जब भी बात आती है घर पर सेहतमंद तरह से खाना पकाने की तो एयर फ्रायर को एक बहुत अच्छा उपकरण माना जाता है। ये कम या बिना तेल के काफी सारी चीजों को तलने, बेक करने, ग्रिल करने या भूनने के काम आ सकता है। वैसे तो मार्केट में आपको एयर फ्रायर की कई ब्रांड्स देखने को मिल जाएंगी, जिनमें Pigeon व Havells दो लोकप्रिय नाम हैं। लेकिन सवाल उठता है कि अगर इन दोनों में से किसी एक के एयर फ्रायर का चुनाव करना हो तो कौन-सा बेहतर होगा? पिजन और हैवेल्स दोनों के एयर फ्रायर का लक्ष्य डीप फ्राइंग की तुलना में तेल के इस्तेमाल में कटौती करके स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है। पिजन एयर फ्रायर अपनी 360 डिग्री हाई स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ 85% तक कम तेल का उपयोग करने पर जोर देता है। इसी तरह, हैवेल्स मॉडल भी एयरो क्रिस्प टेक्नोलॉजी का उपयोग करके 85% तक कम तेल का दावा करते हैं। वहीं, दोनों की ही उच्च वाट क्षमता तेजी से खाना पकाने में मदद कर सकती है। तो आइए अब नजर डालते हैं दोनों ही ब्रांड्स के विकल्पों पर और समझते हैं उनका अंतर।
ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
अगर आप हेल्दी, फास्ट और आसानी से कुकिंग करना चाहते हैं तो पिजन का यह डिजिटल एयर फ्रायर काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आसानी से स्वादिष्ट रेसिपीज़ को बनाया जा सकता है। इसमें आपको 8 प्रीसेट मेन्यू मिलेंगे जिसमें फ्रेंच फ्राईज, पनीर टिक्का, समोसा, वेजिटेबल रोस्ट, पिज्जा, कटलेट, केक और चिप्स जैसी डिशेज़ आसानी से बन जाएंगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें 360 डिग्री हाई स्पीड सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी वजह से खाना बिल्कुल क्रिस्पी बनेगा और एक समान रूप से पकेगा। इस 4.2 लीटर कपैसिटी वाले एयर फ्रायर में आसानी से 85% तक कम तेल का इस्तेमाल करते हुए कुकिंग की जा सकती है। डिजिटल डिस्प्ले के साथ आने वाले इस एयर फ्रायर को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। वहीं, इसके डिले स्टार्ट फंक्शन की मदद से आप खाने को टाइमर सेट करके भी बना पाएंगे। डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाले इस पिजन एयर फ्रायर की बास्केट रस्टप्रूफ क्वॉलिटी की है जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- पिजन
- मॉडल- 15045
- मोटर- 1200 Watts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील, प्लास्टिक, एल्यूमीनियम
- कंट्रोल मेथड- टच
- वोल्टेज- 220 Volts
- कलर- ग्रीन
खूबियां
- टच कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है
- इसकी अधिकतम टेंप्रेचर सेटिंग 200 डिग्री सेल्सियस तक की है
- इसके नॉन स्टिक बास्केट में खाना आसानी से चिपकेगा नहीं
- 1200 Watts के कारण खाना जल्दी व बेहतर तरह से पकेगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
01
Havells Prolife Stellar Chef Air Fryer 5.5 Ltr
1500W के हीटिंग सिस्टम के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर हैवेल्स का है, जो कम-से-कम तेल का इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। यह फ्रेंच फ्राइज, कटलेट और कबाब जैसी डिशेज को हेल्दी तरह से बनाने में मदद कर सकता है। 5.5 लीटर की क्षमता वाला यह एयर फ्रायर एकबार में ज्यादा मात्रा में चीजों को पका सकता है, जिससे सभी को गर्म खाना मिलेगा। इसकी ट्रांस्पेरेंट सी-थ्रू विंडो आपको पक रहे खाने पर नजर रखने में मदद करती है। इससे आपको बार-बार बास्केट को खोलने की जरूरत नहीं होगी और खाना एकसमान रूप से पकेगा। इसकी एडवांस एयरो क्रिस्प 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी सुनिश्चित करती है कि खाना बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम रहे। इसमें चाइल्ड-लॉक सुरक्षा सुविधा दी गई है जो खाना बनाते समय आकस्मिक रुकावटों को रोकती है। यह चिंतामुक्त संचालन सुनिश्चित करता है, खासकर बच्चों वाले घरों में। इस एयर फ्रायर को कम या बिना तेल के खाना पकाने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह स्वाद से समझौता किए बिना स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देता है। आप 85% तक कम फैट वाले स्नैक्स और भोजन का आनंद ले सकते हैं, जो इसे फिटनेस के प्रति जागरूक परिवारों के लिए आदर्श बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल- GHCAFRSK150
- आउटपुट वॉटेज- 1.5E+3 Watts
- टच कंट्रोल
- मैक्सिमम टेंप्रेचर सेटिंग- 200 Degrees Celsius
- टाइमर
- स्टेन रेजिजटेंट
खूबियां
- मीडियम व बड़े साइज के परिवार के लिए यह सही पसंद हो सकता है
- इसमें 8 ऑटो प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं
- इसमें घर पर रेस्टोरेंट जैसा खाना बनाया जा सकता है
- इसके पार्ट्स को आसानी से साफ किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
02
Pigeon by Stovekraft STELLAR Air Fryer
सी-थ्रू ग्लास टॉप के साथ आने वाले इस पिजन एयर फ्रायर में आप खाने को पकते हुए आसानी से देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कुकिंग को कभी भी रोक सकते हैं। 5.5 लीटर की कपैसिटी वाले इस एयर फ्रायर की ब्लेडलेस टेक्नोलॉजी खाने को बिना तेल के आसानी से पकाने में मदद करती है। इसमें पके खाने का टेक्सचर क्रिस्पी रहता है और उसका फैट कॉन्टेंट 80% तक कम रह सकता है। फ्रेंच फ्राइज़, कटलेट, पनीर टिक्का, समोसा, पिज्जा, चिप्स, केक और वेजिटेबल रोस्ट जैसे 8 प्री-प्रोग्राम्ड मेन्यू के साथ आने वाले इस पिजन एयर फ्रायर में कई अन्य डिशेज भी आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसमें लगी हुई 1500 Watts की मोटर कुकिंग टाइम को कम करते हुए खाने को अच्छी तरह पकाने में मदद करती है। यह एयर फ्रायर व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन रहेगा। वहीं, इसकी एयर व्हर्ल टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है की हीट समान रूप से बटे ताकी खाना कहीं से भी कच्चा न रह जाए। बड़ी साइज वाले इस एयर फ्रायर में आसानी से एक बार में काफी सारा खाना बनाया जा सकता है। पिजन का यह एयर फ्रायर मॉडर्न डिजाइन वाला है जो आपके किचन में ज्यादा स्पेस नहीं लेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Pigeon
- मॉडल- 16547
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- प्लास्टिक
- यूनीफॉर्म हीटिंग टेक्नोलॉजी
- वेट- 5 किलोग्राम
- टच कंट्रोल
खूबियां
- स्टेन रेज़िजटेंट होने की वजह से इसमें आसानी से दाग नहीं लगेगा
- ऑटोमैटिक शट ऑफ बिजली की बचत करने में मदद करेगा
- ड्यूअल जोन फीचर की वजह से इसे दो सेटिंग पर इस्तेमाल किया जा सकता है
- इसके तापमान को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह ज्यादा टिकाऊ नहीं लगा
03
Havells Air Fryer Prolife Crystal
5 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर हैवेल्स का है जो आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर अपनी स्लीक और यूजर फ्रेंडली डिजाइन के साथ खाना बनाने के काम को काफी आसान बना सकता है। इसमें आपको 8 प्री-सेट कुकिंग मोड्स मिलेंगे; जिनमें फ्राइंगि, बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग व अन्य शामिल है। इसकी खासियत है कि इसमें आप बेफ्रिक होकर सुरक्षा के साथ खाना बना सकेंगे। चाइल्ड-लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है। इसके बिल्ट-इन 60 मिनट के टाइमर के साथ हर बार बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। आपको बस अपना मनचाहा समय सेट करना होगा। बिल्ट-इन 24-घंटे के डिहाइड्रेट मोड के साथ नई पाक कला संभावनाओं को उजागर किया जा सकता है। इसकी मदद से घर पर सूखे मेवे और अन्य चीज़ें आसानी से बनाई जा सकती है। यह फंक्शन पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक्स और सामग्री को धीरे-धीरे और समान रूप से सुखाने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल- GOCAFBXK12321
- वोल्टेज- 230.0 Volts
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- प्लास्टिक
- LED डिस्प्ले
- प्रीहिट फंक्शन
खूबियां
- ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन और कूल-टच हैंडल की सुविधा दी गई है
- एयरोक्रिस्प टेक्नोलॉजी 85% कम तेल के साथ खाने को पका सकती है
- सी-थ्रू विंडो के साथ खाने को पकते हुए देखा जा सकता है
- 1500W का प्रदर्शन खाने को सही व एकसमान रूप से पकाएगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी फंक्शनिंग पसंद नहीं आई
04
Havells Prolife Neo 4.5 L Air Fryer
कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह हैवेल्स एयर फ्रायर 4.5 लीटर की क्षमता वाला है, जो आपके मॉड्यूलर किचन के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन के साथ यह एयर फ्रायर सुनिश्चित करता है कि आपका भोजन सभी तरफ से समान रूप से पक जाए। यह खाने को तेजी से और हेल्दी तरह से पका सकता है। इसका हर दिशा में रैपिड एयर सर्कुलेशन, समान रूप से पका हुआ भोजन सुनिश्चित करता है, जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से अधिकतम नर्म रहेगा। ऑटो रीस्टार्ट इस फीचर एयर फ्रायर को एक ही समय और तापमान सेटिंग से 2 घंटे तक फिर से आरंभ करने की अनुमति देता है। एडजेस्टेबल टाइमर और टेंप्रेचर की सुविधा आपको अपनी खाना पकाने की आवश्यकताओं और स्वाद के अनुसार तापमान और समय सेटिंग को सेट करने की अनुमति देती है। टच कंट्रोल के साथ डिजिटल डिस्प्ले आपके अनुकूल इंटरफेस देता है, जिससे खाना पकाने के मापदंडों को सेट करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल- GHCAFEPK150
- वॉटेज- 1500 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- टच कंट्रोल
- मटेरियल- ABS
- वजन- 4 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें खाने को 85% तक कम तेल के साथ पकाया जा सकता है
- इसमें अलग-अलग डिशेज के लिए 8 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं
- छोटे परिवारों के लिए यह सही पसंद हो सकता है
- इसमें आपको दो रंगों को विकल्प मिल जाएंगे
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
05
समझिए इन मॉडल्स के बीच का अंतर
Pigeon vs Havells एयर फ्रायर: समझिए निष्कर्श
स्वस्थ खाना पकाने के लिए, पिजन और हैवेल्स एयर फ्रायर दोनों ही अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि दोनों का लक्ष्य काफी कम तेल में खाने को कुरुकुरा बनाने का है। आपके लिए बेहतर विकल्प कौन-सा है यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। हैवेल्स मॉडल अक्सर अधिक वाट क्षमता और संभावित रूप से बड़ी क्षमता के साथ आते हैं, जो संभावित रूप से ज्यादा खाने के लिए तेज़ और अधिक समान परिणाम प्रदान करते हैं। वहीं, पिजन हाई क्वालिटी मोटर और टेक्नोलॉजी के साथ, अक्सर अधिक किफायती कीमत पर, मजबूत प्रदर्शन का अनुभव करता है। अगर आपको ज्यादा क्षमता और पावर वाला एयर फ्रायर चाहिए तो हैवेल्स सही पसंद होगा और अगर बजट में एक अच्छे विकल्प की तलाश है तो पिजन ज्यादा बेहतर रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।