चमकाना है हर कपड़ा? तो Panasonic Washing Machine के इन टॉप मॉडल्स पर करें भरोसा!

मशहूर ब्रांड Panasonic की Washing Machine ऊर्जा कुशलता के साथ आपके हर कपड़े को अच्छी तरह धोने व सुखाने में कर सकती हैं मदद। टॉप लोड से लेकर फ्रंट लोड हर तरह के मॉडल्स हैं उपलब्ध, डालिए एक नजर और जानिए उनकी खूबियां।
Panasonic Washing Machine

मार्केट में मिलने वाली अलग-अलग ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में से पैनासॉनिक एक पुराना व भरोसेमंद नाम है। Panasonic Washing Machine को उनके टिकाऊपन के कारण विश्वसनीय माना जाता है, जो उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री, नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक खूबियों के साथ डिजाइन की जाती हैं। ये समय के साथ निरंतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती हैं। इनमें विशेष ज़ंग-रोधी कोटिंग्स, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और ऑटो टब केयर जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल होते हैं जो इनकी लंबी उम्र और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करते हैं, जिससे ये घरों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाती हैं। इसी कड़ी में हम आपको इस ब्रांड के टॉप पांच मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी अच्छा निवेश साबित हो सकते हैं। अमेजन पर मिलने वाले इन विकल्पों को लोगों ने भी काफी पसंद किया है, और आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी मॉडल चुन सकते हैं।

घर के ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

  • Panasonic 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    6.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है। इसमें आपको 700RPM वाली मोटर मिल जाएगी, जो तेजी से घूमते हुए कपड़ों को जल्दी धोने व सुखाने में मदद करती हैं। इसमें आपको नॉर्मल, डेलिकेट, ईको वॉश, क्विक, सोक, जींस, बेडशीट, ड्रायनैमिक स्पिन, वॉश+रिंज, वॉश+स्पिन, रिंज+स्पिन और टब हाईजीन जैसे 12 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसमें दी गई Activ Foam Wash टेक्नोलॉजी वॉश साइकिल शुरू होने से पहले महीन, उच्च घनत्व वाला झाग बनाता है। यह झाग फोम रेशों के भीतर से गंदगी के कणों को उठाता है, अलग करता और हटाता है। इसका Quick Wash लोड का सही वजन कर सकत है और उस हिसाब से सही वॉश प्रोग्राम और वॉटर लेवल का चयन कर सकता है। इसे डिटर्जेंट और सॉफ्टनर का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया। वहीं, सफाई के लिहाज से इसमें इसका ऐंटीबैक्टेरियल Water Inlet भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎NA-F65LF3CRB
    • टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
    • मटेरियल- मेटल
    • क्विक वॉश
    • लिंट फिल्टर
    • ऑटो बैलेंसिंग

    खूबियां

    • इसकी मेटल बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
    • ओवरहीटिंग कंट्रोल मोटर को खराब होने से बचाएगा
    • मेमोरी बैकअप के साथ इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा दी गई है
    • एरर अलार्म इसमें आई खराबियों का पता लगाया जा सकता है
    • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यना रखा जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है
    01
  • Panasonic 6.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    सेमी ऑटोमैटिक संचालन वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 6.5 किलोग्राम है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में आपको जेंटल और हेवी जैसे 2 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इसमें दी गई Aqua Spin Rinse की सुविधा आपके कपड़ों पर डिटर्जेंट/गंदगी के अवशेष नहीं जमने देगी। इसका शक्तिशाली शावर और कठोर धुलाई 100% डिटर्जेंट को हटा देता है जिससे कपड़ों पर कोई निशान नहीं बचता। इसकी क्विक वॉश साइकिल की मदद से कपड़ों को 15 मिनट में धोया जा सकता है। इसकी 360 Watt की शक्तिशाली मोटर की मदद से पर्दे, लिनेन जैसे भारी कपड़े भी धोए जा सकते हैं। टब के बीच में स्थित ताज़े पानी का शक्तिशाली शावर प्रभावशाली धुलाई प्रदान करता है। इसका शक्तिशाली घूमने वाला Pulsator वॉशिंग मशीन में पानी का करंट बनाता है जिससे कपड़े आगे-पीछे घूमते हैं। इससे कपड़े से सारी गंदगी निकल जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎NA-W65L7ARB
    • टाइप- सेमी ऑटोमैटिक
    • कलर- ब्लू
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • बजर

    खूबियां

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
    • एयर ड्राय की सुविधा के साथ कपड़ों को कम समय में सुखाया जा सकता है
    • लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोए को इकट्ठा कर सकता है
    • इसकी 1350RPM की मोटर कपड़ों को कम समय में सुखा सकती है
    • 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है
    • नॉब कंट्रोल की मदद से इसे आसान से चलाया जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके वॉटर ड्रेन को लेकर शिकायत की है
    02
  • Panasonic 8 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आपको 700RPM वाली मोटर मिल जाएगी, जिस वजह से कपड़े कम समय में धोए व सुखाए जा सकते हैं। इसमें आपको नॉर्मल, ईको, डेलिकेट, ड्रायनैमिक स्पिन, क्विक वॉश, वॉश+रिंज, सोक, वॉश+स्पिन, जींस, रिंज+स्पिन, बेड शीट और टब हाईजीन जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसका Drynamic Spin कपड़े सुखाने के समय को 20% तक कम कर देता है। वहीं, ऐक्वा रिंज स्पिन एक बड़े क्षेत्र पर ज़ोरदार बौछार झाग को प्रभावी ढंग से धो देता है। भिगोकर धोने के पारंपरिक तरीके की तुलना में, इससे 28% तक पानी की बचत होती है। इसमें दी गई Overheating Control की सुविधा मोटर को खराब होने से बचाने में मदद करती है। इसमें आसानी से सफाई सुनिश्चित करने के लिए बड़ी क्षमता वाला लिंट फिल्टर लगाया गया है। अपने बड़े आकार के कारण, यह कम पानी के स्तर पर भी लिंट को रोक सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎NA-F80LF4CRB
    • टच कंट्रोल
    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटो बैलेंस
    • एरर अलार्म
    • ऑटो पावर ऑफ

    खूबियां

    • ऐक्टिव फोम वॉश टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर धुलाई परिणाम मिलेंगे
    • यह जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ कर सकती है
    • क्विक वॉश के साथ कपड़ों को कम समय में धोया जा सकता है
    • हेक्सागॉनल ड्रम कपड़ों की नाजकुता से धुलाई करता है
    • इसमें भारी कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है
    • बिल्ट-इन हीटर के साथ कपड़े गर्म पानी में भी धोए जा सकते हैं

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके फीचर्स कम पसंद आए
    03
  • Panasonic 8 Kg Wifi Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine

    8 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन बिल्ट-इन हीटर के साथ आती है, जो कपड़ों को बेहतर दाग हटाने और 99.9% तक खत्म करने के साथ साफ कर सकती है। इसका ऐक्टिव फोम सिस्टम वॉश साइकिल शुरू होने से पहले महीन, उच्च-घनत्व वाला झाग बनाता है। यह झाग गंदगी से चिपक जाता है और रेशों की गहराई में मौजूद गंदगी के कणों को उठाकर अलग कर देता है। इसका Sazanami Drum डिंपल के आकार के जेट से डिज़ाइन किया गया, यह गंदे कपड़ों से धूल और गंदगी को प्रभावी ढंग से हटाता है और कपड़ों पर कोमल भी रहता है। यह डिज़ाइन बेहतर हाई स्पिन और ड्राई क्लीनिंग प्रदान करती है और कपड़ों को ड्रम में फंसने और खराब होने से भी बचाती है। यह Wifi Washing Machine आसानी से आपके फोन से भी नियंत्रित की जा सकती है। पारंपरिक वाशिंग मशीनों में, कपड़े धोने के बाद नमी बरकरार रखती हैं, जिससे धूप में सूखने में भी ज़्यादा समय लगता है। इस वाशिंग मशीन का स्पिन ओनली कोर्स पारंपरिक वाशिंग मशीनों की तुलना में 20% तक तेज़ी से कपड़े सुखाने की सुविधा देकर इस समस्या का समाधान करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎NA-F80CH3CRB
    • वॉइस कंट्रोल
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • PCM बॉडी
    • ओवरहीटिंग कंट्रोल
    • चाइल्ड लॉक

    खूबियां

    • अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं
    • AI टेक्नोलॉजी के साथ यह बेहतर धुलाई परिणाम दे सकती है
    • 700RPM की मोटर कपड़ों को तेजी से सुखा सकती है
    • ऑटो बैलेंसिंग ठीक से लोड न किए गए कपड़ों को सही कर सकती है
    • बड़ा लिंट फिल्टर कपड़ों से रोओं को अलग कर सकता है
    • बिजली जाने के बाद यह पुरानी सेटिंग पर ही फिर से चालू हो सकती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी लिड की क्वालिटी पसंद नहीं आई
    04
  • Panasonic 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    बिल्ट-इन हीटर से लैस, यह वॉशिंग मशीन गर्म पानी और स्क्रब-वॉश प्रभाव से जिद्दी गंदगी और दागों को पूरी तरह से हटा सकती है। बिल्ट-इन हीटर धुलाई के दौरान पानी का तापमान हाई बनाए रखता है ताकि ठंडे पानी से मुश्किल से निकलने वाले दागों को प्रभावी ढंग से धोया जा सके। 1400 RPM पर, यह वॉशिंग मशीन न केवल आपके कपड़ों को सामान्य से कहीं अधिक तेजी से धोती है। इसमें दी गई Child Lock की सुविधा बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने में मदद करती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन प्रीवॉश के साथ कपड़ों को पानी में भिगोकर रखने के बाद साफ करती है। इसके 480mm चौड़े दरवाजे के साथ कपड़ों की आसान लोडिंग और अनलोडिंग की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- NA-148MB3L01
    • फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
    • कलर- ग्रे
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • पॉज-ऐड
    • हेवी वॉश

    खूबियां

    • हैंड वॉश सुविधा के साथ कपड़े हाथ से धोने के समान सफाई मिलती है
    • वुल वॉश के साथ सर्दियों के कपड़ों को अच्छी तरह धोया जा सकता है
    • क्रिस्टल ड्रम के साथ कपड़ों में डिटर्जेंट आसानी से प्रवेश करेगा
    • रैपिड वॉश के साथ कम समय में कपड़ों को धोया जा सकता है
    • टब क्लीन के साथ वॉश ड्रम की सफाई आसानी से की जा सकती है
    • ऑटो क्लीन के साथ टब में बैक्टेरिया नहीं पनपेगी

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर शिकायत की है
    05

जानिए इन मॉडल्स के बीच का अंतर

मॉडल

टाइप

मोटर

सुविधा

‎NA-F65LF3CRB

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

‎700 RPM

ऐक्टिव फोम वॉश

‎NA-W65L7ARB

सेमी ऑटोमैटिक

1350 RPM

इफेक्टिव वॉश पल्सेटर

‎NA-F80LF4CRB

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

700 RPM

ड्रायनैमिक स्पिन

NA-F80CH3CRB

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

‎700 RPM

15 वॉश प्रोग्राम

‎NA-148MB3L01

फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड

‎1400 RPM

प्री वॉश

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या पैनासॉनिक वॉशिंग मशीन एक अच्छी पसंद हो सकती है?
    +
    हां, पैनासॉनिक वाशिंग मशीन एक अच्छी पसंद हो सकती है क्योंकि यह AI और वाई-फाई जैसे उन्नत फीचर्स, कीटाणु-नाशक सुविधा, और 5-स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग प्रदान करती है, जिससे कपड़े धोने का काम आसान और अधिक प्रभावी होता है। ये मशीनें कुशल धुलाई, समय की बचत, और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं।
  • क्या पैनासॉनिक वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं?
    +
    हां पैनासॉनिक वाशिंग मशीन ऊर्जा-कुशल होने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जिनमें इन्वर्टर मोटर जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं जो ऊर्जा की खपत को अनुकूलित करती हैं और अक्सर 5 स्टार जैसी उच्च ऊर्जा रेटिंग प्राप्त करती हैं, जिससे उपयोगिता बिल कम करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • अमेजन पर पैनासॉनिक वॉशिंग मशीन किस कीमत पर मिलेगी?
    +
    पैनासॉनिक वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल, क्षमता, फीचर्स व एनर्जी स्टार रेटिंग अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, इसके सामान्य मॉडल आपको ₹10,000-₹30,000 तक मिल सकते हैं।