वी-गार्ड भारतीय बाजार में एक स्थापित और भरोसेमंद ब्रांड है, जो अपने टिकाऊ और कुशल उत्पादों के लिए जाना जाता है। उनके वॉटर हीटर उन्नत सुरक्षा सुविधाओं, ऊर्जा दक्षता और विभिन्न क्षमता विकल्पों के साथ आते हैं। V-Guard के पास आपको स्टोरेज Water Heater से लेकर इंस्टेंट गीजर तक के विकल्प मिलते हैं। इसमें स्टोरेज गीजर बड़े परिवारों और लगातार गर्म पानी की आवश्यकता वाले घरों के लिए आदर्श होते हैं, जबकि इंस्टेंट वॉटर हीटर छोटे परिवारों या रसोई के लिए तुरंत गर्म पानी देने का काम करते हैं। आप अमेजन पर अच्छी रेटिंग और ग्राहक रिव्यूज के साथ उपलब्ध मॉडलों में से अपनी जरूरत, बजट और प्राथमिकताओं के अनुसार एक सही वी-गार्ड गीजर चुन सकते हैं।
भारत में मिलने वाले शीर्ष V-Guard Water Heater, ठंडियों में फटाफट गर्म करेंगे पानी

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
V-Guard Victo Geyser 15 Litre Water Heater for Home
15 लीटर के इस वी-गार्ड गीजर में पानी को लंबे समय तक गर्म रखने वाला अधिक मोटा और उच्च घनत्व वाला PUF इंसुलेशन मिलता है। अगर आपके इलाके में हार्ड क्वालिटी का पानी आता है, तो इसके टैंक में की गई एडवांस्ड विट्रियस इनेमल कोटिंग इनर टैंक की सुरक्षा करती है। यह तेज, लगातार और बेहतर प्रदर्शन देने वाले सुपीरियर इनकोलाय 800 हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है। इसमें मिलने वाला अधिक मोटा मैग्नेशियम एनोड अधिकतम सुरक्षा देने का काम करता है। इस 15 लीटर वॉटर हीटर को ऊंची इमारतों वाले फ्लैट में भी लगा सकते हैं, क्योंकि यह 8 बार तक के प्रेशर में भी बिना रूकावट काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 15 लीटर
- रंग- सफेद
- स्पेशल फीचर- ओवरहीट प्रोटक्शन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
- माउंट टाइप- वॉल
खूबियां
- हरा LED इंडिकेटर
- तापमान कंट्रोल नॉब
- डुअल ओवरहीट प्रोटक्शन
कमी
- बड़ा आकार ज्यादा जगह घेरता है।
01V-Guard Zio 15 Litre Water Heater for Home
यह वी-गार्ड स्टोरेज वॉटर हीटर भी 15 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि भारतीय परिवारों के लिए अच्छा रहता है। इसमें ओवरहीट से दोहरी सुरक्षा प्रदान करने के लिए एडवांस्ड थर्मोस्टेट के साथ ही थर्मल कट-आउट मैकेनिज्म भी मिलता है, जिससे गीजर अधिक गर्माहट से फटने का खतरा कम रहता है। इस V-Guard Geyser का कई परतों वाला प्रोटक्शन टैंक को ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे वह लंबे समय तक चलता है। वहीं, पानी को अपनी जरूरत के हिसाब से गर्म करने के लिए इसमें टेंप्रेचर कंट्रोल नॉब दिया गया है, जिससे आप तापमान को 25-75°C के बीच सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- Zio Divino
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
- माउंट टाइप- वॉल
- क्षमता- 15 लीटर
- रंग- सफेद
- स्पेशल फीचर- रस्ट प्रूफ
खूबियां
- ट्विन LED डिस्प्ले
- हाई ग्रेड स्टील टैंक
- 8 बार प्रेशर
कमी
- हीटिंग प्रदर्शन थोड़ा धीमा है।
02V-Guard Sprinhot 10 Litre Water Heater
3 किलोवॉट के हीटिंग एलिमेंट के साथ यह 10 लीटर का वी-गार्ड वॉटर हीटर पानी को कम समय में गर्म करता है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है। यह आकार में थोड़ा बड़ा है, जिस वजह से बड़े बाथरूम के लिए आदर्श रहता है। इसमें ABS मटेरियल से बनी ज़ंग से सुरक्षित रहने वाली मजबूत प्लास्टिक बॉडी मिलती है, जिसमें करंट लगने का भी खतरा नहीं रहता है। वहीं, 304 ग्रेड हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील से बना इनर टैंक ज़ंगरोधी होने की वजह से सालों-साल तक चलता है। इस 10 लीटर गीजर में दो एलईडी इंडिकेटर भी लगे हुए हैं, जो कि पावर और हीटिंग प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- Sprinhot Plus 10L
- पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
- स्पेशल फीचर- रस्ट प्रूफ
- वॉटेज- 3000 वॉट्स
- माउंट टाइप- वॉल
- मटेरियल टाइप- एबीएस
खूबियां
- कैपिलरी थर्मोस्टेट
- वेदर प्रूफिंग IPX4
- ब्रास फ्यूजिबल प्लग
कमी
- ड्यूरेबिलटी को लेकर कुछ शिकायतें।
03V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater
अकेले रहते हैं या फिर सर्दियों में किचन के काम ठंडे पानी से करने में हालत खराब हो जाती है, तो 5 लीटर का यह इंस्टेंट गीजर काम का साबित होता है। इसे बैचलर्स अपने बाथरूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें एक समय में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। यह Instant Geyser अपने 3 किलोवॉट हीटिंग एलिमेंट और हाई-ग्रेड मैग्नीशियम ऑक्साइड इन्सुलेशन के जरिए तेजी से गर्मी पैदा करता है, ताकी पानी फटाफट गर्म हो जाए। इसमें टैंक के अंदर पानी का अधिक दबाव बनने से रोकने के लिए प्रेशर रिलीज वॉल्व दिया गया है। वहीं, ओवरहीटिंग प्रोटक्शन की वजह से पानी 55°C तक गर्म होते ही संचालन अपने आप बंद हो जाता है, जो प्रदर्शन को सुरक्षित बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- Zio
- मटेरियल- कॉपर, स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 3000 वॉट्स
- अधिकतम प्रेशर- 6.5 बार
- माउंट टाइप- वॉल
- अधिकतम तापमान- 55 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
- एंटी-सिफॉन प्रोटक्शन
- मल्टी लेयर प्रोटक्शन
- कॉपर हीटिंग एलिमेंट
कमी
- गीजर के साथ पाइप ना मिलने की शिकायत।
04V-Guard Zio Instant Water Geyser| 3 Litre
किचन के छोटे-मोटे कामों को करने से लेकर बैचलर्स के लिए यह छोटा 3 लीटर इंस्टेंट वॉटर हीटर एक आदर्श विकल्प है। यह पानी को तेजी से गर्म करने और इको फ्रेंडली इंसुलेशन के जरिए कम बिजली खपत में बेहतर प्रदर्शन देता है। इसका इनर टैंक हाई-क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें ज़ंग और संक्षारण की समस्या नहीं होती और वह कई सालों तक बिना किसी नुकसान के चलता है। इस V-Guard वॉटर हीटर की हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग वाली पॉलिमर आउटर बॉडी भी ज़ंग के साथ ही करंट के खतरे से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें पानी को तेजी से गर्म करने वाला हाई ग्रेड मैग्नेशियम ऑक्साइड इंसुलेशन भी दिया गया है, ताकी पानी बिना देरी के तेजी से गर्म हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
- वॉटेज- 3 किलोवॉट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- अधिकतम तापमान- 90 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम प्रेशर- 6.5 बार
- माउंट टाइप- वॉल
खूबियां
- ओवरहीटिंग प्रोटक्शन
- प्रेशर रिलीज वॉल्व
- कॉपर हीटिंग एलिमेंट
- रस्ट प्रूफ बॉडी
कमी
- इसके साथ प्लग नहीं मिलता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
सूची में शामिल बढ़िया वी-गार्ड वॉटर हीटर मॉडलों की तुलना
विभिन्न क्षमताओं, प्रकार और कीमत में आने वाले ये V-Guard गीजर अपने कुशल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इनकी तुलना आपको अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने में मदद करेगी-
|
मॉडल्स |
क्षमता |
प्रकार |
किसके लिए अच्छा है? |
|
V-Guard Victo Geyser |
15 लीटर |
स्टोरेज |
2-4 लोगों के लिए |
|
V-Guard Zio |
15 लीटर |
स्टोरेज |
3-4 सदस्यों के लिए |
|
V-Guard Sprinhot |
10 लीटर |
स्टोरेज |
1-2 लोगों के लिए |
|
V-Guard Zio Geyser |
5 लीटर |
इंस्टेंट |
किचन और छोटे बाथरूम |
|
V-Guard Zio Instant Water Geyser |
3 लीटर |
इंस्टेंट |
किचन या बैचलर्स के लिए |
अन्य घरेलू उपकरण संबंधित जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- वी-गार्ड वॉटर हीटर की लाइफ कितनी होती है?+एक अच्छी तरह से रखरखाव किए गए वी-गार्ड वॉटर हीटर की औसत जीवन अवधि 7 से 10 साल या उससे अधिक हो सकती है, जो उपयोग और पानी की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।
- क्या वी-गार्ड गीज़र बिजली की ज्यादा खपत करता है?+वी-गार्ड 5-स्टार रेटेड गीज़र ऊर्जा-कुशल होते हैं और कम बिजली की खपत करते हैं। हालांकि, खपत मॉडल, क्षमता और उपयोग की अवधि पर निर्भर करती है।
- वी-गार्ड वॉटर हीटर के लिए कौन सा मॉडल सबसे ऊर्जा-कुशल है?+वी-गार्ड के 5-स्टार BEE रेटिंग वाले स्टोरेज वॉटर हीटर जैसे 'वी-गार्ड एमेज़ो' या 'वी-गार्ड कैलोरिया' आमतौर पर सबसे ऊर्जा-कुशल होते हैं।
- मुझे अपने वी-गार्ड वॉटर हीटर की कितनी क्षमता चुननी चाहिए?+1-2 व्यक्तियों के लिए 6-10 लीटर, 3-4 व्यक्तियों के लिए 15-25 लीटर, और 5+ व्यक्तियों के लिए 25 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाला गीज़र उपयुक्त होता है।
- वी-गार्ड वॉटर हीटर की स्थापना कैसे की जाती है?+वी-गार्ड वॉटर हीटर की स्थापना एक प्रशिक्षित तकनीशियन द्वारा ही की जानी चाहिए ताकि उचित कार्यप्रणाली और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
You May Also Like