घर के लिए एक सबसे अच्छा रेफ्रिजरेटर सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक माना जाता है, जो फल, सब्जियों और अन्य सामान को खराब होने से बचाता है। अगर आप भी उनमें एक है, जो घर के लिए नया Refrigerator लेना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि फ्रीज लेते समय किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के ज्यादा विकल्प देखने के लिए यहां क्लिक करें। क्योंकि यहां आपको सिंगल डोर, डबल डोर, ट्रिपल डोर और साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों की सूची दी गई है साथ ही इस बारे में जानकारी दी जा रही है कि एक अच्छी कंपनी का रेफ्रिजरेटर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रेफ्रिजरेटर खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
आकार - अगर आप भी घर के लिए रेफ्रिजरेटर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो परिवार की क्षमता के अनुसार सही आकार वाला फ्रीज चुनें। 3 से 4 सदस्यों वाले लोगों के लिए 190 से 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर बेहतर हो सकता है।
एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले फ्रीज कम बिजली की खपत करते हैं। इन्वर्टर तकनीक वाले रेफ्रिजरेटर तापमान को स्थिर बनाए रखते हैं और बिजली की खपत को कम करते हैं।
ब्रांड और वारंटी - रेफ्रिजरेटर खरीदते समय ब्रांड की गुणवत्ता, वारंटी और कंप्रेसर पर मिलने वाली वारंटी का जरूर ध्यान रखें।
रेफ्रिजरेटर के प्रकार - रेफ्रिजरेटर लेने से पहले उसके प्रकार का चयन कर लें। अगर आपके परिवार में 2 से 3 सदस्य है, तो सिंगल डोर फ्रिज बेहतर हो सकता है। यदि 4 से 5 सदस्य है, तो डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर विचार कर सकते हैं। जबकि 5 से अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए साइड बाय साइड फ्रिज बेहतर विकल्प हो सकता है।
रेफ्रिजरेटर के प्रकार
सामान्यतौर पर रेफ्रिजरेटर के तीन प्रकार होते हैं, जिनमें सिंगल डोर, डबल डोर और साइड बाय साइड फ्रिज शामिल है।
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर - इस तरह के रेफिजरेटर में यूजर्स को केवल एक ही दरवाजा मिलता है, जिसमें फ्रिज और फ्रीजर दोनों होता है। ये सिंगल डोर फ्रिज कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। इन्हें आप किफायती दाम पर आसानी से खरीद सकते हैं।
डबल डोर रेफ्रिजरेटर - इस तरह के फ्रिज में दो दरवाजे होते हैं, पहला फ्रिज के लिए और दूसरा फ्रिज के लिए। इन डबल डोर रेफ्रिजरेटर को मध्यम से लेकर बड़े आकार वाले परिवारों के लिए बेहतर माना जाता है। इनमें सामान रखने के लिए उपयोगकर्ता को अधिक स्पेस मिलता है।
साइड बाय साइड फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर - इस प्रकार के रेफ्रिजरेटर में फ्रिज और फ्रीजर दोनों एक ही ऊंचाई पर होते हैं और इसमें दो दरवाजे होते हैं। साइड बाय साइड फ्रिज में बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें खाने-पीने की चीजों को रखने के लिए मल्टीपल सेक्शन उपलब्ध है।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।