर्मल आयरन किस प्रकार के कपड़ों के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    नॉर्मल आयरन सिंथेटिक, नायलॉन, सिल्क और पॉलिएस्टर जैसे हल्के कपड़ों के लिए सबसे अच्छे होते हैं।
  • क्या नॉर्मल आयरन से भारी कपड़ों को प्रेस किया जा सकता है?
    +
    हां, आप नॉर्मल आयरन से भारी कपड़ों को प्रेस कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा जोर लगाना पड़ता है।