यहां हम आज IFB Washing Machine के बारे में बात करने वाले हैं, जो अपनी इन-बिल्ट हीटर तकनीक के कारण काफी मशहूर है। इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो कपड़ों को केवल साफ नहीं, बल्कि जर्म-फ्री रखना चाहते हैं। खासतौर पर बच्चों के कपड़े, जिम के कपड़े और अंडरगारमेंट्स धोने में यह फीचर काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, यह तकनीक वॉशिंग मशीन में पानी को 40 डिग्री से लेकर 95 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करता है, जिससे कपड़े डीप क्लीन होते हैं और कपड़ों में लगे जिद्दी दाग, उनमें मौजूद बैक्टीरिया व उनमें से आने वाली बदबू आसानी से खत्म होती है। इसके अलावा भी IFB वॉशिंग मशीन में आपको कई स्मार्ट व एडवांस फीचर्स शामिल मिलते हैं, जिससे कपड़े धोने की प्रक्रिया आसान होती है। तो आइए नीचे दिए आईएफबी वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों को देखते हैं और उनके फीचर्स व खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
जिद्दी दागों की दुश्मन हैं ये इन-बिल्ट हीटर वाली IFB Washing Machines, एक वॉश में चकाचक कर देगी कपड़े
IFB 8 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्य के परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें मौजूद फीचर्स की बात करें, तो यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों का वजन और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को अपने आप चुनती है। इससे 30% तक समय और 25% तक पानी की बचत हो सकती है। इसका एडवांस फैब्रिक केयर कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाता है और कलर को फेड नहीं होने देता है, जिससे हर बार कपड़े धुलने के बाद नए जैसे लगते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 9 Swirl Wash शामिल होती है, जो कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है और जिद्दी दागों को भी आसानी से हटाती है। इसमें आपको Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और मशीन की सेटिंग्स को कहीं पर भी रहकर फोन से बदल सकते हैं या मशीन को ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें वॉयस इनेबल्ड होता है, जिसमें आपको अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है। इनकी मदद से आप केवल अपनी आवाज से वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- लोड टाइप - फ्रंट लोड
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस आईएफबी वॉशिंग मशीन में 2X पावर स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों से बैक्टीरिया को खत्म करती है और कपड़ों में झुर्रियां नहीं पड़ने देती है।
- इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं।
कमी
- कुछ लोगों की शिकायत है कि यह मशीन काफी शोर करती है।
01IFB 9 Kg 5 Star DeepClean Tech Fully Automatic Front Load Washing Machine
इस 9 किलोग्राम की आईएफबी वॉशिंग मशीन में इको इन्वर्टर लगा है, 40% तक बिजली की बचत करने में सक्षम होता है। दरअसल, यह इन्वर्टर मोटर कपड़ों के वजन अनुसार स्पीड को कम या ज्यादा करता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और मोटर पर भी कम दबाव पड़ता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें डीप क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों को गहराई तक साफ करता है और उसी के साथ कपड़ों के फैब्रिक और कलर को डैमेज होने से भी बचाता है। इसमें Warm Soak तकनीक शामिल होती है। इस तकनीक की मदद से आप मशीन में कपड़ों को हल्के गर्म पानी थोड़ी देर के लिए छोड़ सकते हैं, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग हल्के हो जाते हैं और फिर इन्हें धोना आसान होता है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े साफ होने से उनमें लगे जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और बदबू आसानी से हट जाती है। इस Front Load Washing Machine में 2x पावर स्टीम साइकिल मौजूद है, जो कपड़ों को जर्म-फ्री बनाने के साथ-साथ उनमें झुर्रियां पड़ने से भी रोकती है। खास बात यह है कि आप इस वॉशिंग मशीन को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर वॉशिंग साइकिल को बदल सकते हैं, मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, इसके अलावा अन्य सेटिंग्स को भी बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- लोड टाइप - फ्रंट लोड
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह तकनीक मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
- यह साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करने वाली वॉशिंग मशीन है यानी वॉशिंग प्रक्रिया के दौरान यह बहुत कम शोर करती है, जिसका फायदा यह होता है कि आप रात के समय भी बिना किसी को परेशान किए कपड़े धो सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन की परफॉर्मेंस को खराब बताया है।
02IFB 9 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह 9 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन टॉप लोड डिजाइन में आती है। उन लोगों के लिए यह अधिक फायदेमंद मानी जाती है, जिन्हें कमर दर्द की समस्या होती है, क्योंकि इस मशीन में कपड़े डालने के लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पड़ता है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को अपने आप चुनती है। इस Top Load Washing Machine की डीप क्लीन तकनीक कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने के साथ-साथ उसके फैब्रिक और कलर को खराब होने से भी बचाती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो कपड़ों से झुर्रियों को कम करता है और उन्हें 99.9% जर्म-फ्री बनाने में मदद करता है। वहीं इसमें शामिल एक्वा एनर्जी तकनीक हार्ड वॉटर को सॉफ्ट करने में मदद करती है, जिससे पानी में डिटर्जेंट अच्छी तरह मिलता है और कपड़े हार्ड वॉटर में भी बेहतर साफ होते हैं। इस वॉशिंग मशीन में Crescent Moon ड्राम लगा होता है, जो कपड़ों को खराब होने से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ऑटो लोड सेंसिंग
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- लोड टाइप - टॉप लोड
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में आपको वोल्टेज प्रोटेक्शन मिलती है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखता है।
- इसमें ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन शामिल है यानी लाइट कटने के बाद वॉशिंग सेटिंग्स जहां बंद होती है लाइट आने के बाद अपने आप वहीं से शुरू हो जाती है। इससे आपको दोबारा सेटिंग्स नहीं बदलनी पड़ती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03IFB 10.0 Kg 5 Star Top Load Washing Machine Aqua Conserve
10 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। फीचर्स की बात करें, तो यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन स्मार्ट सेंस तकनीक से लैस है, जो कपड़ों का वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है और कपड़े भी बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है,जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ों को साफ करता है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं और कपड़ों से आने वाली बदबू और उसमें मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इसमें पावर स्टीम फीचर मौजूद है। यह फीचर कपड़ों से 99.9% तक बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और कपड़ों से झुर्रियों को भी कम करता है। इसका एक्टिव कलर प्रोटेक्शन कपड़ों के कलर को हल्का होने से बचाता है। इसमें मौजूद एक्वा एनर्जी तकनीक हार्ड वॉटर को सॉफ्ट करती है, जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 10 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - पावर ड्यूल स्टीम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- लोड टाइप - टॉप लोड
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस 10KG वॉशिंग मशीन में ऑटो डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है। यह तकनीक डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते उसे ठीक करवा सकते हैं।
- इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट व्हील्स होते हैं, जिससे मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना आसान होता है।
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह मशीन काफी शोर करती है।
04IFB 7 Kg 5 Star with 2X Power Steam Fully Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपका परिवार भी छोटा है, तो 7 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है यानी यह वॉशिंग मशीन कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को एडजस्ट करती है। इससे आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत होती है। इसमें 2X स्टीम साइकिल सिस्टम शामिल है। यह तकनीक कपड़ों की झुर्रियों को कम करता है, 99.9% तक बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और मल्टीपल स्टीम वॉश से जिद्दी दागों को भी कम करता है। इसमें एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल है यानी यह वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है, क्योंकि एक्वा एनर्जी तकनीक हार्ड वॉटर को सॉफ्ट बनाती है, जिससे डिटर्जेंट पानी में अच्छी तरह मिल जाता है और कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करता है। इसमें शामिल एक्टिव कलर प्रोटेक्शन कपड़ों के नैचुरल कलर को खराब होने से बचाता है। इस IFB Washing Machine में आपको वोल्टेज प्रोटेक्शन भी मिलता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है, जिससे वॉशिंग मशीन के खराब होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें ऑटो डायग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते मशीन को ठीक करवा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- लोड टाइप - फ्रंट लोड
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ों को साफ करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं।
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है, जो मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन के डिस्प्ले में कमी देखने को मिली है।
05
इन-बिल्ट हीटर वाली IFB वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने आईएफबी Washing Machine with Inbuilt Heater के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार कौन-सा मॉडल आपके लिए सही है।
|
मॉडल नाम |
कैपेसिटी |
लोड टाइप |
खास फीचर्स |
वारंटी |
|
IFB Executive SXN 9014K Front‑Load Washing Machine |
9 किलोग्राम |
फ्रंट लोड |
इन-बिल्ट हीटर, पावर स्टीम, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग, AI पावर्ड, डिजिटल डिस्प्ले, चाइल्ड लॉक |
4 साल प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल मोटर वारंटी |
|
IFB 5-Star Front-Load Washing Machine |
8 किलोग्राम |
फ्रंट लोड |
AI-पावर्ड, इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश, इको इन्वर्टर मोटर |
4 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
|
IFB TL‑SIBS Aqua Top‑Load Washing Machine |
10 किलोग्राम |
टॉप लोड |
इन-बिल्ट हीटर, पावर ड्यूल स्टीम, वॉटर सेविंग तकनीक, मल्टीपल वॉश प्रोग्राम |
4 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
|
IFB 5 Star Top Load Washing Machine (TL900NB2S) |
9 किलोग्राम |
टॉप लोड |
इन-बिल्ट हीटर, हॉट वॉश, क्वीक वॉश |
4 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
|
IFB 5 Star Front Load Washing Machine (DIVA AQUA MXS 7010) |
7 किलोग्राम |
फ्रंट लोड |
पावर स्टीम, इन-बिल्ट हीटर |
4 साल प्रोडक्ट और 10 साल मोटर वारंटी |
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन अधिक बिजली खपत करती है?+नहीं ऐसा कुछ नहीं है कि इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन अधिक बिजली खपत करती है। दरअसल, यह फीचर पानी को जरूरत अनुसार गर्म करता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है।
- क्या हीटर से कपड़े खराब होते हैं?+आपको Washing Machine में हीटर के तापमान को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है, जिससे आप सही तापमान पर पानी को गर्म कर सकते हैं। इससे कपड़े खराब नहीं होते हैं।
- क्या इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर में भी काम करती है?+देखिए IFB वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर के अलावा एक्वा एनर्जी और वॉटर सॉफ्टनिंग तकनीक शामिल होती है, जो हार्ड वॉटर को सॉफ्ट करने में मदद करती है, जिससे हार्ड वॉटर में भी इन-बिल्ट हीटर काम करता है।
You May Also Like