मार्केट में आपको अलग-अलग क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर आसानी से देखने को मिलेंगे जिनमें 400+ लीटर क्षमता वाले विकल्प में कई ब्रांड के डबल डोर मॉडल देखने मिल जाएंगे। 400+ लीटर क्षमता वाले Refrigerators कई तरह से फायदेमंद होते हैं, जो इन्हें एक बेहतरीन पसंद बनाते हैं। इनमें अधिक स्टोरेज क्षमता होती है, जिससे आप एक साथ कई सारा सामान स्टोर कर सकते हैं। साथी ही प्लैटर या चौड़े बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं। बड़ी जगह होने के कारण बेहतर ऑर्गनाइजेशन भी संभव होता है, क्योंकि इनमें एडजस्टेबल शेल्फ, बड़े वेजिटेबल क्रिस्पर्स और विशेष रैक्स होते हैं, जो खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित तरह से रखने में मदद करते हैं और भोजन की बर्बादी कम करते हैं। इसके अलावा, इस क्षमता वाले मॉडल्स में अक्सर एडवांस फीचर्स जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कन्वर्टिबल मोड्स और ट्विन कूलिंग देखने मिलते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर जो 400+ लीटर क्षमता से लैस होंगे।
400 लीटर+ क्षमता वाले बेहतरीन Refrigerator बड़े परिवारों के लिए हो सकते हैं स्मार्ट चॉइस!
Haier SmartChoice 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
यह हायर का 445 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आता है जिसमें नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिर्जव कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट जैसे मोड मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 336 लीटर और फ्रीजर क्षमता 109 लीटर है। इसका Triple Inverter कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन देगा। इसके एक्सट्रनल डिस्प्ले LED पैनल के साथ दरवाजा खोले बिना अंदर के तापमान को आसानी से बदला जा सकता है। वहीं, 2x बड़े वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको 3 कंपार्टमेंट और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। वहीं, ईजी क्लीन बैक की वजह से इसके पिछले हिस्से को आसानी से साफ किया जा सकता है। बॉटम माउंट फ्रीजर वाले इस रेफ्रिजरेटर की ‘झुकना मत’ सुविधा सामान निकालते वक्त झुकने की समस्या को 90% तक कम कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HEB-452TS-P
- सालाना ऊर्जा खपत- 295 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट
- ट्विस्ट आइस मेकर
- कलर- आइनॉक्स स्टील
खूबियां
- इसमें 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है
- इसे आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है
- मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तन भी रखे जा सकते हैं
- 220v-240v के वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह ज्यादा मजबूत नहीं लगा
01Whirlpool 467L 2star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
व्हर्लपूल का यह 467 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर मीडियम से बड़े परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर अडैपटिव इंटेलिजेंस से पावर्ड है जो आपके भोजन को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। इसकी आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेजोड़ क्षमता आपके लिए सही पसंद साबित हो सकती है। इस Whirlpool Refrigerator में बेहतरीन ताजगी के लिए तापमान और कूलिंग मोड को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। आप सहज फेदर-टच UI के साथ अपने किचन के अनुभव को आसान बना सकेंगे। एक इनबिल्ट इंटेलीसेंसर की मदद से, यह आपके स्टोरेज, इस्तेमाल और मौसम के पैटर्न को समझकर कूलिंग को बेहतर बनाता है और आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। यह रेफ्रिजरेटर आपके हिसाब से ढल सकता है और हर इस्तेमाल के साथ अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करता है। सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसके दो-विभाजन वाले स्टोरेज एरिया को बेहतरीन व्यवस्था और ताजगी के लिए डिज़ाइन किया गया है। सील फ्रेश टेक्नोलॉजी गंध को आपस में मिलने से रोकती है और नमी का सही स्तर बनाए रखती है, जिससे आपकी फल-सब्जियों का स्वाद और पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 371.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 91.6 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- मॉडल- IF INV CNV 515
- 5-इन-1 कन्वर्टेबल
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- 15 दिनों की गार्डन फ्रेशनेस
- शेल्फ- 5
- वोल्टेज- 230 Volts
- फ्रेश फ्लो एयर टावर
खूबियां
- इसकी डेयरी फ्रेश ट्रे में दूध, पनीर, दही और बटर जैसी चीजों को रखा जा सकता है
- इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 240 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं
- माइक्रोब्लॉक टक्नोलॉजी बैक्टेरिया की ग्रोथ को 99.9% तक रोकेगी
- इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 32 लीटर है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी कूलिंग को लेकर शिकायत की है
घर को करिए अपग्रेड हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के साथ
02Samsung 419 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator
AI टेक्नोलॉजी से लैस यह सैमसंग का 419 लीटर वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 5-इन-1 टेक्नोलॉजी वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मोड के साथ आता है; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Digital Inverter कंप्रेसर से लैस यह रेफ्रिजरेटर 50% कम बिजली की खपत करते हुए अधिक ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान कर सकता है। 324 लीटर की ताजा और 95 लीटर की फ्रीजर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो दो स्वतंत्र इवैपोरेटर्स के साथ गंध के मिश्रण को रोकता है और भोजन के स्वाद की रक्षा करता है। इसके ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर+ आपके भोजन को ताज़ा और स्वच्छ रखते हैं। इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। इस रेफ्रिजरेटर को आप 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रखीं फल-सब्जियां व खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकते हैं। बड़े बॉटल गार्ड वाले इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में आसानी से बड़े साइज की बोतलों को भी रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- RT45DG6A4DB1HL
- सालाना ऊर्जा खपत- 252 Kilowatt Hours
- बॉटल काउंट- 6
- वोल्टेज- 230 Volts
- फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
- मजबूत कांच शेल्फ
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
- इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है जिस वजह से यह स्मार्टफोन से भी नियंत्रित हो सकता है
- पावर कूल के साथ 31% तेजी से कूलिंग का अनुभव हो सकता है
- फ्लैट डोर डिजाइन इसे देखने में काफी स्टाइलिश बना रही है
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया की बढ़त को रोकेगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
03LG Smart Choice, 446 L, 1 Star, Convertible, Door Cooling+, Smart Inverter Compressor, Frost Free Double Door Refrigerator
एलजी के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 446 लीटर की है और एनर्जी स्टार रेटिंग 1 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 332 लीटर और फ्रीजर क्षमता 114 लीटर है। डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी समान रूप और तेजी से ताजगी प्रदान करती है। इसके साथ भोजन ताजा रहता है और पेय पदार्थ किसी भी शेल्फ पर समान और तेज कूलिंग प्रदर्शन के साथ बर्फ की तरह ठंडे हो जाते हैं। इस LG Refrigerator के मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम को आदर्श तापमान स्तर बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि आपके भोजन को लंबे समय तक ताजा रखा जा सके। इसकी बाहरी बॉडी स्टील मटेरियल से बनी है और चमकदार फिनिश आपके किचन को एक प्रीमियम टच देती है। वहीं, आंतरिक बॉडी टिकाऊ प्लास्टिक से बनी है। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस यह रेफ्रिजरेटर बेहतर ऊर्जा बचत के साथ शांत, कुशल प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी बेहतरीन कूलिंग प्रणाली लंबे समय तक ताजगी के लिए तेज और अधिक प्रभावी डीफ़्रॉस्टिंग सुनिश्चित करती है। इसमें 2 कंपार्टमेंट, वेजिटेबल ड्रॉर, 3 शेल्फ, डोर बास्केट और पॉकेट हैंडल भी हैं। Smart Diagnosis की सुविधा तुरंत और आसान समस्या समाधान के लिए स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से समस्या निवारण में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- GL-T502CESR
- सालाना ऊर्जा खपत- 341 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 220 Volts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- पॉकेट हैंडल
खूबियां
- 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह सही पसंद हो सकते हैं
- बिजली जाने पर यह आपके घर के इन्वर्टर से आसानी से कनेक्ट हो जाएगा
- डिओड्राइजर इसके अंदर दुर्गंध नहीं पनपने देगा
- ह्यूमिडिटी कंट्रोलर नमी और तापमान के स्तर को बनाए रखता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी ट्रे की साइज से खुश नहीं हैं
04Godrej 472 L 2 Star With AI Tech, 1+2 Years Additional Warranty, 6-In-1 Convertible Freezer, Inverter Frost Free Double Door Regalis Refrigerator
गोदरेज के इस डबल डोर रेफ्रिजरेट की क्षमता 472 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। 6-इन-1 कन्वर्टेबल फ्रीजर वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को ऑटो, लो लोड ईको, कोल्ड स्टोरेज, आइसक्रीम, डीप फ्रीजर और हाई लोड जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इसके एडवांस कंट्रोल पैनल की खासियत है कि दरवाजा खोले बिना सेटिंग्स को आसानी से सेट किया जा सकता है। Multi Inverter से लैस यह रेफ्रिजरेटर बेहतर कूलिंग प्रदर्शन और उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ काम कर सकता है। यह एक ऐसा रेफ्रिजरेटर है जो परिवेशीय स्थितियों को समझता है। यह खाद्य पदार्थों के लोड पर नजर रखता है, और इष्टतम ताजगी बनाए रखने के लिए दरवाज़े के खुलने पर नजर रखता है। इसकी ऐंबिएंट वेदर सेंसिंग बाहरी तापमान के बदलाव पर नजर रखती है और उसके अनुसार ढल जाती है। फार्म फ्रेशनेस की सुविधा फल-सब्जियों को 30 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 376 लीटर और फ्रीजर क्षमता 96 लीटर है। यह 5 लोगों या उससे ज्यादा के परिवार के लिए सही हो सकता है। ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकेगी और इससे बेहतर कूलिंग व प्रदर्शन का अनुभव आपको होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- मॉडल- RF EON 474B RCI CH GD
- वोल्टेज- 230 Volts
- कलर- शैंपेन गोल्ड
- नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी
- सालाना ऊर्जा खपत- 295 Kilowatt Hours
- कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी
- वेजिटेबल ट्रे- 38 लीटर
खूबियां
- इसके शेल्फ 24 इंच चौड़े हैं
- चमकदार LED प्रिज्म लेंस पर्याप्त रोशनी देता है
- नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी इसे 95%+ साफ बनाए रखती है
- इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
05
अब जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
|
ब्रांड व मॉडल |
कुल क्षमता |
खासियत |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
कंप्रेसर |
|
Haier (HEB-452TS-P) |
445 लीटर |
कन्वर्टेबल 14-इन-1 |
2 |
ट्रिपल इन्वर्टर |
|
Whirlpool (IF INV CNV 515) |
467 लीटर |
फ्रेशफ्लो एयर टावर |
2 |
NA |
|
Samsung (RT45DG6A4DB1HL) |
419 लीटर |
ट्विन कूलिंग+ |
3 |
डिजिटल इन्वर्टर |
|
LG (GL-T502CESR) |
446 लीटर |
डोर कूलिंग+ |
1 |
स्मार्ट इन्वर्टर |
|
Godrej (RF EON 474B RCI CH GD) |
472 लीटर |
AI पावर्ड |
2 |
मल्टी इन्वर्टर |
इन्हें भी पढ़ें:
- परिवार की जरूरतों पूरा करेंगे ये सर्वश्रेष्ठ Double Door Refrigerators, जो आते हैं टॉप फुल साइज फ्रीजर के साथ
- Refrigerator लेने जा रहे हैं? तो पहले देखें 2025 के बेहतरीन Models जो भारत में हैं काफी लोकप्रिय
- स्मार्ट Diagnosis टेक्नोलॉजी वाले ये बढ़िया Fridge मिनटों में करेंगे खराबी की पहचान और देगें आपको अलर्ट
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किस साइज के परिवार के लिए 400+ लीटर वाले रेफ्रिजरेटर सही रहेंगे?+400+ लीटर वाले रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए आदर्श होते हैं, जिनमें आमतौर पर 4 से 6 या उससे अधिक सदस्य होते हैं। यह क्षमता थोक खरीदारी करने वाले या बार-बार पार्टी आयोजित करने वाले घरों के लिए भी एकदम सही है, क्योंकि यह पर्याप्त स्टोरेज और बेहतर संगठन की सुविधा देता है।
- क्या 400+ लीटर वाले रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?+हां, 400+ लीटर वाले रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल हो सकते हैं। आजकल के अधिकांश बड़े मॉडल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो कंप्रेसर की स्पीड को भोजन की मात्रा के अनुसार नियंत्रित करते हैं। इससे वे कम बिजली की खपत करते हैं और पारंपरिक मॉडलों की तुलना में अधिक स्टार रेटिंग प्राप्त करते हैं।
- किस ब्रांड के पास अच्छे 400+ लीटर वाले रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?+400+ लीटर क्षमता वाले अच्छे रेफ्रिजरेटर के लिए Samsung, LG, और Whirlpool प्रमुख ब्रांड हैं। ये कंपनियां इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कन्वर्टिबल मोड्स, और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं के साथ मॉडल पेश करती हैं। आप Haier और Godrej के मॉडलों पर भी विचार कर सकते हैं, जो अक्सर अपनी टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं।
You May Also Like