क्या LG सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है आपके लिए सही विकल्प? यहां जानें

चमकदार धुलाई के लिए क्या एलजी वॉशिंग मशीन हैं बेहतरीन विकल्प? यहां बताये गए मॉडल्स देते हैं शानदार कपड़ो की धुलाई, कम पानी और बिजली खपत के साथ। ये मशीन छोटी-बड़ी 7 Kg से 11 Kg तक साइज में हैं मौजूद। विंड जेट ड्राई और रैट अवे तकनीक के साथ मिलती है दमदार परफॉर्मेंस।
LG सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
LG सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

क्या एलजी वॉशिंग मशीन आपके लिए सही विकल्प हैं? इस सवाल का जवाब पाने के लिए आप सही जगह आये हैं। यहां बताई गई LG की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल्स को कम समय और पानी की बचत के साथ बेहतरीन धुलाई के लिए डिज़ाइन किया है। ये मशीन मजबूत, टिकाऊ और दमदार फीचर्स के साथ, हर भारतीय परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हैं। इनमें आपको छोटे और बड़े परिवार के हिसाब से कैपेसिटी के कई विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि सही विकल्प यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करता है। फिर भी हमने यहां पर अमेजन पर मौजूद एलजी कंपनी की सेमी ऑटोमैटिक मशीन को सूचीबद्ध किया है, जो कई वाश प्रोग्राम के साथ आती है। आइये देखें शानदार 5 विकल्प। 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

Top Five Products

  • LG 7 Kg 5 Star Semi-Automatic Washing Machine

    LG की यह 7 Kg की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मीडियम साइज के परिवार के लिए बढ़िया है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे यह कम बिजली और पानी की खपत करती है। इस वॉशिंग मशीन में वॉश और स्पिन टब दोनों हैं वहीं स्पिन टब की क्षमता 5.5kg है और स्पिन स्पीड 1300 RPM है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। यह मशीन रैट अवे तकनीक के साथ आती है, जो चूहों से सुरक्षा देती है। विंड जेट ड्राई फीचर से कपड़े जल्दी सूखते हैं। जेंटल, नॉर्मल, स्ट्रांग तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए है, जिससे अलग-अलग कपड़ों की सफाई बेहतर होती है। प्लास्टिक बॉडी होने से जंग से बचाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • रंग - डार्क ग्रे 
    • ब्रांड - एलजी
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 आरपीएम

    खूबी 

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से बिजली व पानी की बचत होती है। 
    • सभी प्रकार के कपड़ों के लिए 3 वॉश प्रोग्राम दिए हुए है। 
    • लिंट कलेक्टर से बेहतर सफाई होती है। 

    कमी 

    • वॉशर का उपयोग करते समय शोर होता है।
    01
  • LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    यह 8.5 KG क्षमता वाली एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मजबूत, किफायती और उपयोग में आसान है। इस मशीन में रॉलर जेट पल्सेटर तकनीक दी गई है, जो कपड़ों को प्रभावी ढंग से साफ करती है और फैब्रिक को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसमें 3+1 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो हर प्रकार के कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इसमें 1300 RPM स्पिन स्पीड है जो तेजी से कपड़े सुखाती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करती है। इसका सॉक फीचर जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से हटाता है। इसकी प्लास्टिक बॉडी जंग से मुक्त और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 आरपीएम

    खूबी 

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से बिजली और पानी की बचत होती है। 
    • 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी + 5 साल की मोटर वारंटी दी गयी है। 

    कमी 

    • यूजर्स ने लिंट फ़िल्टर बेकार बताया है। 
    02
  • LG 11.5 kg, 5 Star Semi-Automatic Washing Machine

    एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन किफायती कीमत में कम पानी और बिजली खपत करने वाली बढ़िया वॉशिंग मशीन है. इसकी 11.5 किग्रा क्षमता बड़े साइज के परिवार के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी हुई है, बिजली की कम खपत करती है। इस सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की 1350 RPM स्पिन स्पीड से कपड़े तेज़ी से सूखते हैं। वहीं इसमें मौजूद 3+1 धुलाई प्रोग्राम ऊनी, कश्मीरी, रेशम और कढ़ाई वाले कपड़े, कंबल, कॉटन कपास, लिनन और रोजमर्रा के कपड़े की अच्छे से धुलाई करते हैं। वहीं रोलर जेट पल्सेटर और सॉक फीचर गहराई से सफाई और मिट्टी हटाने में मदद करते हैं। इस एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन को आप नॉब से कंट्रोल कर सकते हैं। जंग-रोधी प्लास्टिक बॉडी और 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी से यह वॉशिंग मशीन एक भरोसेमंद विकल्प बन जाती है

     स्पेसिफिकेशन 

    • उत्पाद साइज - 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता - 11.5 किलोग्राम

    खूबी 

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी हुई है।
    • वाटरप्रूफ पैनल है 

    कमी 

    • कुछ खास कमी नहीं है 
    03
  • LG 11 Kg Semi-Automatic Washing Machine

    11 Kg की यह एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी हुई है, जिससे कम बिजली और पानी की खपत होती है। इसकी 1300 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाती है। मैजिक व्हील्स से इसे आसानी से कहीं भी खिसकाया जा सकता है। स्मार्ट फ़िल्टर, कालर स्क्रबर फीचर आपके कफ और कॉलर को साफ़ करने में मदद करता है, जिससे आपका समय और मेहनत बचती है। रैट अवे फ़ीचर मौजूद है जो चूहा भगाने वाले रसायन से युक्त 3 मिमी मोटे प्लास्टिक कवर के साथ आता है। इसमें मौजूद Punch+3 तकनीक से कपड़े अच्छी तरह से साफ होते हैं। यह एक मजबूत, टिकाऊ और बढ़िया क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • आइटम का वजन - 35000 ग्राम

    खूबी 

    • सोक फीचर पुराने और भारी दागों को हटाने में मददगार है। 
    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर से बिजली जाने पर प्रोग्राम खुद से दोबारा शुरू हो जाता है। 
    • कॉलर व कफ की सफाई अच्छे से होती है।  

    कमी

    • कुछ खास नहीं।
    04
  • LG 10.5 kg 5 Star Washing Machine

    LG की यह 10.5 किग्रा क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रोलर जेट पल्सेटर तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों को गहराई से साफ करती है और धूल-मिट्टी और माइटीज़ को हटाती है। इसमें तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो हर प्रकार के कपड़ों की अच्छे से धुलाई करते हैं। मशीन में मौजूद रैट अवे फीचर चूहों से मशीन को खराब होने से बचाता है। मशीन के साथ 2 साल की वारंटी और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है। वहीं इस एलजी वॉशिंग मशीन की डिस्प्ले में वाटर सेलेक्टर, सोक+वॉश टाइमर, वॉश सेलेक्टर, ड्रेन सेलेक्टर, स्पिन टाइमर देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • उत्पाद साइज - 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता - 10.5 किलोग्राम

    खूबी 

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली और पानी की बचत करती है।
    • जंग रहित प्लास्टिक बेस दिया हुआ है। 

    कमी 

    • कुछ खास कमी नहीं बताई है। 
    05

एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन के फायदे और नुकसान क्या है?

एलजी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के फायदे इस प्रकार है - 

  1. बजट-फ्रेंडली और कीमत में सस्ती सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है।
  2. बिजली की खपत कम करती है।
  3. दो टब सिस्टम से जल्दी सुखाने की सुविधा मिलती है।
  4. पानी को मैन्युअली कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे पानी की बचत होती है।
  5. मजबूत बॉडी और अच्छी ड्यूरेबिल है। 
  6. एलजी की सर्विस नेटवर्क अच्छी है जो आसानी से रिपेयर हो जाती है।
  7. रख-रखाव आसान और कम खर्चीला होता है।

नुकसान -

  1. मैन्युअल हस्तक्षेप जरूरी  है जैसे कि वॉश से ड्राई टब में कपड़े शिफ्ट करने पड़ते हैं।
  2. ऑटोमैटिक सुविधाएं नहीं होती है इसलिए समय और मेहनत ज्यादा लगती है।
  3. इनलेट वॉटर कंट्रोल मैन्युअल होता है जिसके कारण लगातार निगरानी रखनी पड़ती है।
  4. बच्चों या बुजुर्गों के लिए इस्तेमाल में कठिनाई हो सकती है।
  5. एडवांस फीचर्स की कमी है जैसे कि इन-बिल्ट हीटर या डिजिटल पैनल।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप अच्छी वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन और एलजी की फुली-ऑटोमैटिक में क्या अंतर है?
    +
    एलजी की सेमी-ऑटोमैटिक मशीन में वॉश और ड्राई के लिए अलग-अलग टब होते हैं और कपड़े मैन्युअली एक टब से दूसरे में शिफ्ट करने पड़ते हैं। वहीं, फुली-ऑटोमैटिक एलजी मशीन में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक होती है और मैन्युअल काम करने की ज़रूरत नहीं होती है।
  • एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन कितने समय तक चलती है?
    +
    एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की लाइफ आमतौर पर 5-7 साल होती है, जो उपयोग और रखरखाव पर निर्भर करती है।
  • एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में क्या खराबी आ सकती है?
    +
    एलजी सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में पानी का रिसाव, मोटर की खराबी, या टाइमर की समस्या जैसी खराबी आ सकती है।