फ्रिज की खरीदारी करते समय सभी के मन में ये प्रश्न जरूर आता है, कि रेफ्रिजरेटर के लिए कौन सी कंपनी अच्छी है? ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज है, तो यहां आपको भारत में 5 सबसे मशहूर ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर के बारे में बताया गया हैं, जिनके सिंगल डोर फ्रिज और डबल डोर फ्रिज एडवांस फीचर के साथ आते है और खाने-पीने के सामान को फ्रेश रखने का काम करते हैं। इन फ्रिज को बेहद मजबूत क्वालिटी के मटेरियल से बनाया गया है, जिसकी वजह से ये जल्दी खराब नहीं होते हैं और यूज करने के लिए भी सुरक्षीत माने जाते हैं। इन सिंगल डोर फ्रिज और डबल डोर फ्रिज में आपको कई सारे कैपेसिटी ऑप्शन मिलते हैं, जिसे आप अपने परिवार की सुविधा के अनुसार आसानी से चून सकते हैं। शानदार और अट्रैक्टिव डिजाइन वाले इन रेफ्रिजरेटर की मदद से आप अपनी रसोई को भी बेहद स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
कौन सी फ्रिज की कंपनी सबसे अच्छी है?
एलजी ब्रांड के रेफ्रिजरेटर को सबसे अच्छा माना जाता हैं, क्योंकि एलजी अपने रेफ्रिजरेटर कई एडवांस फीचर और दमदार कूलिंग के साथ पेश करता है। एलजी रेफ्रिजरेटर में आपको डोर कूलिंग और मल्टी एयर फ्लो जैसे स्पेशल फीचर मिलते हैं, जो खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखने में बेहद ज्यादा मंददगार होते हैं। एलजी के अलावा सैमसंग, गोदरेज हायर और व्हर्लपूल के रेफ्रिजरेटर को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता हैं। इन टॉप ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर में मटेरियल क्वालिटी दी जाती है और फीचर्स भी एडवांस होते हैं।
फ्रिज की क्या जरूरत होती है?
रेफ्रिजरेटर हर घर में सबसे जरूरी होम अप्लायंसेज में से एक हैं, जो आपके कई काम को आसान बनाता और आपके खान- पिने के सामान को खराब होने से बचाता हैं। रेफ्रिजरेटर में आप अपने रात के बचे खाने को भी 1 से 2 दिन तक फ्रेश रख सकते हैं। नया फ्रिज देख रहे हैं? तो आपको इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं, कि फ्रिज कितने लीटर का है, फ्रिज के फीचर क्या है, फ्रिज कितनी बिजली खपत करता है और सबसे जरूरी फ्रिज कौन सी कंपनी का हैं? इन सभी बातों की जानकारी आपको यहां इस आर्टिकल में दी गई हैं, जो आपके बेहद काम आने वाली हैं।
सिंगल डोर फ्रिज की खासियत?
सिंगल डोर फ्रिज का साइज छोटा होता है, जिसकी वजह से ये रसोई में ज्यादा जगह नहीं घेरता। सिंगल डोर फ्रिज में आपको एंटी बैक्टीरियल फीचर मिलता हैं, जो खाने को खराब नहीं होने देता है। पिजी में रहने वाले लोग, कपल और छोटी फैमिली सिंगल डोर फ्रिज को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा सिंगल डोर फ्रिज की सबसे खास बात ये होती है कि, ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना में 30-40 प्रतिशत कम बिजली की खपत करते हैं.
डबल डोर फ्रिज की खासियत?
मशहूर ब्रांड्स के डबल डोर फ्रिज को 4 से 5 लोगों की फैमिली इस्तेमाल कर सकती है। इनमें आपको ज्यादा स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है, जिसकी मदद से आप काफी दिनों के लिए सब्जियां और बाकी चीजें स्टोर करके रख सकते हैं। डबल डोर फ्रिज में फ्रीजर के लिए अलग डोर होता है, ऐसे में आपको फ्रीजर को एक्सेस करने के लिए रेफ्रिजरेटर का गेट ओपन नहीं करना होता है।