Wi-Fi वाले रेफ्रिजरेटर्स जो बनाएंगे रसोईघर को स्मार्ट और आधुनिक

यहां आपको Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले Haier, Samsung, LG और Godrej के रेफ्रिजरेटर्स मॉडल्स मिलेंगे, जिन्हें आप अपने स्मार्टफोन से नियंत्रित कर सकते हैं। ये फ्रिज कम बिजली खपत और एडवांस कूलिंग तकनीक से लैस है।
वाईफाई वाले रेफ्रिजरेटर्स
वाईफाई वाले रेफ्रिजरेटर्स

Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले रेफ्रिजरेटर्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि इनसे उपयोगर्ता का काम पहले से कई ज्यादा आसान हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? तो बता दें कि इन्हें घर में और बाहर रहकर स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है। ये उन लोगों के लिए अधिक उपयोगी हो सकते हैं, जो ज्यादातर बाहर घूमने जाते रहते हैं। अलग-अलग क्षमता वाले इन डबल डोर और साइड बाय साइड फ्रिज को बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जा सकता है। ये फ्रिज खाने को सिर्फ ठंडा ही नहीं करते हैं बल्कि खाने-पाने की चीजों को ट्रैक करने और तापमान नियंत्रण की सुविधा भी प्रदान करते हैं। आमतौर पर ये सामान्य फ्रिज की तुलना में थोड़े महंगे हो सकते हैं। 

रेफिजरेटर के अलावा, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर और अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

Top Five Products

  • Haier 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह रेफ्रिजरेटर Haier ब्रांड का है, जिसमें कम बिजली की खपत और कम शोर के लिए इन्वर्टर तकनीक है। 596 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। वाटर डिस्पेंसर वाले इस फ्रिज को बिना खोलें ठंडा पानी सीधा बोतल या फिर ग्लास में ले सकते हैं। Wifi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस मॉडल को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कहीं भी बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कन्वर्टिबल जोन की सुविधा है यानी आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रिज या फ्रीजर में बदल सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा है, जो फ्रिज के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता - 596 लीट 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर 
    • ताजा भोजन क्षमता - 392 लीटर 
    • आइटम का वजन - 94 किलोग्राम 

    खासियत 

    • वाटर डिस्पेंसर 
    • जंबो आइस मेकर
    • डिओ फ्रेश तकनीक 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Samsung 330 L, 2 Star, Frost Free Double Door

    इस Samsung रेफ्रिजरेटर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड है, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली की खपत करते हुए कम शोर और लंबे समय तक चलता है। 330 लीटर की क्षमता वाले इस डबल डोर फ्रिज में ताजा भोजन क्षमता 255 लीटर और फ्रीजर क्षमता 75 लीटर है। इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर भारी सामान रखा जा सकता है। यह मॉडल Wifi कनेक्टिविटी और AI एनर्जी मोड के साथ आता है, जो 10% तक बिजली की बचत कर सकता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में पावरकूल की सुविधा है, जो कंप्रेसर को तेजी से चलाकर अंदर के तापमान को तेजी से ठंडा करता है। इसमें सामान को ढूंढने के लिए सफेद LED लाइट मिलती है, जो बिजली की बचत कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 330 लीटर 
    • मॉडल - ‎RT34DG5A2BSLHL
    • प्रोडक्ट डायमेंशन 73.2D x 63W x 171.5H सेंटीमीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎277 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • आइटम का वजन - 61 किलोग्राम 

    खासियत 

    • ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक 
    • डिजिटल मोटर 
    • ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट फंक्शन 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर में अधिक शोर की समस्या बताई है। 
    02
  • Samsung 653 L, 3 Star, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    Wifi तकनीक के साथ आने वाले इस Samsung फ्रिज को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाला यह मॉडल फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फल और सब्जियों को लगभग 15 दिनों तक ताजा रख सकता है। ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक वाले इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में डोर अलार्म की सुविधा है, जो गेट के अधिक देर तक खुले रहने पर अलार्म बजता है। 653 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली की खपत कर सकता है। LED डिस्प्ले वाले इस रेफ्रिजरेटर का उपयोग करना बेहद आसान है। इसका सिल्वर फिनिश और स्लीक डिजाइन आपकी रसोई को आकर्षक बना सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 653 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 100 किलोग्राम 

    खासियत 

    • यह मॉडल 23% तक फास्ट कूलिंग करता है। 
    • इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक है, जो फ्रिज में रखें भोजन के अंदर बैक्टीरिया और कीटाणुओं को जाने से रोकती है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर की स्टोरेज क्षमता में कमी बताई है। 
    03
  • LG 466 L, 1 Star, AI ThinQ Wi-Fi, Frost Free Double Door Refrigerator

    LG का यह रेफ्रिजरेटर 466 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें ताजा भोजन क्षमता 364 लीटर और फ्रीजर क्षमता 102 लीटर है। बर्फ को जमने से रोकने के लिए इसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन उपलब्ध है। इसकी डोर कूलिंग तकनीक फ्रिज का दरवाजा खोलने और बंद करने पर रेफ्रिजरेटर को तेजी से ठंडा करती है। Wifi कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल का मल्टी एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इस रेफ्रिजरेटर में कन्वर्टिबल तकनीक है, जिससे आप अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस की जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज बिना किसी रुकावट के चलता है और बिजली की खपत को नियंत्रित करता है, जिससे आप खाने को ताजा रखते हुए बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎GL-T492NPZR
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎345 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • क्षमता - 466 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 72.5D x 70W x 184.5H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 72 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसकी बाहरी बॉडी स्टील से बनी है, जिससे हाई ग्लॉस फिनिश मिलता है। 
    • इस मॉडल का स्मार्ट इन्वर्टर बिजली की बचत कर सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    04
  • LG 630 L, 3 Star, Frost-Free Side By Side Refrigerator

    मल्टी एयरफ्लो सिस्टम के साथ मिलने वाला यह LG रेफ्रिजरेटर भोजन को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। इस साइड बाय साइड फ्रिज में AI ThinQ और Wi-fi कनेक्टिविटी की सुविधा है, जिसे ऐप या स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कहीं भी बैठकर नियंत्रित किया जा सकता है। 630 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 214 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 416 लीटर है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर कम बिजली खपत कर सकता है और कम शोर करते हुए बेहतर प्रदर्शन करता है। इसका हाइजीन फ्रेश बदबू और बैक्टीरिया को 99% तक फिल्टर करता है। इसमें मिलने वाली डोर कूलिंग तकनीक दरवाजे के आसपास ठंडक बनाए रखती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 630 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • प्रोडक्ट डायमयेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 115 किलोग्राम 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎539 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खासियत 

    • इस मॉडल में वाटर डिस्पेंसर मौजूद है। 
    • इस रेफ्रिजरेटर में भारी बर्तनों को रखने के लिए कठोर ग्लास से बने शेल्फ मिलते हैं।

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    05

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वाईफाई रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल हैं?
    +
    कुछ मॉडल बिजली की बचत कर सकते हैं, लेकिन ऊर्जा दक्षता के लिए रेटिंग का ध्यान रखना जरूरी है।
  • वाईफाई रेफ्रिजरेटर की कीमत कितनी होती है?
    +
    Wifi रेफ्रिजरेटर की कीमत सुविधाओं और ब्रांड के आधार पर अलग-अलग होती हैं, लेकिन वे सामान्य फ्रिज की तुलना में महंगे होते हैं।
  • क्या वाईफाई रेफ्रिजरेटर के लिए वारंटी उपलब्ध है?
    +
    हां, अधिकांश रेफ्रिजरेटर 1 से 2 साल तक की वारंटी प्रदान करते हैं।