एक अच्छा स्प्लिट एसी वो होता है जो कमरे को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा कर सके और साथ ही ऊर्जा की भी कम खपत करे। वैसे तो एसी अलग-अलग क्षमता व सुविधाओं के साथ आते हैं, जिनमें 4 वे स्विंग के साथ आने वाले 1.5 टन एसी काफी लोकप्रिय हैं। 1.5 टन का एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त कूलिंग क्षमता वाला माना जाता है, जबकि 4-वे स्विंग सुविधा उसके लाउवर को वर्टिकली और हॉरिजॉन्टली दोनों दिशाओं में हवा को फैलाने की अनुमति देता है, जिससे पूरे कमरे में एक समान और सही कूलिंग सुनिश्चित होती है। इस तरह के एसी सुनिश्चित करते हैं कि ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचे, जिससे हर कोई आरामदायक महसूस करे। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं और साथ ही इनके साथ आपको बड़े ब्रांड का भरोसा भी मिलेगा। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ विकल्पों को। वहीं, घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख।
4 वे स्विंग के साथ आने वाले 1.5 टन Split AC कमरे को करेंगे चका-चक ठंडा!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
7 इन 1 कूलिंग मोड के साथ आने वाला यह 1.5 टन स्प्लिट एसी Haier का है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी कूलिंग क्षमता को 40%-110% तक सेट किया जा सकता है और 4-वे स्विंग के साथ यह कमरे को एक समान रूप से ठंडा करेगा। Supersonic कूलिंग के साथ आने वाला यह एसी 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को 10 सेकेंड में ठंडा कर सकता है। इसमें लगी 100% तांबे से बनी कॉइल्स बेहतर कूलिंग तो करती ही हैं और साथ-साथ आसानी से इसमें खराबी भी नहीं आएगी। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन सुविधा 21 मिनट में एसी की इंडोर युनिट को एक बटन दबाकर साफ कर सकती है और इसके साथ 99.9% दुर्गंध, धूल व बैक्टेरिया खत्म हो सकते हैं। इसकी एक खासियत यह भी है कि रेफ्रिजिरेंट कम होने पर आपको वॉर्निंग मिलेगी और Hyper PCB व फ्लेम-रेजिजटेंट सामग्री बिजली के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसके सूपर माइक्रो ऐंटी बैक्टेरिया फिल्टर छोटे-छोटे कणों के साथ-साथ बैक्टेरिया को भी हवा से हटा सकते हैं। इसका शोर स्तर सामान्य मोड में 42 dB तक और क्वाइट मोड में 34 dB तक हो सकता है। 111-150 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए यह एसी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HSU18K-PYSS5BN-INV
- ऊर्जा खपत- 744 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 50 Volts
- वॉटेज- 1340 Watts
- हिडन डिस्प्ले
- ईको व टर्बो मोड
- R32 रेफ्रिजिरेंट गैस
- डार्क मोड
- कंप्रेसर वॉरंटी- 12 साल
खूबियां
- 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह अच्छी कूलिंग कर सकता है
- इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं
- 20 मीटर तक का एयर थ्रो पूरे कमरे को एक तरह से ठंडा करेगा
- इसके साथ आपको करीब 33% तक अतिरिक्त हवा का प्रवाह मिलेगा
कमी
- अमेजन पर कुछ यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
यह 1.5 टन स्प्लिट एसी एलजी का है जिसमें आपको 4 वे स्विंग की सुविधा मिलेगी। ड्यूअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले इस एसी की खासियत है कि इसके साथ आपको शानदार कूलिंग का अनुभव होगा। इसमें इष्टतम प्रदर्शन और लंबे समय तक चलने वाले स्थायित्व के लिए ऊर्जा-कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को शानदार तरह से ठंडा कर सकता है और 111-150 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसकी 100% कॉपर ट्यूब्स Ocean Black प्रोटेक्शन के साथ आती हैं, जो इसकी मजबूती को बढ़ाती हैं और इसें आसानी से ज़ंग भी नहीं लगती। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर सही तापमान स्तर बनाए रखने के लिए अपनी गति को लगातार सेट करता है। इसके अलावा, पावर सेविंग ऑपरेशन रेंज फ़्रीक्वेंसी वाला डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर पारंपरिक कंप्रेसर की तुलना में ज़्यादा ऊर्जा बचत कर सकता है। वहीं, एलजी की AI डुअल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ कूलिंग को सेट करता है, जिससे ऊर्जा दक्षता और आराम सुनिश्चित होता है। वहीं, VIRAAT मोड के साथ आप इसकी कूलिंग क्षमता को 116% तक बढ़ा सकते हैं। गोल्ड फिन+ कोटिंग एसी को ज़ंग से बचाती है, जिससे यूनिट का जीवनकाल बढ़ सकता है। वहीं, ADC सेंसर अलग-अलग संचालन स्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। 50 मीटर के एयर थ्रो की वजह से कमरे में दूर तक ठंडी हवा फैलेगी। इसके अलावा Smart Diagnosis के साथ एसी में आई परेशानियों का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- US-Q19YNZE
- शोर स्तर- 31 dB
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 252 Watts
- HD फिल्टर
- ऑटो क्लीन
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- लो गैस डिटेक्शन
- डीह्यूमिडिफायर
खूबियां
- इसमें भरा जाने वाला R-32 रेफ्रिजिरेंट पर्यावरण के अनुकूल है
- ऑटो रीस्टार्ट बिजली के बाद इसे पुरानी सेटिंग पर स्टार्ट करेगा
- इसकी फैन स्पीड को 6 स्तर पर सेट किया जा सकता है
- मानसून कम्फर्ट बारिश के मौसम में उमस को कम करेगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसके इंस्टॉलेशन में परेशानी हुई है
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Voltas 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
यह भारतीय ब्रांड वोल्टास का 1.5 टन स्प्लिट एसी है जिसमें 4 वे स्विंग की सुविधा दी गई है। इसका वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के अनुसार पावर को सेट कर सकता है। अलग-अलग कूलिंग आवश्यकताओं के हिसाब से इसमें 4 कूलिंग मोड दिए गए हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाल इस Voltas AC की खासियत है कि यह 52 डिग्रा सेल्सलियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। इसका तांबे का कंडेनसर बेहतर हीट ट्रांस्फर सुनिश्चित करता है और रखरखाव की जरूरतों को कम करता है। इसके ज़ंग और संक्षारण प्रतिरोधी गुण स्थायित्व को बढ़ाते हैं और बिना रुकावट कूलिंग प्रदान करते हैं। 110v-285v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका शोर स्तर 6 / 45 / 43 / 38 / 28 dB तक हो सकता है। इसके साथ आप धूल और प्रदूषण को दूर रखकर साफ़ और ताज़ा सांस ले सकते हैं क्योंकि एंटी-माइक्रोबियल एयर फिल्टर धूल, एलर्जी और रोगाणुओं को रोककर आपके घर में स्वच्छ और स्वस्थ हवा पहुंचाता है। Anti-Freeze Thermostat तापमान की निगरानी और नियंत्रण करके इवेपोरेटर कॉइल को जमने से रोकता है। इससे सुचारू और कुशल कूलिंग सुनिश्चित होती है और बर्फ जमने से होने वाले संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है। इस एसी को आप रिमोट के अलावा अमेजन ऐलेक्सा और गूगल वॉइस असिस्टेंट के साथ भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas
- मॉडल- 4503702
- सालाना ऊर्जा खपत- 5400 Watts
- वोल्टेज- 285 Volts
- मटेरियल- प्लास्टिक
- R32 रेफ्रिजिरेंट
- टर्बो मोड
- ड्यूअल टेंप्रेचर डिस्प्ले
- ऐंटी कोरोजिव कोटिंग
- ऑटो रीस्टार्ट
खूबियां
- मीडियम साइज के कमरे के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
- बड़े LED डिस्प्ले पर आप ऑपरेशन संबंधित जानकारी को आसानी से देख सकेंगे
- सेल्फ डायग्नॉसिस की सुविधा इसमें आई परेशानियों का पता लगाने में मदद करेगी
- इसका शोर स्तर 28db तक का हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है
Samsung 1.5 Ton 3 Star Windfree AI Inverter Smart Split AC
सैमसंग के इस 1.5 टन 3 स्टार एसी में आपको 4-वे स्विंग की सुविधा मिलेगी जिसके साथ कमरे को एक समान रूप से ठंडा किया जा सकता है। AI एनर्जी मोड के साथ आने वाला यह एसी 30% तक ज्यादा ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है और यह 15-180 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए काफी अच्छा विकल्प रहेगा। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung एसी कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है तो कम रख-रखाव के साथ शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। यह एसी 3 स्टेप ऑटो क्लीन की सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से इंडोर यूनिट की सफाई आसानी से की जा सकती है। यह एक Wifi AC है जो 58 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में शानदार कूलिंग कर सकता है। इसमें दी गई ट्रिपल प्रोटेक्शन प्लस की सुविधा वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर एसी को खराब होने से बचाएगा। वहीं ऐंटी बैक्टेरियल फिल्टर हवा से धूल के अलावा बैक्टेरिया को भी हाट सकता है। इसके अलावा SmartThings ऐप की मदद से इसे आसानी से आप अपने मोबाइल फोन की मदद से भी नियंत्रित कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- AR60F19D1XWNNA
- शोर स्तर- 53db
- सालाना ऊर्जा खपत- 1047.62 Kilowatt Hours
- व्लोटेज- 230 Volts
- वॉटेज- 5300 Watts
- मटेरियल- प्लास्टिक
- पावर सेविंग मोड
- ड्यूराफिन अल्ट्रा
- 5 स्टेप कन्वर्टेबल
खूबियां
- इसमें भरी जाने वाली R32 रेफ्रिजिरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है
- कोटेड कॉपर ट्यूब्स में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
- ऑटो एरर डायग्नॉसिस के साथ इसमें आई परेशानियों का पता आपको चलेगा
- इसे गूगल असिस्टेंट और अमेजन ऐलेक्सा की मदद से भी इस्तेमाल किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह एसी कम मजबूत लगा
Godrej 1.5 Ton 3 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, AI powered, 5-In-1 Convertible Cooling, 4 Way Air Swing, Wood Finish, Inverter Split AC
1.5 टन क्षमता वाला यह 3 स्टार स्प्लिट एसी गोदरेज का है। इसका वैरिएबल स्पीड वाला कंप्रेसर हीट लोड के हिसाब से पावर को सेट करता है। इसके 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड के साथ इसकी कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक सेट किया जा सकता है। ब्लू फिन एंटी-कोरोशन कोटिंग के साथ इसकी 100% तांबे का इवेपोरेटर और कंडेनसर, सानदार कूलिंग के लिए स्थायित्व और बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसकी i-sense टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान को समझते हुए शानदार कूलिंग सुनिश्चित करती है। वहीं, ब्लू फिन कोटिंग बार की यूनिट को मौसम की मार और ज़ंग से बचाती है। इसमें लगे एयर फिल्टर हवा से गंदगी, धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों को हटा सकते हैं; जिससे ताजा व साफ हवा मिलती है। इसमें स्मार्ट डायग्नॉसिस की सुविधा भी दी गई है, जो कोई खराबी आने पर आपको अलर्ट करेगा। इसकी सेल्फ क्लीनिंग टेक्नोलॉजी के साथ इंडोर यूनिट को आसानी से साफ किया जा सकता है। वहीं, इसमें भरा जाने वाला R32 रफ्रिजिरेंट पर्यावरण के अनुकूल रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- मॉडल- AC 1.5T SIC 18VTC3 WYB TK
- सालाना ऊर्जा खपत- 980.37 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 40 dB
- कलर- टीक वुड
- व्लोटेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1650 Watts
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वुड फिनिश
- बैकलिट रिमोट
खूबियां
- कनवर्टेबल मोड्स ऊर्जा की बचत करने में मदद करेंगे
- ऐंटी फ्रीज थर्मोस्टैट इवैपोरेटर कॉइल पर बर्फ की परत नहीं जमने देगा
- 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमा में यह कूलिंग कर सकता है
- यह कम आवाज के साथ काम करता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसके इंस्टॉलेशन में परेशानी हुई है
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 1.5 टन स्प्लिट एसी में मिलने वाली 4 वे स्विंग सुविधा क्या होती है?+1.5 टन स्प्लिट एसी का 4-वे स्विंग सुविधा स्वचालित रूप से ठंडी हवा को साइड-टू-साइड) और ऊपर-नीचे दोनों दिशाओं में निर्देशित करती है, जिससे पूरे कमरे में एक समान ठंडक सुनिश्चित होती है और हवा के संचार में सुधार होता है। यह गतिशील वायु प्रवाह कमरे को अधिक तेजी से और प्रभावी ढंग से ठंडा करता है, जिससे आराम और कमरे के तापमान में स्थिरता बढ़ती है।
- 4 वे स्विंग वाले 1.5 टन एसी किस साइज वाले कमरे के लिए सही होंगे?+4 वे स्विंग वाले 1.5 टन के एसी लगभग 120 से 180 वर्ग फुट के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं, जो कमरे के हर कोने तक समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाते हैं और अच्छी कूलिंग प्रदान करते हैं।
- अमेजन पर 4 वे स्विंग वाले 1.5 टन एसी किस कीमत में मिलेंगे?+अमेजन पर 4 वे स्विंग वाले 1.5 टन एसी की कीमत ब्रांड, मॉडल, एनर्जी स्टार रेटिंग, टेक्नोलॉजी व खासियतों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। लेकिन एक सामान्य ब्रांड का मॉडल आपको ₹30,000-₹45,000 तक में मिल सकता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads