Lloyd बनाम Onida: कौन सी Washing Machine है घर के लिए बेहतर? जानिए यहां विस्तार से

लॉयड या ऑनिडा कौन सी वॉशिंग मशीन बेहतर है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो यहां विस्तार से समझ सकते हैं। आपको बता दें कि Lloyd वॉशिंग मशीन एक किफायती ब्रांड है, जो अपने टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। जबकि Onida की वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक, विभिन्न वॉश प्रोग्राम और क्विक वॉश जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आती है।
Lloyd बनाम Onida वॉशिंग मशीन कौन सी बेहतर है?

कहीं आप भी तो उन लोगों में से एक नहीं है, जो वॉशिंग मशीन का चयन करते समय लॉयड और ओनिडा को लेकर असमंजस में रहते हैं कि कौन सा ब्रांड बेहतर है? तो यहां आप विस्तार से समझ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां उपयोगकर्ता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोड और फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड Washing Machine के प्रमुक विकल्प मिलेंगे। यदि आपका बजट सीमित है और आप टिकाऊ वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो लॉयड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सेमी ऑटोमेटिक मॉडल की कम कीमत में अच्छी सुविधा प्रदान कर सकते हैं। अगर आप आधुनिक सुविधाओं वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो ओनिडा फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में निवेश कर सकते हैं, जो आपको स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक और कई तरह के वॉश प्रोग्राम प्रदान करती है।

अगर आप वॉशिंग मशीन के अलावा, रेफ्रिजरेटर, गीजर और अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

यहां आपको लॉयड और ओनिडा वॉशिंग मशीन के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

  • Lloyd elanteXL 8.5 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    8.5 किलोग्राम की क्षमता वाली यह लॉयड वॉशिंग मशीन मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बिजली की खपत कम कर सकती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील का जाल फिल्टर मिलता है। साथ ही इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह जंग मुक्त है। लॉयड वॉशिंग मशीन ओनिडा से बेहतर है क्योंकि यह कम बजट में कई फीचर्स के साथ आती है। इस सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशर में कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 2 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। यह यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मैजिक फिल्टर लगा हुआ है, जो लगातार धुलाई से कपड़ों में लिंट हो जाता है। इस वॉशिंग मशीन ब्रांड में मजबूत कांच का ढक्कन है, जो बेहद टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎GLWMS85APBEX
    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 50D x 83W x 103.5H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 8 किलो 500 ग्राम

    खासियत 

    • स्टेनलेस स्टील जाल फिल्टर
    • फिसलन रोधी बड़े पहिये
    • रखरखाव में आसान 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Lloyd Havells 7.5 Kg Semi Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप घर के लिए कम बजट में वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो लॉयड ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है। इस सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 2 वे मैजिक फिल्टर मिलता है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक्वा बैलेंसर फंक्शन के साथ आती है, जो पानी से भरा डबल लेयर्ड बैलेंसर स्पिनिंग के दौरान कंपन को कम करता है। यह Lloyd Washing Machine मजबूत ग्लास वाले डबल लेयर वाले ढक्कन के साथ आती है, जिसका लुक बेहद स्टाइलिश है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली इस सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 7.5 किलोग्राम की क्षमता मिलती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 360° वाटर शावर तकनीक है, जो पानी को हर दिशा में और सभी कोनों में स्प्रे करती है। यह सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 1300 RPM की शक्तिशाली मोटर के साथ आती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎GLWMS75CBGEL
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - ‎1300 आरपीएम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49.5D x 83W x 97H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 24 किलोग्राम 

    खासियत 

    • प्री मिक्स डिटर्जेंट चक्र
    • टिकाऊ मोटर
    • एक्वा बैलेंसर

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • Lloyd Havells- 7.0 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह लॉयड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन छोटे परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। 1400 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर वाली इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में सभी प्रकार के कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। यदि आपका बजट सीमित है और आप टिकाऊ वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो लॉयड ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है। LED डिजिटल डिस्प्ले वाली इस ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का उपयोग करना बेहद आसान है। इस मॉडल में बिजली की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में शानदार लुक वाला बड़ा दरवाजा मिलता है, जो भारी कपड़ों को धुलने के लिए बेहतरीन जगह प्रदान करता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GLWMF70WC1
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49.5D x 85W x 59.5H सेंटीमीटर
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 आरपीएम
    • वोल्टेज - 230 

    खासियत 

    • सुपर साइज़ दरवाजा
    • 90° सेल्सियस पर स्टरलाइज़ करके धोएं

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    03
  • ONIDA 12 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    1300 RPM की शक्तिशाली मोटर वाली यह ओनिडा वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इस सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में नाजुक, कोमल, सामान्य और भारी कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 4 वॉश प्रोग्राम शामिल है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत कर सकती है। 12 KG की क्षमता वाला यह Onida Washing Machine बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत है। यह सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कपड़े धोने और सुखाने का कार्य दोनों करती है। इस वॉशिंग मशीन ब्रांड पर 2 साल और मोटर पर 10 साल की वारंटी मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎S12GS1
    • ब्रांड - Onida 
    • क्षमता - 12 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56D x 91.5W x 104.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 29 किलोग्राम 


    खासियत 

    • बेहतरीन गुणवत्ता
    • मल्टीपल वॉश प्रोग्राम
    • कम बिजली खपत करें

    कमी 

    • कोई कमी नहीं
    04
  • ONIDA 7 kg 5 Star Semi Automatic Top Loading Washing Machine

    7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह ओनिडा वॉशिंग मशीन 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की कम खपत कर सकती है। इस टॉप लोड वॉशर में 1400 RPM की शक्तिशाली मोटर है, जो तेज स्पीड से कपड़े धुलने का काम करती है। इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में कोमल और मजबूत कपड़ों के लिए 2 वॉश प्रोग्राम शामिल है। इस वॉशिंग मशीन ब्रांड की जंग रहित बॉडी लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। इस ऑटोमेटिक वॉशर को नियंत्रित करने के लिए बटन की सुविधा है। इस टॉप लोड ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में शक्तिशाली वॉश मोटर है, जो धुलाई और स्पिनिंग कार्यों को ऑपरेट करता है। पावरफुल ड्रायर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में मैजिक फिल्टर मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 43.5D x 74W x 93.5H सेंटीमीटर
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 आरपीएम 
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम 
    • नियंत्रण प्रकार - पुश बटन

    खासियत 

    • मैजिक फिल्टर 
    • 5 फिन स्टॉर्म पल्सेटर 
    • रस्ट फ्री कैबिनेट 

    कमी 

    • अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन की बिल्ड क्वालिटी में कमी बताई है।
    05

कौन सी वॉशिंग मशीन बेहतर है लॉयड या ओनिडा? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से लॉयड और ओनिडा वॉशिंग मशीन के प्रमुख मॉडल्स मिलेंगे। ये वॉशिंग मशीन अलग-अलग क्षमता, आरपीएम स्पीड, एनर्जी रेटिंग और खास फीचर्स के साथ आती है ताकि आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद और टिकाऊ ब्रांड का चयन कर सकें। 

ब्रांड्स

क्षमता 

आरपीएम स्पीड 

एनर्जी रेटिंग 

खास फीचर्स 

Lloyd 

8.5 किलोग्राम

N/A 

5 स्टार 

सेमी ऑटोमेटिक 

Lloyd 

7.5 किलोग्राम

1300 RPM

5 स्टार 

सुरक्षात्मक चूहा जाल

Lloyd 

7 किलोग्राम

1400 RPM 

5 स्टार 

90 डिग्री सेल्सियस स्टरलाइज़ वॉश

Onida 

12 किलोग्राम 

1300 RPM

5 स्टार 

2 कैस्टर व्हील, एक्टिव सोक टाइमर 25 मिनट, जंग मुक्त बॉडी, स्पिन टाइमर 10 मिनट, वॉश टाइमर 15 मिनट

Onida 

7 किलोग्राम

1400 RPM 

5 स्टार 

5 फिन स्टॉर्म पल्सेटर, हाई स्पीड स्पिन 1300 RPM, मैजिक फ़िल्टर, शक्तिशाली वॉश मोटर और जंग रहित बॉडी

निष्कर्ष 

न तो लॉयड और न ही ओनिडा बेहतर वॉशिंग मशीन है क्योंकि सबसे अच्छा विकल्प व्यक्तिगत जरूरत, सुविधा और बजट पर निर्भर करता है। लेकिन लॉयड को आमतौर पर परिवारों के बीच लोकप्रिय ब्रांड माना जाता है, जबकि ओनिडा टिकाऊपन के लिए प्रसिद्ध है। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लॉयड और ओनिडा वॉशिंग मशीन में क्या अंतर है?
    +
    लॉयड और ओनिडा दोनों ही भारतीय बाजार में लोकप्रिय वॉशिंग मशीन ब्रांड हैं, लेकिन उनके डिजाइन, विशेषताओं और कीमत में अंतर होता है।
  • कौन सी वॉशिंग मशीन अधिक ऊर्जा कुशल है?
    +
    यह मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर, इन्वर्टर तकनीक वाली वॉशिंग मशीन अधिक ऊर्जा कुशल होती हैं।
  • भारत में लॉयड और ओनिडा वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है?
    +
    भारत में लॉयड और ओनिडा वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल और विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर, आप 10,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की कीमत हो सकती है।